• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, July 7, 2025
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

माले मुफ्त बेरहम,महिला पुलिस अधिकारी को चाहिए घी में बनी मटन बिरयानी वह भी लजीज एवं बिलकुल मुफ्त में,

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
1st August 2021
0
0
SHARES
1
VIEWS

डीसीपी मैडम की एक फरमाइश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। DCP मैडम को एसपी होटल की बिरयानी चाहिए, वो भी मुफ्त में! डीसीपी प्रियंका नारनवरे के इस काम से तंग आकर कर्मचारियों ने सीधा DGP को पत्र लिख कर शिकायत कर दी। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने इस संबंध में जांच का आदेश दे दिया है। टूटी कलम समाचार

पुणे की इस आईपीएस की अधीनस्थ पुलिस अधिकारी से मुफ्त बिरयानी की मांग करते हुए आडियो क्लिप वायरल होने के बाद अब मुश्किलें बढ़ गयी है। गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने पुणे के पुलिस आयुक्त को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। वायरल हो रहे आडियो क्लिप में पुणे जोन-एक की पुलिस उपायुक्त अपने अधीनस्थ एक कर्मचारी से यह पूछती सुनाई दे रही हैं कि विश्रामबाग पुलिस थाना क्षेत्र में अच्छी बिरयानी कहां मिलती है? जब उनका अधीनस्थ कर्मचारी बताता है कि एक जगह देशी घी की बिरयानी अच्छी मिलती है, तो डीसीपी महोदया उसे बिरयानी लाने का आदेश देती हैं, और कहती हैं कि यदि वह पैसा मांगे तो क्षेत्रीय थानाध्यक्ष से बात कर लेना।टूटी कलम समाचार

अधीनस्थ पुलिसकर्मी जब यह बताता है कि बाहर से खाना मंगाने पर वह लोग हमेशा भुगतान करते हैं, तो डीसीपी महोदया गरम होकर कहती हैं कि अपने ही क्षेत्र में मुझे पैसे देना पड़े तो क्या फायदा। अब इस बातचीत का आडियो क्लिप वायरल होने के बाद डीसीपी महोदया सफाई दे रही हैं कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। चूंकि इस आडियो क्लिप में थोड़ा फेरबदल किया गया है, इसलिए उन्होंने साइबर क्राइम सेल में इस घटना की एफआईआर भी दर्ज करा दी है। जबकि राज्य के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने इस मामले को गंभीर बताते हुए पुणे पुलिस आयुक्त को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। टूटी कलम समाचार

‘विभाग के कुछ लोग मुझे बाहर करना चाहते हैं’


महिला पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘यह मेरे खिलाफ एक साजिश है। कुछ पुलिसकर्मी कई सालों से एक ही जोन में तैनात हैं। यहां जोन में उनके कुछ वित्तीय हित हैं। यहां काम करने वाले कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें शामिल हैं।’ अधिकारी ने आरोप लगाया, ‘विभाग में कुछ लोग हैं जो मुझे बाहर करना चाहते हैं क्योंकि मेरे यहां कार्यभार संभालने के बाद उनकी गतिविधियां बंद हो गई।’ अधिकारी ने कहा कि ऑडियो के साथ आंशिक रूप से छेड़छाड़ की गई है और वह साइबर अपराध प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराएंगी। टूटी कलम समाचार

मैडम को  चिकन बिरयानी पसंद है, मैडम के पति को मटन बिरयानी

मैडम के पति को मटन बिरयानी पसंद है जबकि मैडम को चिकन बिरयानी पसंद है। फोन पर ऑर्डर देते वक्त यदि होटल मालिक पैसे मांगे तो मैडम अपने कर्मचारी से स्थानीय पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पैक्टर से बताने को कहती है। डीसीपी मैडम के इस कारनामे से तंग आकर कर्मचारी ने सीधा डीजीपी को पत्र लिखा है। भ्रष्टाचार बढ़ाने वाली इस महिला की कार्रवाइयों की जांच करवाने की मांग पर ध्यान देते हुए महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने खुद यह ऑडियो क्लिप को सुनकर जांच का आदेश दे दिया है। उन्होंने पुणे पुलिस आयुक्त से इस संबंध में जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। टूटी कलम समाचार


क्या है वायरल हो रहे ऑडियो क्लिप में?

वायरल हो रहे ऑडियो क्लिप में पूरी बातचीत मराठी में हो रही है। उसका हिंदी अनुवाद यहां दिया जा रहा है।

महिला डीसीपी- विश्रामबाग के पास नॉनवेज खूब बढ़िया मिलता है, वो बता रही थी मुझे

पुलिस कर्मचारी- जी…

महिला डीसीपी- कहां?

पुलिस कर्मचारी- वो मैडम…एसपी बिरयानी वाले की शुद्ध घी की बिरयानी

महिला डीसीपी- अच्छा…और कुछ, या बस इतना ही?

पुलिस कर्मचारी- और एक मटन थाली नाम से है कोल्हापुर की

महिला डीसीपी- ज्यादा बढ़िया कहां का है?

पुलिस कर्मचारी- शुद्ध घी वाली मैडम…एसपी बिरयानी वाले की…उनके पास दो-दो तरह की…एक नल्ली निहारी स्पेशल है…ऑइली बिलकुल नहीं है…और शुद्ध घी वाली भी बढ़िया है मैडम…कलर वगैरह नहीं डाला जाता  है…

महिला डीसीपी- ठीक, जो एक बढ़िया होगा वो सोनावणे के पास भिजवा देना…अगर कोई प्रॉब्लम हो तो पुलिस इंस्पैक्टर को बता देना, बोलना मैडम ने कहा है…मैं बोलती हूं पीआई को…

पुलिस कर्मचारी- नहीं मैडम करता हूं मैं

महिला डीसीपी- नहीं लेकिन…अगर उसके क्षेत्र में आता है तो पैसे क्यों देना…अपने क्षेत्र में आने पर भी पैसे दें क्या हम?

