• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Sunday, August 16, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

शहर की चारो दिशाओ में अमन ट्रांसपोर्ट कर रहा फ्लाईऐश की डंपिंग

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
27th February 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

फालोअप#

रायगढ़——टूटी कलम ने प्रशासन को समय समय पर फ्लाईऐश के गैरवाजिब तरीके से डंपिंग को लेकर चेताया जाता रहा है। इसके बावजूद पर्यावरण, खनिज,पंचायत,कृषि,वन,पी डब्लू डी, राष्ट्रीय राज्य मार्ग आदि विभागों ने अवैध तरीके से की जा रही फ्लाईऐश डंपिंग पर किसी भी तरह की कार्रवाई न करना समझ से परे है। अमन ट्रांसपोर्ट के द्वारा खुलेआम सुप्रीम कोर्ट, एनजीटी के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर मानव के स्वास्थ्य के अतिरिक्त प्राकृतिक नालो,तालाबो,खेती,को बर्बाद कर राष्ट्रीय राज मार्ग 49 की भी ऐसी तैसी की जा रही है। जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण खरसिया विधानसभा क्षेत्रों के सभी ग्रामो में देखा जा सकता है। मंत्री के नाम का उपयोग कर ग्राम सरपंचों के लेटरपेड पर अनापत्ति प्रमाण पत्र स्वयं ट्रांसपोर्टर के द्वारा लिख लिया जाता है। जिसकी एवज में कुछ धनराशि दे दी जाती है और मनमानी तरीके से हरे भरे खेतो में फ्लाईएश डंप कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खेती का रकबा बढाने के मंसूबो पर पानी फेर दिया जाता है।

राजनेताओ से नजदीकियों का दिखावा आंखों में धूल झोंकने का अस्त्र उक्त ट्रांसपोर्टर विशुद्ध रूप से भाजपा का समर्थक है। जिसने सत्ता परिवर्तन के बाद अपने गैरकानूनी कार्यो को अंजाम देने के लिए कांग्रेसी मुखोटा पहनकर,बैनर,पोस्टर,होर्डिंग्स,विज्ञापन आदि के माध्यम से मंत्री के करीबी होने का दिखवाकर शासकीय अधिकारियों पर प्रभाव जमाया जाता है। इसके अतिरिक्त रायगढ़ विधायक का पड़ोसी होने का भी फायदा उठाया जाता है। जबकि मंत्री एवं विधायक का इसके द्वारा किये जा रहे अवैध कार्यो से दूर दूर तक कोई वास्ता नही होना बतलाया जा रहा है। इस विषय पर मंत्री एवं विधायक को संज्ञान लेना निहायत ही जरूरी है ताकि जनता को भी जमीनी हकीकत का पता चल सके। जिन जिन ग्राम पंचायतों में फ्लाईएश डंप की गई है। वहां के सरपंचों,सचिवो को शो काज नोटिस जारी कर सचिवो को निलंबित किया जाना ही पारदर्शिता होगी। कलमी से लेकर सक्ति तक नवनिर्मित नेशनल हाईवे 49 के किनारे डंपिंग फ्लाईएश एवं बर्बाद हो रहे नाले,खेत खलिहान अपनी आंखों से आसानी से देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त मुख्य सड़क से हटकर गांवो को जोड़ने वाली सड़क के किनारे भीतरी ग्रामो में फ्लाईएश की डंपिंग भी कहीं भी देखी जा सकती है।

रोजाना 35 हजार टन फ्लाईएश निकालने का ठेका है अमन ट्रांसपोर्ट के पास इस सम्बंध में बतलाया जा रहा है कि उक्त ट्रांसपोर्टर ने प्रतिदिन 35 हजार टन फ्लाईएश फैक्ट्रियों से बाहर निकालने का ठेका लिया हुआ है। जिससे टिमरलगा,गुडेली के क्रेशरों का भराव किया जाने का आदेश भी कलेक्टर भीम सिंह ने दिया हुआ है मगर ज्यादा से ज्यादा फेरा लगाने एवं अधिक दूरी का भाड़ा वसूलने के लिए ट्रांसपोर्टर नियम कानूनों को ताक में रखकर किसी भी जगह फ्लाईएश डंप कर देता है।

पड़ रहा मानव जीवन,पशु जीवन,खेत,खलिहानों,प्राकृतिक नालो,तालाबो पर विपरीत प्रभाव गैरकानूनी तरीके से किये जा रहे फ्लाईएश डंपिंग की वजह से मानव जीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।लोग दिनों दिन सर्दी,खांसी,अस्थमा, खाज,खुजली, टी बी,नेत्र आदि जैसी गम्भीर बीमारियों की चपेट में उड़ती फ्लाईएश के कारण से हो रहे है।खेती की जमीन बंजर बना दी जा रही है। नालो,तालाबो को पाट दिया जा रहा है। पूरा जल दूषित किया जा रहा है। जिस वजह से मवेशियों को इसका सेवन करना पड़ रहा है।जो कि अंदुरिनि रूप में घातक सिध्द हो रहा है। दूध उत्पादन में भी कमी हो रही है।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना एन जी टी एवं सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश है कि किसी भी तरीके से किसी भी ग्राम पंचायत में फ्लाईएश डंप नही होनी चाहिए। इसके बावजूद पंचायत विभाग कोई कार्यवाही नही कर रहा है। पर्यावरण विभाग तो गूंगा-बहरा बन मूकदर्शक की भूमिका निभा रहा है। विपक्ष शायद अपने पुराने कार्यकर्ता के गलत कार्यो पर अंगुली उठाना नही चाह रहा है। जबकि भाजपा के कद्दावर नेता,कुशल वक्ता, आक्रमक शैली वाले यूथ आईकन भी लगातार राष्ट्रीय राज मार्ग 49 से आना जाना करने के साथ ही भीतरी ग्रामो में भी जाकर कांग्रेस पर हल्ला बोलते है परंतु फ्लाईएश की डंपिंग यत्र, तत्र, सवर्त्र देखकर भी मौन साध लेना अपने आप मे चुगली कर देता है।

ShareSendTweet
Previous Post

अंग्रेजी शराब का कारोबारी चढ़ा आबकारी विभाग के हत्थे,कब,कहां, कौन,कैसे? पढ़िए पूरी खबर

Next Post

सरकारी बंगलो में हो जमकर शराबखोरी,दर्जनों पड़े खाली डब्बे खोल रहे पोल

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

सरकारी बंगलो में हो जमकर शराबखोरी,दर्जनों पड़े खाली डब्बे खोल रहे पोल

आबकारी अमला अपनी जिम्मेदारी से कार्य करने में जुटा

शनिवार का दिन भारी गुजरा अवैध शराब के कारोबारियों के लिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In