• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

छत्तीसगढ़ की बेटी किरण कौशल रायगढ़ जिले की नई कलेक्टर होगी

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
26th May 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

रायपुर। अब बात होगी छत्तीसगढ़ की बेटी एक ऐसी मातृ शक्ति की जिसे छत्तीसगढ़ की पहली महिला IAS होने का गौरव प्राप्त है वे छत्तीसगढ़ की एकमात्र ऐसी महिला अधिकारी हैं जो अब तक चार जिलों की कलेक्टर रहीं है जिनके कोरोना संक्रमण को रोकने के माॅडल को पूरा प्रदेश अपना रहा है जी हां। हम बात कर रहें हैं, कोरबा की कलेक्टर किरण कौशल की। कोरबा कलेक्टर किरण कौशल, जिनके नाम पृथक छत्तीसगढ़ की पहली महिला IAS होने का गौरव प्राप्त है। किरण अब तक चार जिलों की कलेक्टर रही, जहां-जहां वो पदस्थापित रही, वहां उनकी प्रशासनिक कौशल की छाप नजर आई। मुंगेली को प्रदेश का पहला ओडीएफ जिला बनाना हो, सरगुजा को स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना या फिर सतरेंगा को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने का श्रेय, कलेक्टर किरण कौशल को ही जाता है। एक महिला अधिकारी के तौर पर किरण कौशल ने जनहित के कामों को हमेशा अपनी प्राथमिकता में रखा। कोरोना काल के दौरान जब छत्तीसगढ़ के पहले हॉटस्पॉट कटघोरा में अपनी रणनीति कौशल का परिचय देते हुए संक्रमण के चेन को तोड़ा। जिसके बाद कई जगह कटघोरा मॉडल को अपनाया गया।

दुर्ग जिले में कौशल परिवार में जन्मी  पली-बढ़ी किरण बचपन से ही मेधावी रहीं हैं। आपने राज्य स्तर की सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा परीक्षा के साथ-साथ अखिल भारतीय स्तर की भी सबसे कठिन परीक्षा उत्तीर्ण की है। आपने 2003 और 2005 में दो बार राज्य की पीएससी परीक्षा पास की। वे 2003 में जिला महिला बाल विकास अधिकारी और 2005 में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुईं। परंतु उनका पैशन तो कलेक्टर बनने का था, तो किरण ने कड़ी मेहनत कर 2009 में यूपीएससी की परीक्षा क्रैक की और छत्तीसगढ़ की पहली महिला आईएएस होने का गौरव प्राप्त किया। वे रायपुर, अंबिकापुर में जिला पंचायत की सीईओ रहीं और सबसे पहले मुंगेली, फिर सरगुजा, बालोद और कोरबा की कलेक्टर बनीं। सभी जिलों में अपनी पदस्थापना के दौरान किरण कौशल ने अपनी प्रशासनिक क्षमता और काम की छाप छोड़ी है। मुंगेली जिले को प्रदेश का पहला ओडीएफ जिला बनाना हो या सरगुजा को स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना हो।

बालोद में शांतिपूर्ण चुनाव से लेकर कोरबा में सड़कों की मरम्मत, महिलाओं और छात्राओं के स्वास्थ्य और पोषण की योजनाएं शुरू करने के काम। किरण कौशल के नाम दर्ज हैं। सतरेंगा को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने का श्रेय भी कलेक्टर किरण को ही जाता है। कोरोना काल में जब छत्तीसगढ़ के पहले हाॅट स्पाॅट कटघोरा ने पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ खींचा तो इसके साथ ही किरण कौशल की रणनीति के भी सभी मुरीद हो गए। कोरोना काल में संक्रमितों की जल्द पहचान करने से लेकर उनके ईलाज, लाॅकडाउन लगाने से लेकर उसका सख्ती से पालन करना और इस सब के बाद भी लोगों को दैनिक जरूरत की चीजों की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति बनाए रखने के लिए किरण कौशल की योजना और रणनीति ने दूसरे जिलों को भी कोरोना से लड़ना सिखाया। एक बेटी, बहु, माँ और पत्नी के साथ अपनी पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना

जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करते हुए किरण आज भी कलेक्टर के रूप में सक्रिय हैं। सड़कों के निर्माण के लिए सघन दौरा, ग्रामीण इलाकों में लोगों की परेशानियां जानने शिविरों का आयोजन, शहरी इलाकों में महा सफाई अभियान, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और सेहत के लिए किए कामों से किरण ने अपनी एक अलग पहचान बनी ली है। जिला वासियों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने और जनप्रतिनिधियों से सद्व्यवहार ने भी किरण को जिले में तेज तर्रार काम करने वाली कलेक्टर के रूप में स्थापित किया है।

ShareSendTweet
Previous Post

छत्तीसगढ़ में 30% के करीब टीके हुए बर्बाद,रोना वैक्सीन की कमी का रोया जा रहा है।

Next Post

कोरोनाकाल में निर्विवाद रहकर मरीजो की सेवा करने वाले (5) अस्पताल प्रबन्धको को एस पी संतोष कुमार सिंह ने दिए 100-100 पीपीई किट

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

16th June 2026
टूटी कलम विशेष

, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण अभियान में लाल का योगदान,एनटीपीसी लारा ने पाँच वर्षों में 250 बालिकाओं को दी सशक्त भविष्य की उड़ान

15th June 2026
टूटी कलम विशेष

ग्लैमर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में टॉप पर रही रायगढ़ की प्राची दुबे,ब्यूटी पार्लर की संचालिका प्रगति चंद्राकर बनीं बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट

12th June 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण ™️

4th June 2026
टूटी कलम विशेष

रामलीला मैदान के पास 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन ™️ नगद 7570 रुपये बाइक जब्त ™️ तीन आरोपी गिरफ्तार™️ एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश ™️ रायगढ़ पुलिस की  नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों बख्शा नहीं जाएगा ™️

27th May 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा की अगुआई में अडानी, जिंदल और क्षेत्रीय उद्योग जुटे सुरक्षा समन्वय के लिए ™️ उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि ™️

27th May 2026
Next Post

कोरोनाकाल में निर्विवाद रहकर मरीजो की सेवा करने वाले (5) अस्पताल प्रबन्धको को एस पी संतोष कुमार सिंह ने दिए 100-100 पीपीई किट

मुन्नी दीदी एम बी बी एस गई जेल,मृत को बताई जिंदा,परिजनों ने मचाया उत्पात

जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के उपाध्यक्ष संजीव चौहान को पितृ शोक,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In