• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, June 20, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

अंतराष्ट्रीय स्तर पर रायगढ़ जिले को पहचान दिलाने वाले कर्मयोगी,लगनशील, इरादों के मजबूत,सपनो को पंख देने वाले बाबूजी स्व. ओमप्रकाश जिंदल का 91 वाँ जन्मदिन मनाकर याद किये गए

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
8th August 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

जन्मदिवस पर याद किए गए स्व. ओपी जिंदल…. 91वीं जयंती पर जिंदल समूह के संस्थापक को अधिकारी-कर्मचारियों ने दी आदरांजलि… फिजिकल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखते हुए मनाई गई जयंती….

 जिंदल समूह के संस्थापक स्व. ओमप्रकाश जिंदल की 91वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कोविड-19 महामारी के प्रकोप के चलते इस वर्ष भी फिजिकल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखते हुए स्व.ओ पी जिंदल को आदरांजलि दी गई। जेएसपीएल के सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही वृद्धाश्रम, अनाथालय और विशेष बच्चों के केंद्र में राशन सामग्री वितरण और भोजन की व्यवस्था भी की गई। फोर्टिस-ओपी जिंदल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।स्व. ओमप्रकाश जिंदल के जन्मदिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष जेएसपीएल परिसर के साथ ही शहर और आसपास के गांवों में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। लेकिन कोविड-19 को देखते हुए इस वर्ष सिर्फ जेएसपीएल परिसर में स्थित स्व.ओ पी जिंदल की प्रतिमा पर माल्यार्पण का ही कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 8ः30 बजे कंपनी के सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी, समूह के चीफ एचआर आॅफिसर पंकज लोचन सहित सभी विभागों के प्रमुख प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद फिजिकल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखते हुए सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब के सदस्यों के साथ शहर के प्रबुद्धजनों ने भी स्व.ओ पी जिंदल को पुष्पांजलि अर्पित की।इस दौरान सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी ने कहा कि बाबूजी के बताए रास्ते पर चलते हुए उनके आशीर्वाद से जिंदल समूह इतनी ऊंचाई तक पहुंचा है। उनकी दूरदर्शिता का आज भी कोई सानी नहीं है। उन्होंने रायगढ़ में संयंत्र की स्थापना की यादें ताजा करते हुए बताया कि कैसे हिसार में रहते हुए स्व. जिंदल ने संयंत्र की स्थापना के लिए रायगढ़ को चुना। उन्होंने अपने जीवन में बड़ी से बड़ी परेशानियों को पार करते हुए कामयाबी की नई इबारत लिखी। सरावगी ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बाबूजी से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, ताकि जेएसपीएल समूह आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना अधिक से अधिक योगदान दे सके। इस अवसर पर जेएसपीएल के जनसंपर्क विभाग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों के लिए राशन की व्यवस्था की गई। विभाग की टीम ने वृद्धाश्रम पहुंचकर सभी बुजुर्गों से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। उम्मीद और विशेष बच्चों के केंद्र में भी भोजन की व्यवस्था की गई। फोर्टिस-ओपी जिंदल अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जेएसपीएल परिवार के सदस्यों के साथ ही शहर एवं आसपास के गांवों के नागरिकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। ओपीजेयू में रोपे गए पौधे पूंजीपथरा स्थित ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्व. ओमप्रकाश जिन्दल की 91वीं जयंती फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरूआत में स्व. जिंदल की प्रतिमा के समक्ष कुलपति डॉ आरडी पाटीदार ने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पाटीदार ने कहा कि बाबूजी के द्वारा औद्यौगिक विकास, समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में  किये गए कार्य और उनके योगदान अतुलनीय हैं। इस दिन को यादगार बनाने के लिए विश्वविद्यालय परिसर एवं समीप के गांवों में पौधरोपण किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, प्राध्यापकगण, स्टाफ एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।  टूटी कलम परिवार स्व. बाबूजी को नमन करता है।

ShareSendTweet
Previous Post

Big Breking; पिछले पन्द्रह दिनों से चल रही खींचतान का हल निकला…… शहर सरकार के कैबिनेट मंत्रिमंडल के नामो पर बनी सहमति….विधायक प्रकाश नायक के कार्यालय में हुई बैठक सफल हुई..

Next Post

छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत 8 एवं 9 अगस्त को रहेंगे रायगढ़ प्रवास पर…… अंदर देखें उनका दौरा कार्यक्रम

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

ऑपरेशनक्लीन हंट के तहत ™️ फरार आरोपी विनय सिंह की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी ™️संभावित अनेक स्थानों पर पुलिस तैनात है ™️

17th June 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ की व्यवसाईपिता पुत्र ने शकर व्यापारियों को लगाया 02 करोड रुपए का चुना ™️ खुद को बताये चंदगीराम कोल्ड स्टोरेज, महावीर ट्रांसपोर्ट का मालिक ™️ रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह से न्याय की उम्मीद में ठगी का शिकार हुए व्यवसाई ™️

17th June 2026
टूटी कलम विशेष

, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण अभियान में लाल का योगदान,एनटीपीसी लारा ने पाँच वर्षों में 250 बालिकाओं को दी सशक्त भविष्य की उड़ान

15th June 2026
टूटी कलम विशेष

ग्लैमर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में टॉप पर रही रायगढ़ की प्राची दुबे,ब्यूटी पार्लर की संचालिका प्रगति चंद्राकर बनीं बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट

12th June 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण ™️

4th June 2026
टूटी कलम विशेष

रामलीला मैदान के पास 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन ™️ नगद 7570 रुपये बाइक जब्त ™️ तीन आरोपी गिरफ्तार™️ एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश ™️ रायगढ़ पुलिस की  नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों बख्शा नहीं जाएगा ™️

27th May 2026
Next Post

छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत 8 एवं 9 अगस्त को रहेंगे रायगढ़ प्रवास पर...... अंदर देखें उनका दौरा कार्यक्रम

घरघोड़ा एसडीएम अशोक मारबल ने दिए रविवार लाकडाउन के आदेश..... देखें आदेश की कापी...

अजीब तासीर है मेरे शहर की,न सही में समर्थन,न गलत का विरोध...बुधवार को पंजीकृत दुकाने खुल सकेगी...रविवार को इतवारी बाजार लग सकेगा......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In