• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

कानून के हाँथ बहुत लंबे होते है,भूसे में से सुई ढूंढ निकालने में कामयाब रायगढ़ पुलिस

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
14th March 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🔴पुलिस के अपराधियो से गलबहियां न करने पर किसी भी तरह का अपराध न हो सकता और न घट सकता🔴 अंधेरे में कदम बढ़ा रही रायगढ़ पुलिस के नाम एक और बड़ी उपलब्धि मिली🔴लूट के इरादे से गोलीकांड कर भागे आरोपियों में से मास्टरमाइंड सहित 3 अन्य अपराधियो को पुलिस ने धर दबोचा🔴

रायगढ़—— गत 01 मार्च को ग्रामीण बैंक धरमजयगढ़ की खम्हार शाखा का कैशियर रोजाना की तरह पिट्ठू बैग लटकाए धरमजयगढ़ से खम्हरिया जाने के लिए सुबह अपनी मोटरसाइकिल से निकला।जिसकी मोटरसाइकिल के पीछे 2 अन्य मोटरसाइकिले चलने लगी थी। जिनपर 4 नकाबपोश पहने लोग थे। सुनसान जगह मिलते ही 1 मोटरसाइकिल के पीछे बैठे नकाबपोश संदीप राठिया ने बैंक कैशियर पर फायर किया परन्तु रिवाल्वर के जाम हो जाने की वजह से फायर न हो सका। तब अन्य दूसरी मोटरसाइकिल में सवार नकाबपोश जिसका नाम कल्याण दास बतलाया जा रहा है ने देशी कट्टे से फायर कर दिया। जिससे निकली गोली कैशियर के कंधे पर लगी और कैशियर सड़क किनारे झाड़ियों में मोटरसाइकिल सहित गिर गया। तब 4 में से एक नकाबपोश ने घायल हुए कैशियर का पिठ्ठू बैग छीन लिया और आरोपीगण मोटरसाइकिलो से भाग खड़े हुए। 1 किलोमीटर आगे जाने पर घटना में शामिल 2 अन्य अपराधी भी साथ हो गए। इस तरह 1,1 किलोमीटर की दूरी पर 3 मोटरसाइकिल पर सवार 6 लोगो ने घटना को अंजाम दिया।

*जंगली रास्तो का ही उपयोग किया अपराधियो ने,मोबाईल से कोई कनेक्शन नही किया* इस घटना की प्लानिग इतने जबरदस्त तरीके से की गई थी कि पुलिस के हाथों कोई सूत्र न लग पाये। जिसके लिये अपराधियो ने भागने के लिए जंगली रास्तो का निरीक्षण पहले ही से कर लिया था ताकि वे कही के भी सीसीटीवी फुटेज में न आये और उन लोगो ने घटना को अंजाम देने के लिए किसी भी तरह से मोबाईल फोन का उपयोग भी नही किया था। जिससे वे आसानी से अपनी पहचान छिपाने में सफल रहे।

*पुलिस ने बना लिया था अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न* बड़े बड़े अपराधों का खुलासा करने में माहिर,तीन बार इंद्रधनुष पुरस्कार प्राप्त जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा,नगर पुलिस अधीक्षक अविनाश सिंह ठाकुर,एस डी ओ पी धरमजयगढ़ सुशील नायक,थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा की पेशानी पर बल पड़ गया। पुलिस अधीक्षक ने इस घटना के लिए कई पुलिस टीमें बनाकर प्रत्येक एंगल से जांच कर शीघ्र ही अपराधियो को धर दबोचने के सख्त आदेश दिए थे। जिसके बाद लगातार 13 दिनों तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, एस डी ओ पी ने धरमजयगढ़ में डेरा डाल लिया और जांच में तेजी ला दी। सब तरफ ख़बरीलालो को सक्रिय कर दिया गया था जिसका साकारत्मक परिणाम आ गया।

*एस डी ओ पी धरमजयगढ़ सुशील नायक बने घटनाक्रम का पर्दाफाश करने के नायक* पुलिस की जांच में सुशील नायक के खबरीलाल ने खबर दी कि कोरबा के डॉक्टर मेहता की हत्या का आरोपी अंजूलस एक्का कोरबा जेल में निरुद्ध था। जो कि जेल से छूटने पर धरमजयगढ़ क्षेत्र में देखा गया था। इतनी सूचना ही पुलिस की सफलता के लिए रामबाण साबित हुई। सुशील नायक की टीम संदेही अंजूलस को उसके कोरबा जिले के ग्राम लेमरू से धरमजयगढ़ ले आई।पुलिसिया पूछताछ में शातिर हत्यारे,लुटेरे अंजूलस ने मेमने की तरह मिमयाना शुरू कर पूरे घटनाक्रम की दास्तां एवं शामिल लोगों के नाम बयां कर दिए। जिससे घटना को अंजाम देने वाले 3 अन्य अपराधियो को भी धर दबोचकर खूब सत्कार किया गया। तब उन्होंने झारखण्ड भागे अन्य 2 अपराधियो के नामो का खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के आदेश पर पुलिस की कई टीमें फरार हो गए अपराधियो को धर दबोचने की खातिर दीगर प्रांत रवाना कर दी गई है। जो लगातार उनके छिपने की सम्भावनाओ के स्थल पर दबिश दे रही है। जिनके शीघ्र ही चंगुल में आ जाने के आसार है।

