• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, June 18, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

दुनिया से जाने वाले,जाने चले जाते है कहाँ….कमल पटेल के निधन से स्तब्ध है उनके परिचित,चाहने वाले…एक रिक्तता सी आ गई है निगम में…..शहर के स्वास्थ्य मंत्री अपने ही स्वास्थ्य से हारे..43 वर्ष की उम्र दुनिया से चले जाने की नही होती…

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
13th August 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्षद कमल पटेल को सभी कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

रायगढ़ 13 अगस्त 2021:- विगत दिनों से अस्वस्थ चल रहे रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्र.9 के पार्षद एवं पूर्व एमआईसी सदस्य कमल पटेल का कल इलाज के दौरान रायपुर के हॉस्पिटल में निधन हो गया। जिससे रायगढ़ के सभी प्रियजनों में शोक की लहर दौड़ गई। कल ही उनका दाह संस्कार किया गया। कल शाम को ही निगम परिवार की ओर से भी निगम परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसी बीच आज जिला कांग्रेस कार्यालय में भी कमल पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी कांग्रेसी एकत्रित हुए और सभी ने पुरनम नेत्रों से अपने साथी, दोस्त कमल पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि कमल पटेल कांग्रेस के प्रति निष्ठावान थे। सरल हृदय के धनी होने के नाते सभी लोगों से उनका अच्छा जमता था। निगम के अंतर्गत सभी 48 वार्डों में स्वक्षता अभियान चलाने में भरपूर सहयोग कमल पटेल का रहा। क्योंकि उनका विभाग ही स्वास्थ्य विभाग था।जिसको बखूबी निभाया।
अपने श्रद्धांजलि उद्बोधन में कहा कि,कमल पटेल अपने वार्ड के साथ साथ सम्पूर्ण 48वार्डों में भी उन्होंने अपनी कार्यशैली से एक अलग छाप छोड़ी है। जिसे भुलाया नहीं जा सकता। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे।

कमल पटेल के देहांत की खबर जैसे ही स्वास्थ मंत्री टी.एस.सिंहदेव जी को लगी उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रमों के कारण ना पहुंच पाने की वजह से अपने प्रतिनिधि के रूप में विनीत जायसवाल, सेवादल प्रदेश महासचिव, सरगुजा प्रभारी को भेजा। जिन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि मुझे टी.एस.बाबा ने विशेष रूप से भेजा है कि कमल पटेल जैसे सरल स्वभाव के धनी व्यक्ति का इस प्रकार चले जाना, सचमुच अखरता है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

रायगढ़ नगर निगम की महापौर जानकी काटजू ने अपने शोक संदेश में कहा की कमल पटेल मेरे विश्वसनीय सिपहसालार थे। जिन के चले जाने से कांग्रेस पार्टी के साथ मुझे भी व्यक्तिगत रूप से भारी क्षति हुई है, क्योंकि मैंने उनके साथ रायगढ़ की स्वच्छता के लिए संपूर्ण 48 वार्डों में भ्रमण कर स्वच्छता का संदेश दिया, और उन्होंने भी मुझे कभी शिकायत का मौका नहीं दिया। उनका व्यक्तित्व ही इतना खुशमिजाज, मिलनसार, कार्य के प्रति जुझारू पन था, कि उन्होंने कभी अपने तबीयत का बहाना ना बनाकर निगम के कार्यों को बखूबी अंजाम दिया। उन्होंने हाल ही में एम आई सी पुनर्गठन में अपने आप को स्वास्थ्यगत कारणों से अलग रखने के लिए गुजारिश की थी। मैं जब उनके स्वास्थ्य के बारे में जानी कि वह रायपुर में एडमिट हैं, मैं उनसे मिलने रायपुर गई और जल्द स्वस्थ होने और फिर से हम सब एक साथ काम करें यही कामना करके मैं वापस आई थी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जो कमल पटेल भैया जैसे बहुगुणी व्यक्तित्व के धनी को हमसे छीन लिए। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार वालों के साथ हमेशा हूँ, और उन्हें इस दुख को सहन करने की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने भी कमल पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कमल पटेल का असमय निधन से कांग्रेस पार्टी में एक अच्छे व्यक्ति का अवसान हो गया है। जिसकी भरपाई शायद हो पाए। भगवान उन्हें अपने चरणों में रखें।

दीपक पाण्डे (पूर्व जिलाध्यक्ष) ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कमल पटेल एक नेकदिल इंसान थे। उसने अपने स्वास्थ्य दरकिनार करते निगम को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मैं उसको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

मो.अशरफ खान (विधायक प्रतिनिधि) ने अपने शोक संदेश में कहा कि लगातार दो बार वार्ड के पार्षद बनना कोई आसान नहीं है क्योंकि जनता को आपका काम, व्यवहार पसंद नहीं आया तो एक बार के बाद दुबारा नहीं चुनते। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि कमल पटेल अपने वार्ड में कितने लोकप्रिय थे। उनके चले जाने से एक अच्छे युवा पीढ़ी के नेता का अवसान खल रहा है। अल्लाह उन्हें जन्नत अता फरमाए।

