• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, February 14, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
12th February 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS

छ.ग में अवैध शराब बिक्री एवं अपराध चरम पर
रायगढ़—-छ.ग. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने आज पत्रकारो को संबोधित करते हुये कहा कि पूर्ण शराबबंदी का वादा करके सरकार बनाने वाली कांग्रेस की झुठी सरकार ने आज छ.ग. को अवैध शराब बिक्री का गढ़ बना रखा है। प्रदेश की शराब दुकानों में पड़ोसी राज्यों की शराब अवैध रुप से धड़कल्ले से बेची जा रही है। जब इस बात का विरोध हमारे प्रदेशवासी करते है तो उल्टे उन्हें ही झूठे मामलों में फंसाकर एफ.आई.आर की कार्यवाही की जा रही है। विगत दिनों कलश (महासमुंद) में इसी तरह की कार्यवाही ग्रामीणों के उपर की गई है। जहॉ अवैध शराब बिक्री का विरोध करने पर 22-23 लोगों के विरुद्ध एफ.आई.आर करके गैर जमानती अपराध की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है। कोरोनाकाल में भी जब पुरा देश घरों में बंद था। उस समय भी भुपेश सरकार धड़ल्ले से दारु बेचने का कार्य कर रही थी। हमारे सांसद विजय बघेल स्वंय इसके विरोध में धरने में बैठे थे। आज प्रदेश की दारु दुकानों में जो मेला लग रहा है उससे हमारा युवा भविष्य प्रत्यक्ष रुप से प्रभावित हो रहा है। शराब खोरी की वजह से युवा भविष्य अंधकार के गर्त में समाता जा रहा है। हमारी भाजपा सरकार ने शराब बंदी की दिशा में कदम उठाये थे, कोचियों गिरी को सरकार ने पुरी तरह से बंद कर दिया था।आज आप देश देख सकते है पुरे प्रदेश के गांव-गांव में कोचियागिरी फिर चालू हो गई है। घर-घर शराब बिकने लगी है। पुरा प्रदेश शराब का हब बनते जा रहा है। अत्याधिक शराब बिक्री की वजह से महिलाओ पर होने वाले अपराधों में भी वृद्धि हुई है। नेशनल रजिर्स्टड क्राइम ब्योरा 2019 के रिपोर्ट में छ.ग. में नबालिक बच्चों के अनाचार इतना बढ़ गया है कि यह देश में चौथा राज्य बन गया है। वहीं अपहरण जैसी घटना के मामले में यह प्रदेष 7वें स्थान में आ गया है। कल की महसमुंद जिले में घटित अपराध जिसमें दिनदहाड़े गोली चल गई। जिससे पुरा प्रदेश भयभीत है। स्वंय प्रदेश के मुखिया के विधानसभा क्षेत्र में अपराधीयों के हौसले बुलंद है अपराधीयों को राजनैतिक संरक्षण की वजह से बचाया जा रहा है और दाउ जी इन सारे विषयों में मौन धारण किये हुये है इनके अधिकांश मंत्री हमारे आराध्य श्रीराम मंदिर निर्माण के उददेष्य से पुरे देश में चलाये जा रहे समर्पण निधी कार्यक्रमों पर ही उंगली उठाने में व्यस्त हैं, इनके मंत्रियो ने पिछले दिनों सार्वजनिक रुप से हरि नाम संर्कितन पर, राम के नाम पर भ्रम फैलाने की बात कही है। हमारे राज्य ही नही अपितु सारे राष्ट्र में राम भक्तो ने स्वेच्छा से समर्पण निधी देने का बीड़ा उठाया है। हमारे आराध्य श्री राम जी ने तो माता शबरी के जुठन बेर खाये, निषाद राज को गले से लगाया भला ऐसे जगत के स्वामी के मंदिर निर्माण पर ये गलत बयान बाजी कोई भी स्वीकार नहीं कर सकता, शायद इन्हें गली-गली में निकल रही भक्तो की शोभायात्रा से ही दिक्कत हो।
उन्होने कहा कि सरकार का खजाना इस कदर खाली हो रखा है कि सरकारी कर्मचारीयों को वेतन देने के भी लाले पड़ गये है। भुपेश सरकार कर्ज लेने के सारे रिकार्ड अपने नाम करते जा रही है। अब तो यह सरकार खजाना भरने के लिये शासकीय जमीनो की धड़ल्ले से बिक्री करने में सारे कीर्तिमान स्थापित करना चाह रही है। इस बिक्री के खेल में रायगढ़ जिला का प्रदर्शन कलेक्टर की मदद से कुछ ज्यादा ही हो रहा है, रायगढ़ जिले के नगरीय क्षेत्रो में प्रधानमंत्री आवास आंबटन में भी सवाल उठाये जा रहे है यहॉ तकरीबन 1000 मकान बनकर तैयार है परन्तु आबंटन की प्रक्रिया कछुआ चाल से चल रही है, पात्र लोगो की बजाया चेहरा देखकर तिलक लगाने वाली कहावत यहॉ चरितार्थ होती दिख रही है। जबकि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने हर गरीब के लिये छत की परिकल्पना की है जिसे भुपेश सरकार भंग करने में लगी है। आज की प्रेसवार्ता में प्रमुख रुप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला, जगन्नाथ पाणिग्रही, ब्रजेष गुप्ता, जिला महामंत्री द्वय अरुणधर दीवान, सतीष चन्द्र बेहरा, जिला उपाध्यक्ष आशीष ताम्रकार, कौषलेश मिश्रा, बब्बल पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय, श्रीकांत सोमावार, जिला मंत्री विलीस गुप्ता, प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के जिलाध्यक्ष मजुंल दीक्षित, नेताप्रतिपक्ष पुनम सोलंकी, उप नेताप्रतिपक्ष सीनू राव, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष विकास केड़िया, आईटीसेल के जिला संयोजक पवन शर्मा, मंडल अध्यक्ष द्वय ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, शशिकांत शर्मा, महिला मोर्चा से सुशीला चौहान, आरती सिंह, पुजा तिवारी, सिखा सिंह, लक्ष्मी विश्वास, शकुंतला रतेरिया एव युवा मोर्चा से भी शताधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ShareSendTweet
Previous Post

