
भारतीय महिला हॉकी टीम की प्लेयर सलीमा टेटे के कच्चे घर की फोटो देखकर फैन्स काफी भावुक हो गए हैं। फोटो के साथ लिखा है। झारखंड के सिमडेगा जिले के बड़कीचापर गांव में हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे के आवास का दृश्य। टेटे भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा हैं, जो आज सुबह टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के लिए ग्रेट ब्रिटेन से लड़ीं। टूटी कलम समाचार
सोशल मीडिया पर जब यूजर्स ने सलीमा टेटे के घर की ये तस्वीरें देखीं तो वो हैरान रह गए। और कहने लगे की देश को सम्मान दिलाने वाले प्लेयर के घर की ऐसी हालत कैसे हो सकती हैं। एक यूजर ने तो पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा- सर, देखो सर , देखो ओलम्पिक में देश का मान बढ़ाने वाली लडकी का महल। ऐसे ही कई यूजर्स ने महिला हॉकी प्लेयर की ऐसी हालत देख अत्यंत दुख जताया है। टोक्यो ओलंपिक में खेले जा रहे कांस्य पदक के मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम पदक से चूक गई है। टूटी कलम समाचार
झारखंड की ओलंपिक महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे के घर सिमडेगा जिला प्रशासन ने स्मार्ट टीवी और सेट टॉप बॉक्स लगाया, जिससे परिजन सलीमा को तोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी का मैच देख पाए। सिमडेगा के जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय ने बताया कि सलीमा के घर 43 इंच का स्मार्ट 4के टीवी लगाया गया। गरीब सलीमा के घर टीवी नहीं होने से उनके मातापिता और बहनें उन्हें भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नहीं देख पा रहे थे। ब्रिटेन ने भारतीय शेरनियों को 4-3 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया है। मैच में हारने के कारण टीम की खिलाड़ियां फूट-फूटकर रोने लगीं। उनकी आंखों में आंसू देखकर पूरा हिन्दुस्तान रोने लगा। टूटी कलम समाचार