रायगढ़—– ढिमरापुर रोड़ स्थित रेमंड शोरूम के बगल पीछे आज दोपहर एकाएक बिजली खम्बा गिर गया। जिससे एक घर कुछ क्षतिग्रस्त हो गया। भगवान का शुक्र है कि घर के अंदर सब लोग सुरक्षित रह गए
इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार होटल अंश के ठीक सामने रेमंड शो रूम के बगल रिक्त भूमि पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। बतलाता जा रहा है कि उक्त भूमि की सीमा में विद्युत खंबा रोड़ा बन रहा था। कालम के लिए गढ्ढा खुदाई के वक्त विद्युत पोल का कोई हमदम कोई सहारा न होने की वजह से जमीन से उखड़कर पीछे बने कुम्हार के कच्चे घर पर जा गिरा। घटना के वक्त गली में भी आवागमन नही था। खंबे के गिरने से एक धर को आंशिक क्षति पहुंची है। इस क्षेत्र में घण्टो से विद्युत बंद है। विभाग के कर्मचारी मौके पर आकर लौट गए। उन्होंने ने भूस्वामी को कारण बताओ नोटिस जारी किया कि नही या फिर जेबो का भार बढ़ा लिया गया। इस विषय मे जानकारी अप्राप्त है।