🔱 टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम 🎤 न्यूज़ रायगढ़ 🌍… रायगढ़ जिले में मनाया जाने वाला ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्म उत्सव हर्षों उल्लास से संपन्न हुआ. इस अवसर पर दानवीरों की नगरी रायगढ़ में अनेक सामाजिक संगठनों के द्वारा पूरे तन मन से बाहर से आए लाखों श्रद्धालुओं की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, शहर में दर्जनों स्थानों पर 2 दिनों तक निः शुल्क भरपेट भोजन,नाश्ते की व्यवस्था चलती रही,अनेक स्थानों पर दही हांडी फोड़ने का आयोजन भी किया गया था।
ब्राह्मण सेवा संघ ने बांटी खिचड़ी प्रसाद... ब्राह्मण सेवा संघ के द्वारा लगातार चौथे वर्ष स्थानीय पुष्पक होटल के सामने ओवर ब्रिज के नीचे पंडाल लगाकर उच्च कोटि के चावल, दाल,ताजा हरि सब्जियों,शुद्ध मसालों,घी से निर्मित,कई क्विंटल खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया।जिसका हजारों लोगों ने स्वाद चखा और इस नेक कार्य के लिए ब्राह्मण सेवा संघ की तारीख की, खिचड़ी प्रसाद मिश्रण स्थान पर भाजपा के कद्दावर,वरिष्ठ नेता गुरपाल भल्ला पहुंचे और अपने हाथों से प्रसाद वितरण में सहयोग प्रदान किए। सुबह 11:00 से खिचड़ी प्रसाद,पानी पाउच का वितरण शुरू हुआ जो देर रात तक अनवरत चलता रहा।
इस शुभ अवसर पर ब्राह्मण सेवा संघ की तरफ से विजय वीरभान शर्मा, अमित शर्मा (मोंटी), प्रवीण शर्मा,आदित्य शर्मा, सत्य प्रकाश (पिकु) शर्मा सपरिवार,नौलखा शर्मा,गोपाल शर्मा, आदि ने प्रसाद वितरण में अपनी ऊर्जा लगा दी।






