🔴बड़े उद्योग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई🔴कुछ कर गुजरने का जज्बा है “मनीष में🔴
● बेशकीमती साउथ अफ्रीकन स्टीम कोल की अफरा-तफरी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही….
● 4 ट्रकों से 6.23 लाख कीमती कोयले की जब्ती…. रायगढ़ जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही के बीच कोतवाली टी.आई. निरीक्षक मनीष नागर की टीम द्वारा आज दिनांक 28.02.2020 मुखबीर सूचना उर्दना बेरियर के पास पूंजीपथरा सुनील इस्पात में बगैर वैध कागजात के परिवहन हो रही बेशकीमती साउथ अफ्रीकन स्टीम कोल लोड 4 ट्रकों को पकड़ा गया है । कोतवाली टी.आई. मनीष नागर को सूचना मिली थी कि विशाखापट्टनम-रायपुर की ओर से बगैर वैद्य कागजातों के कोयले की अफरा-तफरी की जा रही है । कार्यवाही के लिए सहायक उप निरीक्षक रमेश बेहरा के नेतृत्व में स्टाफ द्वारा नाकेबंदी कर ट्रक CG 15 DD 9693, CG15 DA 4999, CG 15 4818, CG 15 DD 9690 को पकड़ा गया, वाहन के कागजात सही नहीं पाए जाने पर सभी वाहनों को धारा 102 सीआरपीसी के तहत जप्त कर कार्यवाही किया गया है ।
क्या सुनील इस्पात में पहली बार अफ्रीकन कोयला आया था? विदेशी कोयले के पकड़ाये जाने के बाद इस बात की तसदीक की जानी जानी चाहिए कि सुनील इस्पात में खपने पहुंचा विदेशी कोयले कि आवक पहली बार हुई है ? क्या आयतित कोयले की कस्टम ड्यूटी पटाई गई है ? विशाखापटनम से रायपुर होते हुए 4 ट्रकों के माध्यम से विदेशी कोयला बगैर वैध कागजात के आखिर रायगढ़ पहुंचा तो कैसे पहुंचा ? क्या प्रदेश में खनिज बेरियर,, वन बेरियर,मंडी बेरियर,आदि केवल चौथ वसूली के लिए ही बनाये गए है ? क्या उद्योगों द्वारा जी एस टी,आयकर की चोरी नही की जाती? आदि दर्जनों अनुत्तरित प्रश्न है। जिनका जवाब सम्बन्धित विभागों एवं उद्योग प्रबंधन से पूछा जाना चाहिए। अवैध शराब की बिक्री पर पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की जाती है तो अन्य विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को क्यो बख्शा जाता है।







