रायगढ़—— कलेक्टर भीम सिंह की पहल पर नटवर स्कूल परिसर के बाहर स्थित झारा शिल्प एम्पोरियम में वर्मी कम्पोस्ट तथा महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पाद विक्रय किये जायेंगे। इसके लिए झारा शिल्प की दुकान के एक हिस्से को समूहों को दिया जाएगा। कलेक्टर सिंह ने झारा शिल्प एम्पोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला समूहों के उत्पाद के बिक्री हेतु आवश्यक तैयारी पूरी करते हुये जल्द बिक्री प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि यह शहर की प्रमुख व्यवसायिक जगह में से है। यहां समूह की महिलाओं को स्थान मिलने से उनके द्वारा निर्मित समानों की बिक्री बढ़ेगी तथा लोगों को भी वर्मी कम्पोस्ट के साथ ही महिला समूहों द्वारा निर्मित अन्य उत्पाद खरीदने का बढिय़ा अवसर मिलेगा। इस अवसर पर एनआरएलएम के अधिकारी-कर्मचारी व महिला समूहों की पदाधिकारी मौजूद रहे।





