नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने, चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए
नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त…

नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है. उनके साथ 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं. संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल, कुलजीत सिंह नागरा को पंजाब इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ये कयास लगाए जा रहे थे कि सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान मिल सकती है. खबरें ये भी सामने आईं कि सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के संभावित फैसले से सीएम अमरिंदर नाराज हैं.टूटी कलम