• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, June 24, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

हर कुपोषित बच्चे को ट्रैक कर उसके स्वास्थ्य व खानपान का रखना है पूरा ख्याल-कलेक्टर भीम सिंह

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
16th July 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

गर्भवती महिलाओं की सेहत का विशेष ध्यान रखने दिए निर्देश…कलेक्टर सिंह ने महिला बाल विकास विभाग की ली समीक्षा बैठक

रायगढ़, 16 जुलाई2021/ कलेक्टर भीम सिंह ने आज महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने पिछले 6 माह में कुपोषण मुक्ति के लिए किए गए कार्यों की सेक्टरवार समीक्षा की। जिन सेक्टरों में प्रदर्शन अच्छा रहा उनकी सराहना की तथा आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित करने की बात कही। वहीं जिन सेक्टरों में प्रदर्शन कमजोर रहा वहां अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में कुपोषण में लगभग 9 प्रतिशत की कमी आयी है। हमें अब जिले में कुपोषण की दर को और नीचे लेकर जाने के लिए तेजी से कार्य करना होगा।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि कुपोषण मुक्ति के लिए किए गए कार्यों में कुछ सेक्टरों में बहुत अच्छा काम हुआ है। वहीं कुछ में अपेक्षित परिणाम नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि सभी को कड़ी मेहनत करनी होगी तभी हम जल्द जिले में कुपोषण की दर न्यूनतम कर सकेंगे। कापू व घरघोड़ा सेक्टर के सीडीपीओ को अच्छे कार्य के लिए 15 अगस्त के समारोह में पुरस्कार स्वरूप मोबाईल देने के निर्देश दिए।
इन सेक्टर्स के सरिया, कोलाईबहाल, बाकारूमा में कुपोषण के दर में अच्छी कमी लायी गई है। कलेक्टर सिंह ने यहां के सुपरवाईजर्स से उनके अनुभव सबसे साझा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से बच्चों के पालकों से गृह भेंट कर खानपान व स्वच्छता संबंधी आदतों का महत्व बताया गया। गर्म भोजन व अण्डा बच्चों को अपने सामने खिलाया गया। जिससे सुनिश्चित हो कि पोषण आहार बच्चे को समय पर मिल रहा है। वहीं मुकडेगा तथा लेन्ध्रा सेक्टर में अपेक्षित कार्य नहीं होने पर कलेक्टर सिंह ने वहां के सीडीपीओ व सेक्टर सुपरवाईजर पर गहरी नाराजगी जताई।
कलेक्टर सिंह ने सभी सुपरवाईजर से कहा कि कुपोषण मुक्ति के लिए एक-एक कुपोषित बच्चों को टै्रक कर उसके स्वास्थ्य व खानपान का पूरा ध्यान रखना होगा। इसके साथ ही उन्होंने गर्भवती माताओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। गर्भवती माताओं में पोषण स्तर कम होने पर उसका सीधा असर बच्चे पर पड़ता है तथा उसकी ग्रोथ प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि गर्भवती माताओं के खान-पान का विशेष ध्यान रखने तथा उन्हें भी अण्डा प्रदान करने के लिए कहा। कलेक्टर सिंह ने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत सभी विकासखण्ड के सीडीपीओ के कार्यों की समीक्षा की। कार्य में लापरवाही के चलते पुसौर, रायगढ़ शहरी, बरमकेला व लेन्ध्रा के सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर सिंह ने एनआरसी केन्द्रों के संचालन की जानकारी ली। जिला अस्पताल में संचालित एनआरसी में बच्चों के खिलौने व टीबी की व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जतायी। सभी एनआरसी केन्द्रों में स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े शिक्षाप्रद वीडियो सुबह-शाम एक-एक घंटे दिखाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में एनआरसी केन्द्र की फीडिंग डिमान्सट्रेटर द्वारा बच्चों व महिलाओं के खान-पान की सही मात्रा व तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कलेक्टर सिंह ने मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत स्व-सहायता समूहों के भुगतान की समीक्षा की। भुगतान लंबित होने पर गहरी नाराजगी जतायी तथा भुगतान तत्काल करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए। इस दौरान सहायक कलेक्टर रोमा श्रीवास्तव, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी टी.के.जाटवर, सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी, जिला महिला बाल विकास अधिकारी खाण्डेकर सहित महिला बाल विकास विभाग के सीडीपीओ व सेक्टर सुपरवाईजर सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
एनीमिया से निपटने दिए जा रहे 01 करोड़
कलेक्टर सिंह ने कहा कि जिले में किशोरी बालिकाओं में एनीमिया (खून की कमी) से निपटने के लिए डीएमएफ से 01 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 20 लाख की मशीन और शेष राशि का उपयोग जांच, दवाईयों व डाइट में खर्च किए जायेंगे। कलेक्टर सिंह ने महिला बाल विकास अधिकारी तथा सीएमएचओ को इसके लिए व्यापक कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बाल संदर्भ शिविर हो नियमित आयोजित
कलेक्टर सिंह ने नियमित रूप से बाल संदर्भ शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से शिविर आयोजित होने पर बच्चों का इलाज तथा उन्हें यदि कोई गंभीर समस्या है तो उसकी पहचान सुनिश्चित होती है। उन्होंने सीएमएचओ को तय शेड्युल के अनुसार शिविर लगाने के निर्देश दिए।
दूध और मिलेट खिचड़ी होगा मेनू में शामिल
कलेक्टर सिंह ने कहा कि बच्चों में जल्द कुपोषण से सामान्य स्तर पर लाने के लिए प्रोटीन और कैल्शियम रिच आहार को प्रमुखता से मेनु में रखा जाए। उन्होंने आंगनबाडिय़ों में दूध प्रदान करने की व्यवस्था के निर्देश दिए। इसके लिए सरपंचों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने के लिये कहा। उन्होंने प्रशासन की ओर से भी सहायता दिए जाने की बात कही। उन्होंने प्रोटीन से भरपूर रागी और कोदो जैसे मिलेट (मोटे अनाज)की खिचड़ी को भी मेनू में शामिल करने के लिये कहा। इसके साथ ही प्रस्तावित रागी के लड्डू का वितरण भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
6 माह में माहवारी स्वच्छ जिला बनाने के लक्ष्य के साथ करें काम
कलेक्टर सिंह ने बैठक में माहवारी स्वच्छता के उद्देश्य से चलाए जा रहे पावना अभियान की समीक्षा की। बताया गया कि धरमजयगढ़ के खम्हार में सेनेटरी पेड निर्माण व पैकेजिंग यूनिट लगायी गई है। जिससे अच्छी गुणवत्ता के सेनेटरी नेपकिन तैयार किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने अगले 6 माह जिले को माहवारी स्वच्छ जिला बनाने के लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेनेटरी पैड निर्माण की एक और यूनिट लगाने तथा जिले के सभी पंचायतों में सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराने व जागरूकता के लिए पूर्व से कार्यरत महिला समूहों के साथ 25 और समूहों को और जोडऩे के लिए निर्देशित किया। उन्होंने गांव में आंगनबाड़ी, स्वच्छता सखी और स्व-सहायता समूह के माध्यम से सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने के लिए कहा।

