• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, November 12, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

टेड़ा नवापारा (घरघोड़ा)की शिवानी शर्मा ने किया रायगढ़ जिले का नाम रौशन

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
20th June 2021
0
0
SHARES
2
VIEWS
Advertisement

प्रदेश स्तर की सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा राजनीति विज्ञान में सफलता प्राप्त की…

पूर्व में एम ए की पढ़ाई के उपरांत स्वर्ण पदक से भी सम्मानित….

वर्तमान में दुर्ग विश्वविद्यालय में पीएचडी कार्य मे संलग्न….

रायगढ़- छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा राजनीति विज्ञान विषय में शिवानी शर्मा ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की । प्रदेश स्तर पर आयोजित परीक्षा में स्थान बनाकर परिवार, महाविद्यालय और पूरे जिले को गौरवान्वित किया । प्रारम्भ से ही शिक्षा के प्रति विशेष रुचि रखने वाली शिवानी की स्कूली शिक्षा उनके निवास स्थान नवापारा टेंडा घरघोड़ा तहसील के शासकीय विद्यालय में पूर्ण हुई । तत्पश्चात उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ में बीएससी बायो में प्रवेश लिया । महाविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई के दौरान पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों जैसे मंच संचालन, निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिता इत्यादि में भी उन्होंने अनेक पुरस्कार प्राप्त किए । स्नातक की पढ़ाई के उपरांत प्रतियोगी परीक्षाओं में रुझान होने के कारण राजनीति विज्ञान विषय में एम ए किया । एम ए में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा मंत्री जी के कर कमलों से उन्हें गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया । तत्पश्चात बटमूल आश्रम महाविद्यालय में अल्पकालीन सहायक प्राध्यापक के रूप में उन्होंने अपनी सेवाएं दी तथा वर्तमान में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के अंतर्गत शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग छत्तीसगढ़ से ‘ सर्वोच्च न्यायालय और महिला सशक्तिकरण’ जैसे महत्वपूर्ण विषय पर पीएचडी हेतु शोध कार्य में संलग्न है। शिवानी के कठिन परिश्रम, लगन एवं निष्ठा के कारण उन्हें यह अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हुई है । उन्होंने अपनी इस सफलता का ईश्वर, परिवार एवं अपने शिक्षकों को दिया है । उनका मानना है कि विपरीत परिस्थितियों में भी सभी के आशीर्वाद व सहयोग से उन्हें निरन्तर परिश्रम करने की प्रेरणा मिलती रही है उसी का यह परिणाम है की उनका चयन कम आयु में इस बड़ी परीक्षा में हुआ है । कठिन परिश्रम और संघर्ष की परिस्थितियों में भी जूझने की प्रवृत्ति उनके व्यक्तित्व में निखार लाती है । घरघोड़ा के एक छोटे से गाँव से निकलकर जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय में स्वर्ण पदक प्राप्त करना, राष्ट्रीय स्तर की नेट परीक्षा में सफलता एवं सहायक प्राध्यापक में चयन होना ये उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है । शिवानी की इस सफलता से उनके गांव और पूरे जिले में उत्साह का वातावरण है । महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी वह प्रेरणा है ।

शिवानी की इस सफलता में के जी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंजनी तिवारी ने बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए महाविद्यालय के गौरव के रूप में रेखांकित किया । महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों डॉ पी बी बैस, डॉ कुसुम मिश्रा, डॉ मनोरमा पाण्डेय, डॉ मीनकेतन प्रधान सहित महाविद्यालय परिवार ने अपनी बधाई सम्प्रेषित की । शिवानी का मानना है कि उनके इस सफलता में शास. महात्मा गाँधी महा. खरसिया के राजनीति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पी एल पटेल, शोध निर्देशक डॉ नागरत्ना गनवीर, सह निर्देशक डॉ शक़ील हुसैन, डॉ प्रमोद यादव, सहयोग कोचिंग संस्थान के संचालक अबरार हुसैन, प्रो बी के भगत इत्यादि की सक्रीय भूमिका रही है । शिवानी का मानना है कि पिता कमल शर्मा और माता सुनीता शर्मा के साथ ही पूरे परिवार के आशीर्वाद व सहयोग के कारण ही यह सफलता उन्हें प्राप्त हुई है । उच्च शिक्षा के दौरान रायगढ में अपनी मौसी व मामा के घर मे रहकर अध्ययन करने और उनके सहयोग के लिए शिवानी ने विशेष रूप से उनका धन्यवाद दिया है। शिवानी अपनी इस सफलता को जीवन के एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखती हैं एवं आगे और बड़ी सफलताओं के लिए प्रयासरत है । पुनः पूरे महाविद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएँ…………….।

