टूटी कलम रायगढ़ —– राज्य सरकार की बहुप्रतीक्षित निगम मंडल के अध्यक्षो की सूची आज जारी कर दी गई। जिसमें 13 लोगो को कैबिनेट मंत्री स्तर का दर्जा दिया गया है।

अम्बिकापुर के कद्दावर कांग्रेसी नेता शफी अहमद को श्रम कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। जिसकी खबर मिलते ही शफी अहमद के मित्रो में खुशी की लहर दौड़ गई एवं इन लोगो ने शफी अहमद को फोन कर बधाइयां दी एवं शहर में फटाके फोड़,मिठाईयां बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया। प्रमुख रूप से नगर के जाने माने ट्रांसपोर्टर अनूप सिंह स्याल( सन्नी) एवं काँग्रेस कमेटी के पदाधिकारी अशरफ खान है जो केबिनेट मंत्री के काफी करीबी माने जाते है।
