• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, August 12, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

चोरी के आरोप में “मिथुन” सांथियो सहित गिरफ्तार…. चोरी गए जेवरातों की बरामदगी सहित वाहन की भी हुई जप्ती

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
11th August 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🔸रिटायर्ड टीचर के घर चोरी हुये जेवरातों की पूरी बरामदगी में #खरसिया पुलिस मिली बड़ी सफलता…🔸अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिये बनाई गई थी चार पुलिस टीमें….🔸खरसिया टीआई के नेतृत्व वाली टीम वारदात के मास्टर मांइड को पठानकोट (पंजाब) में की गिरफ्तार….🔸मुख्य आरोपी के दो साथियों को पुलिस टीमें सक्ती में किया गया गिरफ्तार….🔸आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त पल्सर बाइक समेत 5 लाख रूपये की सम्पति बरामद….🔸

रायगढ़ जिला पुलिस अधीक्षकएसपी अभिषेक मीणा के कुशल मार्गदर्शन पर खरसिया पुलिस को ग्राम खोरसीपाली में रिटायर्ड टीचर के घर हुई चोरी के *तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 100 % चोरी के माल बरामदगी* करने में सफलता हासिल हुई है । मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रायगढ़ द्वारा एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा, एसडीओपी खरसिया, थाना प्रभारी खरसिया, सायबर सेल स्टाफ के साथ शीघ्र माल मुल्जिम की पतासाजी के लिये चार टीमें गठित कर उन्हें अलग-अलग टास्क दिया गया था । वरिष्ठ अधिकारियों से मिल रहे दिशा निर्देशन पर खरसिया पुलिस लगातार संदिग्धों की धरपकड़ में लगी रही जिससे इस दरम्यान *18 संदिग्ध पकड़े गये जिससे नये, पुराने 11 चोरी/नकबजनी के मामलों का खुलासा* हुआ, साथ ही लाखों की मशरूका की बरामदगी हुई । इन मामलों के निकाल के साथ ही खरसिया पुलिस ग्राम खोरसीपाली में हुई चोरी के अज्ञात आरोपियों की पता तलाश में लगाये मुखबिरों से निरंतर सम्पर्क में थी । वारदात के बाद संदिग्धों से पूछताछ में पुलिस को वारदात में *पूर्व चोरी की घटनाओं में शामिल अमृत लाल पटेल निवासी सरवानी, सक्ती* के विषय में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे, इसका आभास संदेही अमृत पटेल को भी हो चुका था जो वारदात के बाद से अपने घर से फरार था, तब पुलिस का संदेह और पुख्ता हुआ । *अमृत पटेल पूर्व में चोरी के 4 मामलों में जेल गया था* । मामले के हर दिन की विवेचना, अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जानकारी ले रहे एसपी अभिषेक मीणा द्वारा संदेही अमृत पटेल की शीघ्र गिरफ्तारी के लिये थाना प्रभारी खरसिया को अपनी टीम लेकर संदेही के लोकेशन पंजाब प्रांत के पठानकोट रवाना होने का निर्देश दिये । थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सुमंत राम साहू के नेतृत्व में एक टीम पठानकोट रवाना हुई । खरसिया पुलिस पठानकोट के स्थानीय पुलिस को लेकर संदेही की पतासाजी की गई, पठानकोट बार्डर के पास घेराबंदी कर संदेही अमृत पटेल को पकड़ा गया, जिसे सुरक्षापूर्वक पुलिस टीम खरसिया लाई । संदेही अमृत पटेल से पूछताछ में उसने *दिनांक 19-20/07/2021 के दरम्यानी रात्रि ग्राम खोरसीपाली में अपने दो साथी योगेश पटेल निवासी सकरैलीकला सक्ती, श्यामलाल चौहान उर्फ मिथुन निवासी बगुबडूवा सक्ती* के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है । आरोपी से मिली जानकारी पर तत्काल पुलिस टीम सक्ती रवाना होकर अन्य दो आरोपियों को उसके सकुनत से हिरासत में लेकर थाने लाई । दोनों आरोपियों द्वारा अमृत पटेल के साथ वारदात में शामिल होना स्वीकार किये हैं । मुख्य आरोपी अमृत पटेल बताया कि खोरसीपाली ईटभट्ठा में काम करने वाले मजदूर उपलब्ध कराया था, इसका वहां लगातार आना-जाना था, इस दरम्यान उसने *रिटायर्ड टीचर नीलकंठ पटेल के घर* चोरी का प्लान बनाकर इसमें *ईट भट्टा में काम करने वाले दो मजदूर योगेश पटेल और श्यामलाल चौहान को चोरी में शामिल* किया । *तीनों पल्सर बाइक से चोरी को अंजाम देने आये थे* और चोरी के बाद अमृत पटेल बटवारे में योगेश पटेल को दो जोड़ी पायल नकदी रकम और एक लेडिस पर्स तथा श्यामलाल चौहान को एक जोड़ी पायल नकदी रकम दिया और शेष सोने-चांदी के जेवरात, सोने के बिस्किट, एक लेडिस पर्स को अपने पास रखा था जिसे अपने बकरी कोठा के नीचे जमीन पर गाड़ दिया था । पुलिस टीम तीनों आरोपियों के मेमोरेंडम पर चोरी गये जेवरात, नकदी की बरामदगी एवं ताला तोड़ने में प्रयुक्त एक गैंती की जप्ती की गई है । घटना के संबंध में थाना खरसिया में दर्ज *अप.क्र. 441/2021 धारा 457,380 IPC + 34 IPC* में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

