रायगढ़।जिले के कटंगपाली के नवदुर्गा क्रशर में खनिज विभाग का छापा। उत्पादन और डिस्पैच में भारी अंतर मिलने की संभावना। डोलोमाइट के अवैध खनन से जुड़ा है नाम है किसी सोनू अग्रवाल का ।लीज एरिया से बाहर खनन का भी मामला। खनिज विभाग की टीम कर रही है विस्तृत जांच। बतलाया जा रहा है कि बीते वर्षो में क्रशर संचालक ने डोलोमाइट पत्थरो की हेराफेरी से कई करोड़ रूप की आय अर्जित की है। अब देखना यह है कि खनिज विभाग सख्त कार्रवाई करता है या फिर पूर्व की तरह सप्ताह भर के बाद ही क्रशर की सील खोलकर पुनः अवैध कारोबार करने का लाइसेंस दे दिया जायेगा। दबी जुबान से लोग कह रहे है कि मार्च माह में क्रशर संचालक के द्वारा खनिज विभाग को नजराना न देने की वजह से छापेमारी की कार्रवाई की गई है।







