रायगढ़।मेडिकल कॉलेज रोड पर जिला पर्यावरण संरक्षण मंडल कार्यालय से महज एक किलोमीटर दूर इंडियन पेट्रोल पंप के समीप एक प्लॉट में रात के अंधेरे में अवैध रूप से फ्लाई ऐश डाला जा रहा है। मौके पर उपस्थित डंपर ड्राइवर से मौखिक रूप से पूछने पर इस फ्लाई एस को एसकेएस प्लांट का बताया जा रहा है,जिसमें ड्राईवर के द्वारा फ्लाई ऐश गिरवाने वाले का नाम कांग्रेसी नेता अरविंद साहू का नाम बताया गया। यहां देखा जा सकता है कि जमीन समतलीकरण के लिए कई डंफरों में फ्लाई ऐश लाकर अवैध रूप से पाटा जा रहा है। टूटी कलम
यहाँ अवैध रूप से का उल्लेख इसलिए किया जा रहा है क्योंकि फ्लाई ऐश का उपयोग यदि भू-भराव में किया जाता है तो उसके लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशानुसार गठित जिला समिति का अनुमोदन होना आवश्यक होता है। चूँकि इस चार सदस्यीय समिति के पदेन अध्यक्ष जिला कलेक्टर के अलावा दो सदस्य अनुविभाग अनुसार एस डी एम एवं उपसंचालक खनिज विभाग होते हैं. क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारी इस समिति के नोडल अधिकारी होते हैं। सम्बंधित भूमि जिसमें भू भराव किया जाना है की खसरा रकबा सहित नक्शे की जानकारी राजस्व विभाग, फ्लाई ऐश उत्सर्जन कर्ता उद्योग की जानकारी खनिज विभाग व्व पर्यावरण संरक्षण मंडल को दिया जाकर विधिवत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जाना होता है। इस आवेदन की विस्तृत पड़ताल के पश्चात ही फ्लाई ऐश से भू भराव की अनुमति दी जाती है।बिना अनुमति यदि फ्लाई ऐश से भू भराव किया जाता है तो वह अवैधानिक कृत्य की श्रेणी में आता है जिसमें फ्लाई ऐश उत्सर्जन कर्ता उद्योग पर क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण मंडल वायु अधिनियम 1981 के तहत नोटिस जारी करता है एवं प्लांट को सील किये जाने की अनुशंसा करता है।टूटी कलम

क्या कहते हैं जमीन मालिक
जमीन मालिक रवि देवांगन के अनुसार भूमि समतली करण के लिए फ्लाई ऐश का प्रयोग करना अवैध है ये उनके जानकारी में नहीं था यहां फ्लाई ऐश कांग्रेसी नेता अरविंद साहू के सहयोग से गिराया गया है। टूटी कलम
क्या कहते हैं संबंधित अधिकारी
क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण मंडल अधिकारी ने खुद को रायपुर प्रवास में होने का हवाला देते हुए उक्त स्थान पर टीम भेजकर उचित कार्यवाही करवाने की बात फोन के माध्यम से कही। टूटी कलम समाचार