🔴उधर मिक्चर फैक्टरी में आग फैल रही थी,इधर सोशल मीडिया पर तेजी से समाचार फैलाने में आपाधापी मची हुई थी🔴
रायगढ़—–थाना जूटमिल क्षेत्रान्तर्गत कबीर चौक डिपापारा स्थित एक मिक्चर फैक्ट्री में आग भड़क उठी। आग भयावह रूप धारण करती उससे पहले ही सोशल मीडिया पर आग से ज्यादा तेजी से समाचार फैलने लगे थे। जिसे देखकर किसी ने अग्निशमन विभाग तो किसी ने थाना पुलिस तो किसी ने मीडिया को सूचित कर दिया। जिसके बाद जूटमिल थाने की पुलिस निगम का दमकल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए।परिणाम स्वरूप आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया। आग से कितनी आर्थिक हानि हुई है। यह बाद में मालूम चल पायेगा। बरहाल रिहायशी इलाके में मिक्चर फैक्ट्री के संचालन पर उद्योग,श्रम विभाग पर सवालिया निशान उठ खड़े हुए। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट से उत्पन्न चिंगारी बतलाई जा रही जा रही है। पुलिस एवं विद्युत विभाग आग लगने के कारणों की जांच पड़ताल में जुट गई है।





