• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, April 1, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

सड़क पर खड़े कंडम वाहनों की होगी नीलामी,सड़क सुरक्षा सप्ताह की बैठक में कलेक्टर  भीम सिंह ने दिए निर्देश “टूटी कलम” की खबर का देर सबेर हुआ असर

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
18th February 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS

रायगढ़—- कलेक्टर भीम सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे खड़े कबाड़-कंडम वाहनों की जब्ती व निलामी संबंधित कारवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में 28 बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में इससे पूर्व 29 जुलाई व 14 दिसंबर 2020 को हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के एजेंडा में लिए गए निर्णय की जानकारी कलेक्टर सिंह ने ली। इसमें नेशनल हाइवे द्वारा अधिकांश कार्य को नहीं किया गया था।जिस पर नेशनल हाइवे के कार्यपालन अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने और 15 मार्च तक पूर्व व वर्तमान के एजेंडा से संबंधित सभी कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
शहर के मध्य सुभाष चौक, गांधी तिराहा तक के सड़क निर्माण वहां सड़क किनारे पसरा लगाने वालों की शिफ्टिंग करने के एजेंडा पर चर्चा करते हुए कलेक्टर सिंह ने निगम कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय को जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी तरह सुभाष चौक से ओवर ब्रिज तक एक फीट के नेरो बेरीकेट्स लगाने के निर्देश दिए गए। कांशीराम चौक पर डिवाइडर निर्माण, रेलवे मालधक्का रोड स्थित व हेमू कालोनी चौक स्थित शराब दुकान के कारण ट्रैफिक दबाव बढऩे की बातें सामने आई, जिस पर आबकारी विभाग को शराब दुकानें शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए। सिटी माल के पास विद्युुत और बीएसएनएल के पोल और गांधी प्रतिमा चौक के पास अपेक्स बैंक के कारण भी भीड़-भाड़ होने और जाम लगने की बातें सामने आई। इसे भी शिफ्ट करने की बात कलेक्टर सिंह ने कही। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने पूर्व से प्रस्तावित सुभाष चौक से गांधी प्रतिमा और एसपी काम्पलेक्स तक सड़क का चौड़ीकरण कार्य जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश निगम कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय को दिए।
ढि़मरापुर से पतरापाली, जिंदल बेरियर व चिराईपानी तक के गैरेज को शिफ्ट करने की बातें सामने आई, जिस पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह उर्दना से सीएमएचओ कार्यालय तिराहा तक सड़क निर्माण के लिए जिंदल के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में शहर की सड़कों पर बेतरतीब कंडम वाहनों के खड़े रहने के कारण जाम लगने और ट्रैफिक समस्याएं आने की बातें सामने आई, जिस पर कलेक्टर सिंह ने एसडीएम, आरटीओ और नगर निगम को संयुक्त रूप से ऐसे वाहनों को चिन्हांकित कर वाहनों पर नोटिस चस्पा करने और उसके बाद भी वाहन माहिकों द्वारा वाहन नहीं हटाने पर उसे वहीं नीलाम करने के निर्देश दिए। शहर व जिले के एनएच से गांवों व शहरों की कनेक्टिविटी वाली सड़कों के मोड़ के वृक्षों की समय पर कटाई-छटाई, आवश्यकता अनुसार जेबरा क्रासिंग, ग्लोसाइन बोर्ड आदि लगाने के निर्देश एनएच ईई को दिये गये। इसी तरह घरघोड़ा, सारंगढ़ व धरमजयगढ़ ब्लाइंड स्पाट की चर्चा कलेक्टर भीम सिंह ने की।
इस दौरान इन सड़कों पर सड़क दुर्घटना से घायलों को तीव्र इलाज सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर तीनों ही जगहों पर ट्रामा सेंटर स्थापित करने की बात कही गई। सीएमएचओ ने बताया कि घरघोड़ा, धरमजयगढ़ व सारंगढ़ सड़क दुर्घटना से घायलों को प्राइमरी ट्रीटमेंट उपलब्ध कराने के लिए तीनों ही जगहों में ब्लडबैंक स्थापित करने के साथ एक्स-रे मशीन स्थापित कर ली गई है। इसी तरह 108 और 112 के कर्मचारियों को आवश्यकतानुसार घायलों को प्राइमरी ट्रीटमेंट देने प्रशिक्षण दिया गया है। ढि़मरापुर से उर्दना होते हुए सर्किट हाऊस तक स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मरीन ड्राइव में भी सड़क के बीच स्थित डिवाइडर को हटाने की बातें सामने आई, जिस पर कलेक्टर सिंह ने कहा कि जिंदल हेलीपेड में मुख्यमंत्री सहित वीवीआईपी का आना होता है। उन्हें इसी रास्ते से सर्किट हाऊस लाया जाता है। इसलिए ये सड़क अच्छी होने के साथ इसमें प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर और जिंदल के अधिकारियों को एक माह के भीतर सड़क को बनाने और स्ट्रीट लाईट लगाने और मरीन ड्राइव के डिवाइडर को हटाने के निर्देश दिए। इसी तरह रायगढ़ से अंबिकापुर मार्ग को बनाने के साथ सभी ब्लाइंड स्पाट पर सुरक्षा के समुचित व्यवस्था करने के निर्देश कलेक्टर सिंह ने दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा, आरटीओ सुमित अग्रवाल, ट्रैफिक डीएसपी पुष्पेन्द्र बघेल सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।
ओवरलोड वाहनों पर करें कार्रवाई तेज
बैठक में ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क दुर्घटना होने और ट्रैफिक समस्या आने की बातें सामने आई, जिस पर कलेक्टर भीम सिंह ने ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जिस उद्योग से वाहनों द्वारा माल लेकर आना होता है ऐसे उद्योगों पर आरटीओ और खनिज एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर सिंह ने दिए। उन्होंने कहा कि शहर और जिले के बाइपास में ओवरलोडिंग वाहनों के चलना गंभीर बात है। ऐसे वाहन मालिकों के साथ माल लोडिंग अनलोडिंग आर्डर देने वाले उद्योगों पर भी सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए।

