रायगढ़——-शहर के लाड़ले सपूत पूर्व विधायक स्व.रोशनलाल की पगड़ी रस्म पर संध्या 4 बजे उनके निवास स्थल पर लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। उद्योगपतियों,प्रतिनिधियों,समाजसेवी संघठनों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों,क्या अमीर क्या गरीब सभी तबके के लोग स्व. रोशनलाल को श्रध्दांजलि देने भारी तादाद में पहुंचकर अपनी श्रध्दांजलि अर्पित की,विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के अतिरिक्त गिरधर गुप्ता,सुगनचंद,फरमानिया,गुरूपाल भल्ला,जगन्नाथ पाणीग्रही,पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, सुशील रामदास,अनूप बंसल, सलीम नियरिया,शक्ति अग्रवाल आदि सहित हजारो लोगो की उपस्थिति स्व.रोशनलाल की लोकप्रियता की गवाह बनी।







