🔴दो बाईको की आमने सामने हुई भिड़ंत🔴पीछे आ रही कोयला लोड ट्रेलर की चपेट में आये🔴02 की मौके पर हुई फौत🔴02 को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रैफर किया गया🔴👇👇👇👇देखे विचलित कर देने वाली फोटो

रायगढ़/छाल——–पुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज शाम 05 बजे छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरेकेला-वृंदावन मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिलो की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इसे दुर्भाग्य ही कहा जायेगा कि तभी उस मार्ग से कोयला लोड ट्रक गुजर रहा था। ट्रक ने सड़क पर गिरे बाईक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे तमन्ना राठिया पिता शात कुमार राठिया उम्र 19 वर्ष ग्राम जोबी, सिदार उम्र लगभग 35 वर्ष ग्राम परसदा थाना भूपदेवपुर मौके पर ही फौत हो गये। वहीं गम्भीर रूप से घायलों प्रदीप कुमार राठिया पिता जंगल सिंह राठिया उम्र 25 वर्ष ग्राम जोबी एवं देव प्रसाद सिदार पिता पूनूऊ राम सिदार ग्राम बग बुढ़वा थाना खरसिया उम्र 38 वर्ष को ईलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की विवेचना छाल थाना प्रभारी विवेक पाटले के द्वारा की जा रही है। वहीं ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया बतलाया जा रहा है।