ShareSendTweet
Previous Post

सुषमा खलखो ने गिनाई कांग्रेस सरकार की असफलता के गिनती

Next Post

जहां न पंहुचे रवि,वहां पहुंचे कवि,थानेदार मनीष नागर ने घरेलू गैस सिलिंडर के कालाबाजारियों की कसी नकेल

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

मीडिया का गिरता स्तर ™️ सब्जी मंडी तक जा पहुंचा ™️ भ्रामक समाचार जानकारी देकर कुछ लोग कर रहे हैं मीडिया की फजीहत ™️ प्रेस क्लब को संज्ञान लेने की आवश्यकता है ™️

31st March 2026
टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ राजकीय गान के बाद पेश हुआ नगर निगम का बजट ™️ बुढ़ी माई मंदिर में मत्था टेकने के बाद निगम पहुंचे महापौर जीवर्धन चौहान ™️

30th March 2026
टूटी कलम विशेष

मॉडिफाइड साइलेंसर वाहन चालकों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई ™️ एसपी ने कार्यालय बुलाकर जमकर लगाई तड़ी ™️ क्षमा मांगने पर माफ किया गया ™️

29th March 2026
टूटी कलम विशेष

उद्योगपति अमन तोता ने बांटे 200 हेलमेट ™️ वेदांता कोल वाशरी ने सड़क सुरक्षा अभियान में निभाई सामाजिक जिम्मेदारी ™️

29th March 2026
टूटी कलम विशेष

NTPC लारा होगा देश का सबसे बड़ा बिजली उत्पादक ™️ छत्तीसगढ़ के लिए उत्पादन का आधा वितरण सुरक्षित होगा ™️

29th March 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ पुलिस का मीडिया पर ऑपरेशन “लगाम” शुरू है ™️ तथ्यहीन एवं भ्रामक समाचार वायरल करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई ™️ पुलिस ने पूर्व में भी एक समाचार का खंडन किया था ™️ अपनी टीआरपी बढ़ाने की ओछी हरकत कर रही है मीडिया ™️

25th March 2026
Next Post

जहां न पंहुचे रवि,वहां पहुंचे कवि,थानेदार मनीष नागर ने घरेलू गैस सिलिंडर के कालाबाजारियों की कसी नकेल

आज होगा सड़क सुरक्षा माह के समापन पर पुरस्कार वितरण एवं सम्मान

गर्ल फ्रेंड से झगड़ा,सड़को का सही न होना दुर्घटनाओं का कारण----कलेक्टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In