
ईद पर्व के त्यौहार को मनाने के संबंध में आज पुलिस कंट्रोल रूम मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें शासन के गाइड लाइन एवं वक्फ बोर्ड के आदेश अनुसार शांति पूर्वक घरों में रहकर त्यौहार मनाने के लिए निर्देश दिए गए।
मस्जिद में नमाज के लिए सिर्फ 5 लोगों को अनुमति दी गई है
जिनका मेडिकल टेस्ट नेगेटिव होगा वही व्यक्ति 5 लोग नमाज अदा करेंगे बाकी सभी अपने घरों में रहकर नमाज अदा करेंगे। अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक अविनाश सिंह ठाकुर,चक्रधरनगर थाना प्रभारी,नगर थाना प्रभारी मनीष नागर के अतिरिक्त मुस्लिम समुदाय के सम्मानीय नागरिक उपस्थित रहे।






