• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, April 10, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

जिला भाजपा ने दी अपने नेता रोशन लाल को श्रध्दांजलि

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
9th February 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS

रायगढ़—–जिला भाजपा ने जिला कार्यालय में अपने नेता रोशनलाल अग्रवाल के दुखद निधन के बाद श्रंद्धाजली सभा आयोजित की। रोशनलाल जैसे जननेता का जाना भाजपा परिवार ही नही अपितु सारे समाज की क्षति है रायगढ़ के विकास की परिकल्पना, प्रदेश के विकास की परिकल्पना, सशक्त राष्ट्र का निर्माण जैसे महान उद्देश्य को लेकर रोशनलाल ने जीवनभर जिया। कार्यकर्ताओ ने सुचिता पूर्ण राजनिति कैसे की जाती है ये रोशनलाल से ही सीखा। सभ्य एवं संगठित समाज के निर्माण के लिये ये शहर रोशन भैया को हमेशा याद रखेगा। रोशन भैया के पूण्य स्मारण को याद करके वरिष्ठ भाजपा नेता सुगमचंद फरमानिया ने कहा कि मै तुमको श्रंद्धाजली दुंगा, ऐसा तो कभी सोचा भी न था, ये काम तो तेरा था दोस्त, क्या ये कभी सोचा न था, भगवान से भी होता है अन्याय ऐसा तो कभी सोचा न था, सब रह जायेंगे हाथ मलते ऐसा तो कभी सोचा न था, मै कहूं और क्या न कहूं ये मेरा मन मष्तिक समझने को तैयार ही नही हो रहा कभी ऐसा भी अवसर आयेगा की मुझे मेरे परममित्र का आवसान का भी दिन देखना पड़ेगा, मेरे लिये यह अवसर कितना अधिक दुखद व दर्दनाक है ये शब्दो में बंया नही कर पाउंगा, मैने रोशन को शुरु से ही संघर्ष करते देखा है। उनकी ईमानदारी, कर्तव्य, निष्ठा, दृढ़ता उदरता किसी से नही छूपी थी। उनका इस तरह से चले जाना मानो अब सब खत्म हो गया। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला ने कहा कि मुझे भाजपा में लाने वाले रोशन भैया ही थे जिनके कुशल मार्गदर्शन में मैने राजनिति करनी सीखी परमपिता परमेश्वर से मेरी प्रार्थना है कि रोशन भैया की पूण्य आत्मा को सदगति प्रदान करे। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जगन्नाथ पाणिग्राही ने भागवत गीता के श्लोक नैनं छिदन्ती शस्त्राणि, नैनं दहति पावकः, न चेनं क्लेदयन्तापो न शोषयति मारुतः को पढकर अपनी बात प्रारंभ की आत्मा न शस्त्रो से छेदी जा सकती है न ही अग्नि उसे जला सकती है न जल उसे निर्बल कर सकता है न ही पवन उसे सुखा सकता है आत्मा शरीर में रहते हुये भी अमर है शरीर की हत्या की जा सकती है आत्मा की नही। कालेज की पढ़ाई 1986 में पूरी करने के बाद राजनैतिक क्षेत्र में कार्य करने की लालसा ने मुझे रोशन भैया के सानिध्य में लाया और उनके दिखाये मार्ग का अनुशरण आज तक मेरे द्वारा किया जा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता विवेकरंजन सिन्हा ने कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा का जब भी उदाहरण देना होगा, एक ही नाम हम सबके जहन में होगा वो है रोशनलाल अग्रवाल वो ऐसे वटवृक्ष की तरह थे जिनकी वात्सलय रुपी छांव में हम सबने कुछ न कुछ सीखा। संघर्ष के प्रयाय रोशन भैया के बताये मार्ग का अनुशरण करना ही सही मायने में हमारी श्रंद्धाजली होगी। भाजपा नेता मुकेश जैन ने दो कविता के माध्यम से अपनी बात रखी ’’ मै ख्वाहिशो के अजाब लेकर चला गया हॅू, वो दिल वो खाना खराब लेकर चला गया हॅू, मै छोड़कर अपनी राह तकती उदास आंखे जो बच गये थे वो ख्वाब लेकर चला गया हॅू ’’ आज आग है कल हम पानी हो जायेंगे आखिर में सब लोग कहानी हो जायेंगे’’। जिस दिन जननेता रोशनलाल के दुखद निधन की बुरी खबर आई उसके दुसरे दिन ही मैने अपनी श्रंदाजली व्यक्त करी थी जिसे प्रिंट मिडिया ने स्थान दिया था। आज पुनः उन बातो को दोहराने का समय नही है मेरी बातो का सार यही है चला गया रायगढ़ के सतत् संघर्ष का साथी ऊं शांति। पूर्व सभापति सुभाष पाण्डेय जी ने कहा की रोशन लाल जो करना चाहते थे वो सर्वश्रेष्ठ करना चाहते थे उनके हर सोच के पीछे जनहित एवं समाजहित छुपा रहता था। उनका असमय यूं चला जाना हम सबके लिये अत्यंत ही दुखदाय क्षण है। हम सभी राजनैतिक कार्यकर्ताओ को उनके पूरे जीवन शैली का अनुशरण करना चाहिये ताकि हम योग्य एवं सभ्य बन सके। दिवंगत आत्मा को परमधाम प्राप्त हो आज ईश्वर से मेरी यही कामना है। पूर्व सभापति सुरेश गोयल अस्वस्थता के बावजूद भी पूरे समय श्रंद्धाजली सभा में उपस्थित रहे एवं मंच के माध्यम से अपने लाडले नेता रोशन लाल अग्रवाल की पूण्य स्मृतियों को याद करके उनकी शांति की कामना करी। भाजपा नेत्री शीला तिवारी ने भावुक होकर अपने विषम समय को याद करके जब वो खुद जीवन एवं मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही थी उन दिनो को याद करके कहा कि मेरे विपरित समय में रोशन भैया के किये गये उपकारो को चुका पाना मेरे इस जन्म में संभव नही है मै भला किन शब्दो में उन क्षणो को परिभाषित करु मन तो बहुत कुछ कहने का है परन्तु आज भावुकता जीत गई और गला भर आया। वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकांत सोमावार ने रोशनलाल को अपना राजनैतिक गुरु मानते हुये कहा कि उनके विषय में जिस नारे का प्रयोग हम पहले किया करते थे वो नारा था कोई समस्या कोई लड़ाई आगे रहता रोशन भाई। सही भी तो है विपक्ष के दिनो में हम सबका संरक्षण अगर कोई करता था तो वो थे रोशनलाल अग्रवाल। उनके चले जाने से न केवल उनके कौटुबिंक परिवार अपितु भाजपा परिवार, विद्या भारती परिवार, पत्रकारिता परिवार सभी दुखी है। उनकी आत्मा को शांति मिले मेरी प्रभु से कामना है। जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि जननेता रोशनलाल अग्रवाल के सानिध्य में सन् 1993 से कार्य करने का सौभाग्य मिला खट्टे एवं मीठे संबंधो के बावजूद जीवन में उनका आशीर्वाद हमेशा मिला। भगवती जगदम्बा से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हॅू कि उनकी आत्मा को सदगति मिले एवं भाजपा परिवार पर उनकी सुदृष्टि बनी रहे ॐ शांति। प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के जिला अध्यक्ष मंजूल दीक्षित ने अपने शश्रध्दांजलि उदबोधन में कहा कि रोशनलाल को परिभाषित करना सूर्य को दीया दिखाने जैसा है मेरी इतनी सामर्थय नही की मै उनके जीवनकाल को शब्दो में बदल सकू। मेरी आप सभी से प्रार्थना है कि जिले की पांचो विधानसभा को जीतकर हम सभी रोशन भैया को सच्ची श्रंदाजली अर्पित करें। इस कार्यक्रम में जिला भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता सभा स्थल में उपस्थित रही। सैकड़ो की संख्या में युवा भाजपा कार्यकर्ता अपने लाडले नेता को अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करने भावुक हृदय से उपस्थित रहे।

