🔴धान उर्पाजन केंद्र से मोटर सायकल पर धान चोरी करते पकड़ाया चोर🔴पहले 6 कट्टा धान की चोरी कर घर में छिपा रखा था, सांतवें के प्रयास में पकड़ा गया🔴आरोपी से मोटर सायकल व सात कट्टा धान की जप्ती कर #सरिया पुलिस भेजी रिमांड पर🔴
सहकारी सेवा समिती मर्यादित उर्पाजन केंद्र लुकापारा, सरिया समिति के अध्यक्ष हरे कृष्ण सिंह द्वारा थाना सरिया में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि धान उर्पाजन केंद्र लुकापारा गांव के बाहर खुले स्थान में तार से घेर कर बनाया हुआ है । धान उर्पाजन केंद्र की सुरक्षा में चौकीदारी दयानंद प्रधान, रमेश प्रधान, राजकुमार बारीक कार्य करते हैं । दिनांक 01/04/2021 की रात्रि 23.30 बजे *ग्राम लुकापारा का फणिंद्र साहू* धान उर्पाजन केंद्र से 01 कट्टा धान चोरी कर अपने *मोटर सायकल क्रमांक CG13S/1538* के पीछे लाद कर गांव तरफ भाग रहा था। जिसे चौकीदार दयानंद प्रधान , रमेश प्रधान , राजकुमार बारिक दौड़ाकर बस्ती में पकडे । चोरी की जानकारी मिलने पर अध्यक्ष उपार्जन के स्टाक रजिस्टर को मिलान किये जिस पर 06 कट्टा धान और कम पाया गया । इस प्रकार कुल 07 कट्टा धान सोसायटी की सील लगा को चोर फणींद्र साहू द्वारा चोरी कर ले गया था । चोरी के रिपोर्ट पर आरोपी फणींद्र साहू के विरूद्ध अप.क्र. 63/2021 धारा 379 भादवि कायम कर आरोपी *फणींद्र साहू पिता जटाधारी साहू उम्र 22 वर्ष निवासी लुकापारा थाना सरिया* को गिरफ्तार कर आरोपी से कुल 07 कट्टा धान एवं चोरी में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी को आज रिमांड पर भेजा गया है ।