* नमकहराम लुटेरों ने घायल कैशियर का टिफिन तक खा लिया था* लूट के बाद आरोपियों ने जंगल मे जब बैग खोलकर देखा तो उनके पैरों के नीचे से जमीन सरक गई क्योंकि लुटेरों को बैग में 10-15 लाख रुपये नगदी होने का अंदेशा था परन्तु बैग में कागजात और भोजन का टिफिन आदि निकले। जिस पर लुटेरों ने कैशियर के टिफिन में रखी रोटी,दाल, मूली की सब्जी को अपने उदर के हवाले कर टिफिन भी जंगल मे ही फेक दिया। कपड़े रखने के काम आयेगा बोलकर अंजूलस ने बैग अपने आस रख लिया। जिसके बाद सब अलग अलग हो गए थे एवं इस लूट की असफलता से हताश होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने पर मंथन कर रहे थे कि उनको संतोष कुमार सिंह की टीम ने धर दबोचा। भविष्य में इस गैंग के द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देना सुनिश्चित माना जा सकता था।

*आदतन अपराधी है सब आरोपी* पकड़ाये गए आरोपियों में से 02 आरोपी अंजूलस एक्का एवं संदीप राठिया ने 04.12.2020 में तमनार के तेजराम पटेल से कोसाबाड़ी के समीप 50,000 रुपये से भरा बैग लूटना एवं उसका भी भोजन हजम करना स्वीकार किया। सभी आरोपियों पर गम्भीर अपराध के मामले कई थानों में दर्ज है। जिसमे हत्या,चोरी,मारपीट,राहजनी,आदि है।

ShareSendTweet
Previous Post

पार्षद रुक्मणी साहू (ननकी नोनी) को सराहा पुलिस की महिला रक्षा टीम ने

Next Post

हत्या कर,लूट की रकम लूटा रहे थे,ब्रांडेड कपड़े,जूते,अय्याशी पर रायगढ़ पुलिस की सफलता का श्रेय ले गई यू पी पुलिस

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण ™️

4th June 2026
टूटी कलम विशेष

रामलीला मैदान के पास 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन ™️ नगद 7570 रुपये बाइक जब्त ™️ तीन आरोपी गिरफ्तार™️ एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश ™️ रायगढ़ पुलिस की  नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों बख्शा नहीं जाएगा ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा की अगुआई में अडानी, जिंदल और क्षेत्रीय उद्योग जुटे सुरक्षा समन्वय के लिए ™️ उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

*अदाणी फाउंडेशन की उत्थान परियोजना के तहत आठ दिवसीय समर कैंप संपन्न ™️ 351 बच्चों की सहभागिता, नौ ग्रामों से बच्चों ने लिया भाग ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

कल 20 मई को देशभर  दवा बाजार बंद रहेगा ™️ दवा दुकानों में लटकेंगे ताले ™️ धन्वंतरी फार्मेसी (जेनेरिक दवा दुकान) जन औषधि केंद्र को बंद से मुक्त रखा गया है ™️ अंदर देखिए खुली रहने वाली दवा दुकानों की सूची ,™️

19th May 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ विधायक वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने एक बार फिर से लोगों का दिल जीता ™️ वी आई पी सुविधाओ प्रोटोकॉल को सीमित किया ™️ सुरक्षा वाहनों का उपयोग केवल अति आवश्यक होने पर किया जाएगा ™️

13th May 2026
Next Post

हत्या कर,लूट की रकम लूटा रहे थे,ब्रांडेड कपड़े,जूते,अय्याशी पर रायगढ़ पुलिस की सफलता का श्रेय ले गई यू पी पुलिस

दुनिया मे विश्वास नाम की चीज ने भी दम तोड़ दिया,पारिवारिक रिश्ते की तरह रहने वाले ने सख्स ने ही कर दिया विश्वास का कत्ल

चेम्बर चुनाव बना प्रतिष्ठा का अखाड़ा,पानी की तरह से फूंकी जा रही है धनराशि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In