ShareSendTweet
Previous Post

कोरोना से मरने वालों के परिजनों को नहीं दे सकते चार-चार लाख का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का जवाब

Next Post

We are proud that due to our Superintendent of Police and Police team, our Raigad district has been named at International level. The Broken Pen family wishes you a progressive progress and a brighter future. many congratulations and best wishes

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत किरोड़ीमल नगर मंडल में जनसंपर्क, 4 नवंबर को खरसिया में प्रबुद्धजन सम्मेलन
टूटी कलम विशेष

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत किरोड़ीमल नगर मंडल में जनसंपर्क, 4 नवंबर को खरसिया में प्रबुद्धजन सम्मेलन

3rd November 2026
दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजी रामचंद्र शर्मा की हुंकार, नारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश ™️ कांग्रेस की सदस्यता नहीं, लेकिन कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय ™️ कांग्रेसियों से 2 दिन पहले दिल्ली पहुंचे रामचंद्र शर्मा ™️ शनै शनै हो रहे है सक्रिय ™️
टूटी कलम विशेष

दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजी रामचंद्र शर्मा की हुंकार, नारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश ™️ कांग्रेस की सदस्यता नहीं, लेकिन कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय ™️ कांग्रेसियों से 2 दिन पहले दिल्ली पहुंचे रामचंद्र शर्मा ™️ शनै शनै हो रहे है सक्रिय ™️

1st November 2026
मां का भव्य भंडारा 19.10.26 को संजीवनी परिसर में ™️ सुबह 11 बजे से माता रानी की इच्छा तक ™️ युवक संघ का आयोजन ™️
टूटी कलम विशेष

मां का भव्य भंडारा 19.10.26 को संजीवनी परिसर में ™️ सुबह 11 बजे से माता रानी की इच्छा तक ™️ युवक संघ का आयोजन ™️

17th October 2026
8,10 लोगों का ग्रुप होटल श्रेष्ठा में खेल सकते डांडिया ™️ कार्यक्रम आपका अपना पूरे शहर का है ™️…सुशील रामदास अग्रवाल ™️
टूटी कलम विशेष

8,10 लोगों का ग्रुप होटल श्रेष्ठा में खेल सकते डांडिया ™️ कार्यक्रम आपका अपना पूरे शहर का है ™️…सुशील रामदास अग्रवाल ™️

17th October 2026
टूटी कलम विशेष

क्या बिगाड़ के डर से ईमान बेच दोगे ™️ जिंदा रहने के लिए ईमानदारी की रुखी सुखी 02 रोटी पर्याप्त होती है ™️ मनुष्यता जीवित रहनी चाहिए ™️ इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है राजनीति हो समाज ™️ तलवे चाटने वालों का नहीं ™️

15th October 2026
महज ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई ™️ रायगढ़ इस्पात प्रबंधन को क्यों बख्शा गया ™️ चोरी का माल खरीदने वाला और बेचने वाला बराबर के भागीदार होते है ™️ ट्रक के मालिक को क्यों तलब नहीं किया गया ™️
टूटी कलम विशेष

महज ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई ™️ रायगढ़ इस्पात प्रबंधन को क्यों बख्शा गया ™️ चोरी का माल खरीदने वाला और बेचने वाला बराबर के भागीदार होते है ™️ ट्रक के मालिक को क्यों तलब नहीं किया गया ™️

9th October 2026
Next Post

We are proud that due to our Superintendent of Police and Police team, our Raigad district has been named at International level. The Broken Pen family wishes you a progressive progress and a brighter future. many congratulations and best wishes

ऐतिहासिक चोरी का खुलासा करने में जुटी पुलिस,डॉग स्क्वायड की मदद ली जा सकती है।

ममता बनर्जी के बाद इस मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की बैठक मे शामिल होने से किया इंकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In