• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, May 16, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

सुषमा खलखो ने गिनाई कांग्रेस सरकार की असफलता के गिनती

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
18th February 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS

🔴प्रदेश में बढ़ते अपराधों के खिलाफ
महिला मोर्चा करेगी प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन🔴

रायगढ----प्रदेश महिला मोर्चा के निर्देश पर, प्रदेश में बढ़ते अपराधो के विरोध में महिला मोर्चा करेगी प्रदेश व्यापी वृहद धरना प्रदर्शन। इसी कड़ी में 20 फरवरी को जिला महिला मोर्चा के तत्वधान में धरना प्रदर्शन एवं राज्यपाल के नाम से जिला अधिकारी को ज्ञापन देने का कार्यक्रम नियत किया गया है। आज इसी विषय में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुषमा खलखो के नेतृत्व में बैठक रखी गई थी। जिसमे सुषमा खलखो ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि सड़क से सदन तक हल्ला बोल के तहत सत्र के दूसरे सप्ताह में विधानसभा घेराव भी करने का कार्यक्रम भी तय हुआ है। उन्होने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में जबसे कांग्रेस की सरकार सत्ता में आयी है, दलितों/आदिवासियों समेत समाज के हर वर्ग के खिलाफ संगीन अपराध की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। विभिन्न वर्गो की महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म और अन्याय के मामलो की चिंताजनक वृद्धि पर कांग्रेस सरकार न केवल पूरी तरह मौन है बल्कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तक इसे ’छोटा अपराध’ कहने से नही हिचकते। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र के रुप में प्रसिद्ध कोरवा जनजाति की नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और पिता एवं भाई के समेत उनकी नृशंश हत्या ने, इस तिहरे हत्याकांड ने तो प्रदेश को झकझोर कर ही रख दिया है। लेकिन फिर भी प्रदेश सरकार की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। ऐसा ही एक अमानवीय और घृणित मामला जशपुर से सामने आया है जहॉ अंचल की बेटी को छः बार अलग-अलग लोगों के हाथो बेची गयी थी और आज सातवीं बार में उसने आत्महत्या कर ली। छत्तीसगढ़ देश में मानव तस्करी का एक केन्द्र बनता जा रहा है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने पुलिस थाने में 6 माह पूर्व शिकायत की थी। इस सबके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं किया। ऐसे अनेक मामलों में तो कांग्रेस के नेताओ या कांग्रेस समर्थित/सरंक्षित लोगो की संलिप्तता भी लगातार सामने आ रही है। एक नाबालिग आदिवासी बेटी की बलात्कार के मामले में कांग्रेस नेता का शामिल होना, सरकार संरक्षित माफिया द्वारा धमतरी में आदिवासी जन-प्रतिनिधी की बर्बरता पूर्वक पिटाई समेत अनेक घटनाओं की जानकारी आपको मिली ही होगी। आदिवासी-दलित वर्ग के लोगो, खासकर महिलाओं के साथ हो रही और हुई ऐसी हजारों घटनाओ ने प्रदेश का मस्तक शर्म से झुका दिया है। दुखद एवं दुर्भाग्यजनक बात यह है कि ऐसी घटनाओं को रोकने की बात तो दूर, प्रदेश शासन जिस पर कानून व्यवस्था को बनाये रखने की जिम्मेदारी है, उसके प्रतिनिधि कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया ऐसी लोमहर्षक घटना को ’छोटा अपराध’ कहते है। मंत्री के बयान से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी असहमति नहीं जताकर साफ-साफ इस भावना को समर्थन दिया है। सस्ती राजनीति के लिये अन्य प्रदेशो की घटनाओं पर मुखर रहने वाले सीएम का अपने ही प्रदेश की इन तमाम घृणित घटनाओं पर मौन रहना वास्तव में उन्हें भी अपराध समर्थक बनाती है। कुछ दिनों पहले ही एक दर्दनाक घटना बस्तर के केशकाल से सामने आई है। वहां दुष्कर्म की शिकार नाबालिग आदिवासी किशोरी न केवल 7-7 दोषियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई बल्कि कहीं से न्याय नहीं मिलने पर उसने आत्महत्या भी कर ली। फिर भी मामले को दबाने की भरसक कोशिश की गयी। अंत में किशोरी के पिता ने भी आत्महत्या की कोशिश की, तब मामला बाहर आ पाया है। मामले में पुलिसकर्मियां द्वारा रिष्वत लेने समेत अन्यों द्वारा चावल आदि की रिष्वत लेकर घटना को दबा देने की खबर सामने आ रही है। इससे पहले प्रदेश के धरमजयगढ़ में कांग्रेस नेता और पूर्व जनपद सदस्य, कोल माफिया अमृत तिर्की द्वारा किये दुष्कर्म की बात हो, सुकमा, रायगढ़, बलरामपुर, कवर्धा, रायपुर, धमतरी आदि की नृशंस घटना हो। किसी भी मामले में शासन के किसी जिम्मेदार व्यक्ति के कान पर जूं नहीं रेंगी है। बलरापुर की रोंगटे खड़े करने वाली खबर यह कि वहॉ 9 माह के भीतर 104 ऐसे केस सामने आये हैं जिनमें 79 तो केवल नाबालिगो के खिलाफ दुष्कर्म हुये है। इसी तरह बिलासपुर में पुलिस विभाग के आंकड़ो के अनुसार 1 जनवरी से 30 अक्टूबर तक जिले के 20 थाना क्षेत्रों में 6 हजार से अधिक अपराध दर्ज किये गये है। इनमें हत्या, चोरी, बलात्कार, मारपीट सहित अन्य माइनर एक्ट् के अपराध भी शामिल है। लगातार ऐसी घटनायें होना और उसकी रिपोर्ट तक नहीं लिखाने के पीछे सरकार का यह अलिखित आदेश लगता है कि ऐसी घटनायें दर्ज न किये जाये। ऐसा इसलिये क्योंकि राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के आकड़े में प्रदेश में अपराधों की संख्या में लगातार वृद्धि का खुलासा हो रहा है। ऐसे में अपराध कम करने और दोषियों के खिलाफ कारवाई करने से अधिक ध्यान सरकार का मामले को छिपाने पर है, यह स्पष्ट दिख रहा है। बावजूद इसके दर्ज हुये अपराधों के आंकड़े भी भयावह है। सदन में सरकार ने स्वीकार किया कि राज्य मे 1 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2020 तक डकैती, लूट, हत्या, बलात्कार और अन्य अपराधों के 17,009 मामले सामने आये है। इस दौरान यहां केवल बलात्कार के ही 25,75 मामले प्रकाश में आयें है यानि दुष्कर्म की लगभग 7 घटनायें रोज सामने आ रही है। कई घटनाओं की तो रिपोर्ट ही दर्ज नहीं हो पाती है, उसका तो सिर्फ अनुमान ही लगाया जा सकता है। एक नवीनतम आंकड़े के अनुसार पिछले दो वर्ष में 5347 बलात्कार और 4038 अपहरण के मामले सामने आयें है। यहां फिर यह दुहराना होगा कि ये आंकड़े तो वे है जो दर्ज हुये है। जिन वारदातों को प्रदेश भर में दर्ज ही नहीं किया जाता है, उसकी तो सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है। एक आंकड़े के मुताबित हर तीसरे घंटे में अनाचार का एक मामला दर्ज किया जा रहा है। हमेशा से शांति का द्वीप कहा जाने वाला हमारा छत्तीसगढ़ अब अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। आज की बैठक में प्रमुखरुप से पूर्व विधायक केराबाई मनहर,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा शिला तिवारी, जिला पंचायत सदस्य गोपिका गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष पुनम सोलंकी, जिला कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी पटेल, जिला महामंत्री शोभा शर्मा, सविता उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष द्वय दुर्गा देवांगन, त्रिवेणी डहरे, खरसिया मंडल अध्यक्ष सरिता सहिस, कार्यालय मंत्री भगवती कहार, जिला उपाध्यक्ष सुशीला चौहान, कार्यकर्ता लक्ष्मी विश्वास, सहोद्रा राठिया जिला पंचायत सदस्य, रिता निषाद, सरिता चौहान, रेखा निषाद, शकुंतला रतेरिया, बीना चौहथा, यशवंती पंडा, सरिता चौहान, सरोज निर्मलकर उपस्थित रहे।