पुलिस कर्मचारी- हमने इससे पहले ऐसा कभी किया नहीं…ठीक है मैडम मैं पीआई को बोलता हूं और ऐसा ही करता हूं…

महिला डीसीपी- तो तुम लोग क्या करते हो?

पुलिस कर्मचारी- हमलोग कैश देते हैं मैडम

महिला डीसीपी- पे करके?

पुलिस कर्मचारी- हां मैडम…पे करके

महिला डीसीपी- इतना करेगा वो…उस दिन मुझे बता रहा था कि एक होटल है…इतना करेगा वो…इतना क्या है?

पुलिस कर्मचारी- हां मैडम, मैं बोलता हूं

महिला डीसीपी- नहीं तो दूसरा कोई होगा तो…या मैं बोलती हूं

पुलिस कर्मचारी- नहीं मैं बोलता हूं

महिला डीसीपी- उस दिन उसने मुझसे कहा…हम जब उधर घुम रहे थे तब उसने मुझसे कहा…लेकिन यह हमारे क्षेत्र में है तो पैसे क्यों पे करना…अपने क्षेत्र में कोई पैसे पे करता है क्या?..मुझे नहीं मालूम

5 मिनट का है पूरा ऑडियो 

DCP प्रियंका नारनवरे ने कहा है कि यह ऑडियो क्लिप उनका नहीं है, उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। यह ऑडियो क्लिप करीब 5 मिनट की है। इसमें डीसीपी मैडम मटन बिरयानी, प्रॉन्स और एक अन्य नॉनवेज डिश का ऑर्डर देने के लिए अपने कर्मचारियों से कह रही है। उन्हें यह सबकुछ एक अच्छे होटल से चाहिए। ये व्यंजन ज्यादा तेल वाले और तीखे भी नहीं होने चाहिए। यह भी निर्देश है कि स्वाद में कोई कमी नहीं होना चाहिए। यह डीसीपी मैडम सिर्फ ऑर्डर देकर नहीं रूकतीं। वे अपने कर्मचारी से यह भी सवाल करती हैं कि अगर होटल अपने कार्यस्थल के सीमाक्षेत्र में है तो पैसे देने की क्या जरूरत है? वह कर्मचारी मैडम से यह कहता है कि इससे पहले वहां से खाने का ऑर्डर पैसे देकर ही किया जाता रहा है। लेकिन डीसीपी मैडम यह खाना फ्री में ही मंगवाने पर अड़ी हुई हैं। यह सब वायरल हो रहे ऑडियो क्लिप में स्पष्ट हो रहा है। टूटी कलम समाचार

ShareSendTweet
Previous Post

मंडी मैदान में पुनः भरेगा साप्ताहिक रविवार बाजार,कलेक्टर भीम सिंह ने अनुमति प्रदान की

Next Post

ईजी फाइनेंस की वजह से बाईक सवारों के एक्सीडेंट में तेजी से इजाफा,मृत्यु दर 70% के करीब

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

राष्ट्रीय

TuTi KaLaM RaIgArH…. प्रशासन की लापरवाही या फिर कम्प्यूटर सुविधा केंद्र की गलती…आधार कार्ड में खोल दी गई पोल….

4th April 2022
राष्ट्रीय

अमृतसर आई फ्लाइट में 285 यात्रियों में से 170 निकले कोविड़ पॉजिटिव…. सभी को कवारेंटिंन किया जायेगा… प्लेन को भी सेनेटाइज किया जायेगा… अन्तराष्ट्रीय उड़ानों पर मंडराया खतरा…

7th January 2022
राष्ट्रीय

मामला गहराया…2 बजे प्रेस कांफ्रेंस लेंगे ये कद्दावर…मामले को तूल देने का प्रयास….आगे पढ़ें….

6th January 2022
राष्ट्रीय

कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन का ब्लास्ट…. अब यहां एक ही परिवार के 9 लोग ओमिक्रॉन संक्रमित मिले…. अबतक कुल 21 मामले सामने आए…. देश में बढ़ते ओमिक्रॉन विस्फोट से मचा हड़कंप…..

5th December 2021
राष्ट्रीय

जनवरी -फरवरी में ओमिक्रान पीक पर होगा…डेढ़ लाख नये मरीजो की रोजाना पुष्टि होने की संभावना…

5th December 2021
राष्ट्रीय

पुत्री पर रख रहा था कामुक भरी नजर…प्रेमिका ने पेट्रोल डालकर माचिस की तिल्ली फेंक दी….ह्यूमन फ्राई हुआ प्रेमी….

29th October 2021
Next Post

ईजी फाइनेंस की वजह से बाईक सवारों के एक्सीडेंट में तेजी से इजाफा,मृत्यु दर 70% के करीब

रायपुर के ग्रुप ऑफ लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स की ब्रांच रायगढ़ में,दवा व्यवसाइयों के माथे पर चिंता की लकीरें

भूपेश सरकार 2100 ₹ क्विंटल के धान के सहारे रोकेगी हांथीयो के उत्पात को,आम के आम गुठलियों के दाम,धान सड़ने से बच जाएगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In