• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, August 14, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

सम्भावित तीसरी लहर से निपटने जिला प्रशासन हुआ मुस्तैद

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
16th June 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट व पाईप लाईन विस्तार का काम तेजी से करें पूरा-कलेक्टर भीम सिंह—-
मेडिकल कॉलेज में 12 हजार लीटर लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम हुआ शुरू
कलेक्टर भीम सिंह ने जिले में कोरोना प्रबंधन की आगामी तैयारियों की समीक्षा की

टूटी कलम रायगढ़, 16 जून2021/ कलेक्टर भीम सिंह ने आज जिले में कोरोना प्रबंधन पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने तीसरी लहर के मद्देनजर तैयारियों के संबंध में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। सीजीएमएससी के अधिकारियों ने बताया कि जगह का चिन्हांकन कर इंस्टॉलेशन हेतु फाउंडेशन बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सारा कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कलेक्टर सिंह ने एमसीएच अस्पताल में भी 12 हजार लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि तीसरी लहर से निपटने एमसीएच अस्पताल को विशेष रूप से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के उपचार के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके लिए अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप लाइन का विस्तार कर पूरे बेड को ऑक्सीजन सुविधा युक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने धरमजयगढ़, सारंगढ़, चपले लैलूंगा में ऑक्सीजन पाइप लाइन फिटिंग और ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाने के कार्यो की भी समीक्षा की। बायोमेडिकल इंजीनियर को सारे काम तेजी से पूरा करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने कहा कि हमें अगली लहर से पहले अपनी तैयारी पुख्ता कर लेनी है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ से बच्चों के उपचार हेतु सभी आवश्यक मशीनें सामग्री व दवाइयों की खरीदी पूरी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मेडिकल स्टाफ  को बच्चों के उपचार इंटेंसिव केयर से संबंधित प्रक्रियाओं की पूरी ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए जिससे बड़ा मैन पावर इस कार्य के लिए तैयार किया जा सके। उन्होंने बच्चों के हिसाब से पीडियाट्रिक और नियो नेटल आईसीयू यूनिट, वेन्टीलेंटर्स, मास्क, बाइपेप मशीनें इत्यादि की उपलब्धता तथा आवश्यकतानुसार खरीदी की तैयारी के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने  मेडिकल कॉलेज में एबीजी और डी डाइमर जैसी जरूरी जांचों को जल्द शुरू करने आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज तथा एमसीएच अस्पताल के कोविड वार्डों को अगली लहर के मुताबिक अपग्रेड करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर में एसी इंस्टॉलेशन का कार्य भी  जल्द पूरा करने के लिए कहा जिससे वहां इंटेंसिव केयर वार्ड तैयार किया जा सके।
इस दौरान ज्वाइंट कलेक्टर नम्रता डोंगरे, सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी, डिप्टी कलेक्टर पी.के.गुप्ता सहित कोविड अस्पतालों के संचालक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बैठक में शामिल हुए

ShareSendTweet
Previous Post

अपराधी तत्वों की नाक में दम कर दिया अमित शुक्ला ने,दनादन कार्रवाई से गुंडा,मवालियों ने ठिकाना बदला

Next Post

बैंड-बाजे को अनुमति, सड़क पर नहीं निकाल सकेंगे बारात, शादी में 50 लोग हो सकेंगे शामिल

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

बैंड-बाजे को अनुमति, सड़क पर नहीं निकाल सकेंगे बारात, शादी में 50 लोग हो सकेंगे शामिल

शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने सड़क पर उतरे डी एस पी पुष्पेंद्र बघेल

हत्या के मामले के दो फरार आरोपियों को भूपदेवपुर पुलिस गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In