
रायगढ़——- पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने रायगढ़ जिले के थानों में वर्षो से पेंडिंग मामलों को लेकर सख्त नाराजगी जाहिर की है। जिसको लेकर सभी थानेदारो ने अपने थाने में पेंडेंसी मामलों को शीघ्र निपटाने की कोशिश में लग गए है। इसी कड़ी में चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में लूट का एक मामला 01 साल से पेंडिंग था। जिसमे आरोपी को फरार बतलाया गया था। पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बाद थानेदार के निर्देश पर मातहतों स्टाफ ने आरोपी को उसके घर से धर लाये। जिसपर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




