रायगढ़—–सुबह 4 मुर्गियों की मौत पर मचे हड़कंप के बाद राहतभरी खबर निकलकर सामने आई है। मुर्गियों की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पशु चिकित्सक वाई के चंद्रा ने बतलाया कि शहर से 75 मुर्गियों के सेम्पल भेजे गए थे जिनमें से अधिकांश मुर्गियों में बर्ड फ्लू के लक्षण नही पाये गये है।
फिर भी लोगो को इनको खाने से फिलहाल परहेज रखना चाहिए। चिकन के स्थान पर मटन,मछली अंडों से मांसाहारी के शौकीन काम चल सकते है। 4 मृत मुर्गियां पाये जाने पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया था जिससे चिकन प्रेमियों में मायूसी सी छा गई थी। इस घटना के पीछे किसी की शरारत होने से इंकार नही किया जा सकता।





