• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, August 21, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

भगवान ने तुम्हे दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज बनाया था इंसान…मगर वह भी जब देखता होगा तो सोचता होगा कि गलती कर दी उसने…नाना पाटेकर

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
6th September 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

स्व.सेठ किरोड़ीमल जी की आत्मा भी कराहती होगी रायगढ़ का हश्र देखकर

टूटी कलम रायगढ़—- स्व.सेठ किरोड़ीमल जी ने जीते जी कभी न सोचा होगा कि उनके द्वारा बनाये गए अस्पतालों,कालजो,मंदिरों, धर्मशाला,कालोनी आदि के इतने बुरे दिन धर्मादा ट्रस्ट के ट्रस्टी ला देंगे की उनकी धरोहर जीर्ण शीर्ण होकर बिकने शासन के अधीन होकर उनके मुंशियों,मुनीमों के स्तर के लोगो की सहायता के लिए तरसने लगेगी। टूटी कलम समाचार

पी डी कॉमर्स कालेज रायगढ़

स्व.सेठ किरोड़ीमल जी के द्वारा बनाई गई धरोहरों को आज भी यदि रायगढ़ से हटा दिया जाये तो रायगढ़ जिला संसाधनों की कमी से जूझने लगेगा। टूटी कलम समाचार

पालीटेक्निक कालेज रायगढ़
भव्य गौरीशंकर मन्दिर रायगढ़

स्व.सेठ किरोड़ी मल धर्मादा ट्रस्ट बन गया लूट खसोट का ट्रस्ट—सेठ किरोड़ीमल जी के ब्रह्मलीन होने के पश्चात गठित धर्मादा ट्रस्ट में लूट खसोट,बेचो खाओ की स्थिति निर्मित हो गई। जो जिस इकाई के पदाधिकारी थे। वह उन्ही के अधीन रह गई। परिणाम स्वरूप किरोड़ीमल जी द्वारा निर्मित धरोहरें से लगभग उनका नाम मिट चुका है और दिन दुगुनी रात चौगुनी गति से मिटाने के प्रयास चल रहे है। टूटी कलम समाचार

क्या सेठ किरोड़ीमल जी के जन्म दिन-पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद कर श्रध्दांजलि नही देना चाहिए ?—- दानवीर,रायगढ़ के शिल्पी,हर तबके की मदद के लिए धरोहरों का निर्माण करवाने वाले स्व.किरोड़ीमल के जन्म उत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित नही किये जाने चाहिए ? क्या उनकी पुण्यतिथि पर दरिद्रनारायण भोज,वृद्धा आश्रम,अस्पताल,अनाथालय,अस्पतालों,कुष्ठ आश्रम, आदि स्थानों पर फल,मिठाई,कपड़े राशन आदि नही बांटे जाने चाहिए ? क्या किरोड़ीमल धर्मादा ट्रस्ट की माली हालत इतनी खराब हो चुकी कि अरबो-खरबो रुपयों की सम्पतियो को दान देने वाले महामानव के लिये कुछ लाख रुपये भी खर्च करने में असमर्थ हो गया है ? अगर हां बोले तो शहर में दानवीरों की कमी नही है कि स्व.सेठ किरोड़ीमल जी के नाम से किये जाने वाले कार्यक्रमो में सहयोग करने से पीछे हट जाएंगे। छोटे छोटे दुकानदारो,ठेले,गुमटियों,दिहाड़ी मजदूरो से भी मदद मांगने पर वे भी दिल खोलकर आर्थिक मदद करने में आगे आ जायेंगे। टूटी कलम समाचार