पगड़ी रस्म पर उमड़ा जनसैलाब,नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पहुंचे पूर्व विधायक स्व.रोशनलाल के घर

Next Post

शहर के विकास में सभी की सहभागिता जरूरी—भीम सिंह

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

बिहार से आए रायगढ़ में गुंडागर्दी किये ™️ अब रायगढ़ जेल में रहना होगा ™️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान पर ™️ रायगढ़ पुलिस की त्वरित करवाई ™️

13th February 2026
टूटी कलम विशेष

शाबाश रायगढ़ पुलिस ™️ धन्यवाद पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ™️ अब गुंडे मावलियों की खैर नहीं ™️ 24× 7 सेवा में हाजिर रायगढ़ पुलिस ™️

12th February 2026
टूटी कलम विशेष

अपनी ही सरकार के खिलाफ आक्रामक हुए गोपाल अग्रवाल ™️ PWD विभाग से पत्र व्यवहार करने के बाद PHE विभाग को भेजा पत्र ™️

12th February 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ पुलिस के ऑपरेशन चालू है ™️ इलाज से बचने के लिए ™️ रायगढ़ छोड़ दो और रायगढ़ जिला छोड़ दो ™️ पुलिस बहुत कठोरता एवं निर्दयता से काम कर रही है…. डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ™️

12th February 2026
टूटी कलम विशेष

खाकी पर बदनुमा दाग ™️ कौन है मोनिका गुप्ता ™️ इसने क्या कांड कर डाला ™️ ऐसा सोना किस काम का जो कानों को काट दे ™️

11th February 2026
टूटी कलम विशेष

पुलिस ने निकाली हेकड़ी ™️ रील पर स्वयं को रियल गुंडा मानने वाले को पुलिस ने सिखाया पहाड़ा ™️ पुलिस से बढ़कर कोई नहीं होता ™️

11th February 2026
Next Post

शहर के विकास में सभी की सहभागिता जरूरी---भीम सिंह

अंततः विनय सिंह ठाकुर पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसा, पुलिस कार्रवाई भी हुई सम्भावित

मनीष शर्मा को जिला भाजपा प्रवक्ता की महती जिम्मेवारी सौपी गई।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In