टूटी कलम रायगढ़– आज जिला महिला मोर्चा की जम्बो कार्यकारणी की घोषणा जिलाध्यक्ष केराबाई मनहर पूर्व विधायक सारंगढ ने जैसे ही शाम को की गई । वैसे ही सारंगढ से लेकर धरमजयगढ़ तक खुशी की लहर दौड़ गई। वैसे तो सभी को खुश रखने के प्रयास किये गए है परन्तु इससे कितना असंतोष उभरेगा वह आने वाला समय ही बतलायेगा। नारी शक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली अंकिता चौधरी को सरोज पांडेय सांसद राज्यसभा का खासमखास माना जाता है। प्रदेश भाजपा में भी अंकिता की गहरी पैठ है। जिसका श्रेय अंकिता सरोज पांडेय को देती है। वर्तमान में कांग्रेसियों की दादागिरियो से न डरने वाली अंकिता को दबंग एवं धाकड़ महिला नेत्री समझा जाता है।
भाजपा नेत्री अंकिता के महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने पर जिला नारी शक्ति टीम में हर्ष व्याप्त
रायगढ़ – भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती केराबाई मनहर द्वारा आज शाम जिला महिला का विस्तार करते हुए जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई हैं जिसमें जिला उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण चार पदों पर घरघोड़ा मण्डल से सुश्री अंकिता चौधरी, लैलूंगा से लोकेश्वरी सिदार, बरमकेला मण्डल से सोहद्रा सिदार और धरमजयगढ़ मण्डल से वीणा विश्वास पर जिला हाई कमान ने भरोसा जताया है तो वहीं जिला महामंत्री के दो पदों में से एक तमनार मण्डल से गीतांजलि पटनायक और दूसरा पद रायगढ़ शहर मण्डल से दुर्गा देवांगन को यह जवाबदेही दी गयी हैं।
जैसे से ही देर शाम महिला मोर्चा भाजपा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा हुई और सूची में जिला उपाध्यक्ष के अहम पद पर घरघोड़ा मण्डल से तेज़तर्रार व लोकप्रिय युवा नेत्री अंकिता चौधरी के नाम पर औपचारिक मुहर लगी वैसे ही पूरे घरघोड़ा मण्डल के नारी शक्ति टीम से जुड़े तमाम पदाधिकारियों सहित सैकड़ों महिला सदस्यों ने फोन कर और उनके घर जाकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक के लिए शुभकामनाएं दी।
बता दें कि सुश्री अंकिता चौधरी बतौर नारी शक्ति जिला संयोजिका बीतें 3-4 सालों से पार्टी स्तर पर कई बड़े राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन करवा चुकी हैं जिसकी धूम न सिर्फ जिला स्तर पर बल्कि पूरे राज्य स्तर पर हो चुकी हैं।