ShareSendTweet
Previous Post

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में व्यापारी एकता पैनल से शक्ति अग्रवाल एवं सुशील रामदास होंगे प्रत्याशी

Next Post

सड़क पर खड़े कंडम वाहनों की होगी नीलामी,सड़क सुरक्षा सप्ताह की बैठक में कलेक्टर  भीम सिंह ने दिए निर्देश “टूटी कलम” की खबर का देर सबेर हुआ असर

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

रायगढ़ विधायक वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने एक बार फिर से लोगों का दिल जीता ™️ वी आई पी सुविधाओ प्रोटोकॉल को सीमित किया ™️ सुरक्षा वाहनों का उपयोग केवल अति आवश्यक होने पर किया जाएगा ™️

13th May 2026
टूटी कलम विशेष

कहां गए बुलेट राजा ™️ एसपी शशि मोहन सिंह की नाम की दहशत ™️ अब रात को 11:00 बजे निकलते हैं मोहल्ले के गुंडे ,™️

9th May 2026
टूटी कलम विशेष

अवैध कारोबार से जीवन गुजार रहा भू माफिया, भू माफिया से, क्रिकेट सट्टा खाईवाल बना कुख्यात हलवाई पिंटू पुलिस पकड़ से बाहर ™️ क्रिकेट सट्टा खाईवाल बदनाम सेठ साकेत सिंघानिया ™️ पुलिस के हत्थे चढ़ा ™️

12th May 2026
टूटी कलम विशेष

कौशल विकास से रोजगार तक 🌹 एनटीपीसी लारा की पहल बनी युवाओं के लिए नई उम्मीद ™️

7th May 2026
टूटी कलम विशेष

नशा मुक्ति की बाइक रैली में शामिल होकर ™️ नशे का विरोध करें ™️ परिवार से करें प्यार नशे से करें इनकार ™️

7th May 2026
टूटी कलम विशेष

सुशासन की खुल गई पोल ™️ संतोष एंड संस खरसिया के द्वारा निर्मित ™️ 3 करोड रुपए का नाला 15 मिनट की बरसात की नहीं झेल पाया ™️

6th May 2026
Next Post

सड़क पर खड़े कंडम वाहनों की होगी नीलामी,सड़क सुरक्षा सप्ताह की बैठक में कलेक्टर  भीम सिंह ने दिए निर्देश "टूटी कलम" की खबर का देर सबेर हुआ असर

जहां न पंहुचे रवि,वहां पहुंचे कवि,थानेदार मनीष नागर ने घरेलू गैस सिलिंडर के कालाबाजारियों की कसी नकेल

आज होगा सड़क सुरक्षा माह के समापन पर पुरस्कार वितरण एवं सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In