आरोपियों से जप्त चोरी गई सम्पूर्ण मशरूका की जप्ती –

(1) अमृत लाल पटेल पिता रामलाल पटेल उम्र 32 साल निवासी सरवानी थाना सक्ती जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.) से (i) एक मोटर सायकल पल्सर CG13-AH-6660 कीमत ₹80,000 (ii) सोने का मंगलसूत्र+कान का टॉप 50 ग्रा. ₹2.30 लाख रूपये (iii) सोने का मंगलसूत्र+लॉकेट+10 नग दाना 15 ग्रा. ₹69,000 (iv) सोने का बिस्किट 10 ग्रा. ₹48,000 (v) सोने की अंगूठी 5 ग्रा. ₹23,000 (vi) सोने का कान में पहनने वाला आभूषण सुई-धागा वाला 5 ग्रा. ₹23,000 (vii) एक लेडिस पर्स

(2) योगेश पटेल पिता पंचुराम पटेल उम्र 26 साल निवासी सकरैलीकला थाना सक्ती जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.) से (i) दो जोड़ी पायल (ii) एक लेडिस पर्स (iii) दो जोड़ी चांदी की बिछिया

(3) श्यामलाल चौहान उर्फ मिथुन पिता जेठूराम चौहान उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम बगुबडूडा थाना सक्ती जिला जांजगीर-चाम्पा से (i) एक जोड़ी पायल (ii) एक जोड़ी चांदी की बिछिया चोरी की वारदात के खुलासे में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक एस.आर. साहू, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी राठौर, आरक्षक विशोप सिंह, प्रदीप तिवारी, राजेश राठौर, मुकेश यादव, किशोर राठौर की अहम भूमिका रही है ।

ShareSendTweet
Previous Post

शिव नरेश की जगह नाइके के कास्ट्यूम पहनना अनुशासन हीनता… खेलग्राम खिलाड़ियों के सांथ न रहकर अलग रहना मुसीबत बन गया पहलवान “विनेश फोगाट” के लिए…. हुआ निलंबन…. पहलवान सोनम मलिक ने पासपोर्ट लाना उचित नही समझा और न ही किसी पारिवारिक सदस्य को भेजा….नोटिस जारी

Next Post

खरसिया-धरमजयगढ़ के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाने के आड़े आ सकती है यात्रियों की कमी

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

खरसिया-धरमजयगढ़ के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाने के आड़े आ सकती है यात्रियों की कमी

कृषक ने बैंक में जमा करवाये 37,64,436 ₹ बैंक वालो ने बतलाया कि मात्र 254 ₹ ही खाते में शेष है.....कहाँ गई इतनी बड़ी धनराशि ?

आर ई एस के अधिकारीयो की जमकर चली कुटाई.... कार्यपालन अभियंता ओलंपियन धावक से तेज भागे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In