ShareSendTweet
Previous Post

एक बार पुनः संजीवनी नर्सिंग होम में अनियमियता हुई उजागर,आखिर कब तक यूँ ही संजीवनी देकर प्रशासन करता रहेगा बचाव

Next Post

सिंघल इंटरप्राइजेज को क्लीन चिट देने से पहले जरा एक बार फैक्ट्री के पीछे घूमकर आयें

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

ऑपरेशनक्लीन हंट के तहत ™️ फरार आरोपी विनय सिंह की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी ™️संभावित अनेक स्थानों पर पुलिस तैनात है ™️

17th June 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ की व्यवसाईपिता पुत्र ने शकर व्यापारियों को लगाया 02 करोड रुपए का चुना ™️ खुद को बताये चंदगीराम कोल्ड स्टोरेज, महावीर ट्रांसपोर्ट का मालिक ™️ रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह से न्याय की उम्मीद में ठगी का शिकार हुए व्यवसाई ™️

17th June 2026
टूटी कलम विशेष

, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण अभियान में लाल का योगदान,एनटीपीसी लारा ने पाँच वर्षों में 250 बालिकाओं को दी सशक्त भविष्य की उड़ान

15th June 2026
टूटी कलम विशेष

ग्लैमर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में टॉप पर रही रायगढ़ की प्राची दुबे,ब्यूटी पार्लर की संचालिका प्रगति चंद्राकर बनीं बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट

12th June 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण ™️

4th June 2026
टूटी कलम विशेष

रामलीला मैदान के पास 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन ™️ नगद 7570 रुपये बाइक जब्त ™️ तीन आरोपी गिरफ्तार™️ एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश ™️ रायगढ़ पुलिस की  नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों बख्शा नहीं जाएगा ™️

27th May 2026
Next Post

सिंघल इंटरप्राइजेज को क्लीन चिट देने से पहले जरा एक बार फैक्ट्री के पीछे घूमकर आयें

CG नायब तहसीलदार समेत 3 की मौत BIG ब्रेकिंग: दोस्तों के साथ चाय पीकर लौट रहे थे नायब तहसीलदार…. बोलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर…. दर्दनाक मौत…. सरकारी गाड़ी में बैठा आबकारी विभाग का गार्ड गंभीर…. देखें हादसे की दर्दनाक तस्वीर…….

देशभर में लगी 38.96 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज

देशभर में लगी 38.96 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In