महात्मा गांधी नेत्र चिकित्सालय रायगढ़

आज जिस भूमि पर शहर के गलैक्सि मॉल, ग्रैंड मॉल सीना ठोक कर खड़े है। वह जमीन सामने की सड़क से लेकर भीतर तक धर्मादा ट्रस्ट की ही थी। जिन्हें ट्रस्टियों ने कब बेच डाला यह भी घोर आश्चर्य से कम नही है। इसी तरह कभी कालोनियों की तर्ज पर एक जैसे बने आशियाने उजाड़कर बड़ी बड़ी इमारतें तान दी गई है। यह सब किसकी सहमति से हुआ एक अनुत्तरित प्रश्न है। बूजी भवन जैसी विशाल धर्मशाला पर आज किसी फर्नीचर शो रूम वाले का कब्जा हो चुका है। जो शायद प्रशासनिक हस्तक्षेप पर ही खाली करवाया जा सकता है। टूटी कलम समाचार

बूजी भवन स्थित मंदिर

कई ऐसे स्थान है जिन्हें कोई शायद ही जानता हो जिन्हें स्व.सेठ किरोड़ीमल जी ने बनवाये थे। आज वे विलुप्त हो चुके है या फिर अतिक्रमण होकर बिक चुके है। जैसे कि दांतव्य औषधालय, भरतकूप शिवालय,आदि छोटे छोटे न जाने कितने उत्कर्म होंगे जिनकी कोई ज्ञान गिनती नही है। किरोड़ीमल नगर के नाम से रेल्वे स्टेशन कोई यूँ ही रेल मंत्रालय ने नही बना दिया था। टूटी कलम समाचार

तालाबंद सेठ किरोड़ीमल जी की गद्दी के कारण से ही गद्दी चौक का नामकरण हुआ था। उस गद्दी की हालत देखकर भावुक इंसान द्रवित जरूर हो सकता है। सेठ जी वाकई राष्ट्रीय स्तर के सेठ थे। जिन्होंने हरियाणा,राजस्थान,दिल्ली,कोलकाता में भी अनेक धरोहरों का निर्माण जनकल्याण के लिए करवाया था।फिल्मी दुनिया मे भी उनके नाम का गाना बन चुका है एवं किसी पर व्यंगबाण चलाने के लिए तकिया कलाम भी है कि ज्यादा किरोड़ीमल बनने की कोशिश न करे। टूटी कलम समाचार

यदि किसी दानवीर की जिज्ञासा दान कर सेठ किरोड़ीमल जी की धरोहरों का जीर्णोद्धार करवाने जाग गई हो तो अवश्य करे। मगर दान की आड़ में स्वयं का स्वार्थ साधने की कोशिश न करे। ऐसा न हो कि 10 कमरे बनवाने के बाद उन कमरों की चाबी लेने के लिए मरीज के परिजनों को ढिमरापुर की तरफ भागना पड़े और मिन्नते करनी पड़े। सी एस आर मद की राशि को सेठ किरोड़ीमल चौक से खरसिया मार्ग की सड़क पर खर्च कर सड़क बेहतर बनवाई जाये तो जनकल्याण भी होगा। चौक पर लगी सेठ किरोड़ीमल जी की आदमकद प्रतिमा को साफ सफाई करवाकर चौक सुसज्जित कर फौव्वारे,लाईटिंग करवाने से उनकी आत्मा भी आशीर्वाद देगी। टूटी कलम समाचार

ShareSendTweet
Previous Post

Big Breking: बद्रीनारायण मीणा दुर्ग पुलिस अधीक्षक, अजय यादव उप पुलिस महानिरीक्षक रायपुर,प्रशांत अग्रवाल पुलिस अधीक्षक रायपुर बने

Next Post

अगर किसी को मालूम हो तो अवश्य ही बतलायें

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

अगर किसी को मालूम हो तो अवश्य ही बतलायें

गणेश पूजा पर 24 बिंदुओं की रहेगी गाइडलाइंस..... धुमाल बजाने की मिली अनुमति.... भोज,भंडारे पर पाबंदी.....समिति पर होगी सारी जिम्मेवारी... आगे जानिये ?

गागर में सागर.... दिन भर की खबरें अब एक क्लिक कर पढ़े...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In