शाखा यादव (प्रभारी महामंत्री) ने कमल पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा कि कमल अब हमारे बीच नहीं रहा। क्योंकि हम लोग उसे रायपुर हॉस्पिटल देखने गए थे और जल्द स्वस्थ होकर लौटने की बात कहे थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। उधर से वो रायगढ़ आया जरूर लेकिन बेजान शरीर बनकर। ऊपर वाले ने हम लोगों से एक अच्छे दोस्त के साथ नेकदिल इंसान को छीन लिया। कमल की भरपाई कोई नहीं कर सकता। मैं अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर इस पहाड़ जैसे दुःख में उनके परिवार को इसे सहने शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।
आज के श्रंद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यरूप से
नगर पालिक निगम सभपति जयंत ठेठवार,हरमीत घई,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिह,संतोष चौहान,राजेन्द्र पाण्डेय, राजेश शुक्ला,ब्लाक अध्यक्षद्वय विकास ठेठवार,मदन महंत,शेख सलीम नियरिया,लखेश्वर मिरी,संजय चौहान,सकील अहमद,अनिता ओगरे,रानू यादव,रत्थु जायसवाल,लक्ष्मी नारायण साहू,सत्यप्रकाश शर्मा,गणेश घोरे,लक्ष्मण महिलाने,सोनू पुरोहित,सतीश मानिकपुरी,विकास बोहिदार,राकेश पाण्डेय,वसीम खान,रितेश शर्मा,सोनू पुरोहित,बनवारीलाल डहरे,गौरांग अधिकारी,रानी चौहान,सुगंधा वैद्य,शेख ताज़ीम,शीला साहू,रमेश दुतिया,मोहन यादव,वारसुन बानो, संतोष चौहान,शयमलाल सारथी,संजय सिंह,सारदा सिह गहलोत,वकील अहमद,नरेंद्र जुनेजा,संतोष ढीमर,संजय थवाईत,राजू बोहिदार,आशीष शर्मा,विवेक सिंघानियां,अजय खत्री,बबलू सेहत,मिंटू मसीह,विजय टंडन,सैय्यद इम्तियाज़ अहमद,प्रभात साहू,चंद्रमणि बरेठ,कमलेश यादव,विनोद सचदेवा,जीतराम यादव,संतोष यादव,सुजॉय रॉय, मनीष ठाकुर,शयमलाल साहू,अमृतलाल काटजू,विमल यादव,बसंत दास, दिगंबर लाल,हरिराम खूंटे,विवेक साहू,सुमित मिरी,अरुणा चौहान,उर्मिला लकड़ा,सायरा बानो,रेखा वैष्णव,संजना शर्मा, श्रेयांश शर्मा,रमेश कुमार भगत,अशोक थॉमस,राम यादव,ख़ालिक़ अहमद,आशिष इजरदार,नरेंद्र राठौर,नीनू जायसवाल, नंदलाल गोड़, रिंकी पाण्डेय, किरण बरेठ,गोरेलाल बरेठ,लता खूंटे,कौशिक भौमिक,घासीदास महंत,आदि कांग्रेसी उपस्तिथ थे

ShareSendTweet
Previous Post

14 अगस्त को रात्रि 8.30 बजे पधारेंगे मंत्री रविन्द्र चौबे….15 अगस्त को सुबह 9 बजे फहराएंगे तिरंगा…अंदर देखे उनके प्रवास की जानकारी

Next Post

Big Breking: सोनिया ने बुलाई 20 अगस्त को बैठक….. ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री के रूप में पेश कर लड़ा जा सकता है लोकसभा चुनाव ? ? ? ? ? भाजपा को घेरने के लिए बन सकती है रणनीति…..

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

ऑपरेशनक्लीन हंट के तहत ™️ फरार आरोपी विनय सिंह की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी ™️संभावित अनेक स्थानों पर पुलिस तैनात है ™️

17th June 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ की व्यवसाईपिता पुत्र ने शकर व्यापारियों को लगाया 02 करोड रुपए का चुना ™️ खुद को बताये चंदगीराम कोल्ड स्टोरेज, महावीर ट्रांसपोर्ट का मालिक ™️ रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह से न्याय की उम्मीद में ठगी का शिकार हुए व्यवसाई ™️

17th June 2026
टूटी कलम विशेष

, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण अभियान में लाल का योगदान,एनटीपीसी लारा ने पाँच वर्षों में 250 बालिकाओं को दी सशक्त भविष्य की उड़ान

15th June 2026
टूटी कलम विशेष

ग्लैमर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में टॉप पर रही रायगढ़ की प्राची दुबे,ब्यूटी पार्लर की संचालिका प्रगति चंद्राकर बनीं बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट

12th June 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण ™️

4th June 2026
टूटी कलम विशेष

रामलीला मैदान के पास 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन ™️ नगद 7570 रुपये बाइक जब्त ™️ तीन आरोपी गिरफ्तार™️ एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश ™️ रायगढ़ पुलिस की  नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों बख्शा नहीं जाएगा ™️

27th May 2026
Next Post

Big Breking: सोनिया ने बुलाई 20 अगस्त को बैठक..... ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री के रूप में पेश कर लड़ा जा सकता है लोकसभा चुनाव ? ? ? ? ? भाजपा को घेरने के लिए बन सकती है रणनीति.....

टूटी कलम की खबर का हुआ असर...बदल दिए गए पुसौर थाना प्रभारी..... पुलिस कप्तान मीणा ने लिया संज्ञान... संतोषी ग्रेस पुसौर की नई थाना प्रभारी....

खबर का असर: मेरी नजर अंदाजी न जाने क्या रंग लायेगी. बात निकलेगी तो बहुत बहुत दूर तलक जाएगी.जिसकी गूंज उच्चाधिकारियों तक सुनाई देगी.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In