ShareSendTweet
Previous Post

नागर करेंगे शहर की जुताई,कृष्णकांत पूंजीपथरा पर रखेंगे नजर

Next Post

मंजू मिश्रा के नेतृत्व मे महिला पुलिस ने समझाया घरेलू हिंसा एवं गुड़ टच -बेड टच के सम्बंध में

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

काश ऐसी सोच सभी रक्षकों की हो जाए तो देश प्रदेश भयमुक्त हो जाए

4th April 2026
टूटी कलम विशेष

पुण्य तिथि पर 🙏🙏🙏श्रद्धापूर्वक की याद किए गए 🤮🤮🤮 फाउंडर मैन बाबूजी ओम प्रकाश जिंदल ™️

1st April 2026
टूटी कलम विशेष

मीडिया का गिरता स्तर ™️ सब्जी मंडी तक जा पहुंचा ™️ भ्रामक समाचार जानकारी देकर कुछ लोग कर रहे हैं मीडिया की फजीहत ™️ प्रेस क्लब को संज्ञान लेने की आवश्यकता है ™️

31st March 2026
टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ राजकीय गान के बाद पेश हुआ नगर निगम का बजट ™️ बुढ़ी माई मंदिर में मत्था टेकने के बाद निगम पहुंचे महापौर जीवर्धन चौहान ™️

30th March 2026
टूटी कलम विशेष

मॉडिफाइड साइलेंसर वाहन चालकों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई ™️ एसपी ने कार्यालय बुलाकर जमकर लगाई तड़ी ™️ क्षमा मांगने पर माफ किया गया ™️

29th March 2026
टूटी कलम विशेष

उद्योगपति अमन तोता ने बांटे 200 हेलमेट ™️ वेदांता कोल वाशरी ने सड़क सुरक्षा अभियान में निभाई सामाजिक जिम्मेदारी ™️

29th March 2026
Next Post

मंजू मिश्रा के नेतृत्व मे महिला पुलिस ने समझाया घरेलू हिंसा एवं गुड़ टच -बेड टच के सम्बंध में

तहसीलदार सीमा पात्रे ने बिग बाजार किया 03 दिनों के लिए सील

आदिवासी युवतियों ने की लेडीज टेलर की दुकान में घुसकर धुलाई....चप्पलों की कर दी बरसात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In