• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, September 21, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति देखने के लिए समाचार को लिंक करें ™️ पुलिस, जनसंपर्क, नगर निगम, समाजसेवी,राजनीतिक, उद्योगो आदि सभी की प्रेस विज्ञप्तियां झपट्टा मार कर अपना बना ली जाती है ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
19th February 2026
0
0
SHARES
16
VIEWS
Advertisement

💥 प्रेस विज्ञप्ति 💥

💥 रायगढ़ पुलिस 💥

दिनांक 19.02.2026

🚨 ट्रक से बैटरी चोरी का खुलासा — जूटमिल पुलिस ने 24 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की दो बैटरी बरामद

🚨 ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में खड़े ट्रक को बनाया निशाना, बैटरी बॉक्स तोड़कर की गई थी चोरी

🚨 पुलिस सहायता केंद्र के पास घेराबंदी कर मुख्य आरोपी ‘चिल्ली’ पकड़ा गया, साथी के घर से बरामद हुई बैटरियां

🚨 आरोपी मिथलेश महतो के विरुद्ध हत्या, आगजनी और आबकारी एक्ट के पूर्व से दर्ज हैं गंभीर मामले

🚨 चोरी की बैटरियां बरामद कर दोनों आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर *रायगढ़, 19 फरवरी* । ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में खड़े ट्रक से बैटरी चोरी की घटना पर जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई बैटरियां बरामद कर ली हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ट्रक से चोरी की गई 02 नग बैटरी कीमती करीब 15,000 रुपये जब्त की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में प्रार्थी आनंद अग्रवाल (46 वर्ष), निवासी बैकुंठपुर, थाना कोतवाली रायगढ़ ने 17 फरवरी 2026 को थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह ट्रांसपोर्टिंग का कार्य करता है। उसका ट्रक क्रमांक CG-04-DF-8511 का चालक 15 फरवरी की शाम ट्रक को मिशनरी ऑफ चैरिटी, छातामुड़ा रोड के सामने खड़ा कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब चालक ट्रक के पास पहुंचा तो देखा कि बैटरी बॉक्स टूटा हुआ है और उसमें लगे 02 नग बैटरी चोरी हो चुके हैं। प्रार्थी द्वारा अपने स्तर पर तलाश करने के बाद बैटरी नहीं मिलने पर थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 55/2026 धारा 303(2)+ 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध* कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय कर पुलिस टीम को संदिग्धों की तलाश में लगाया गया। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र का रहने वाला ननकी निषाद उर्फ चिल्ली चोरी की बैटरी बेचने के लिए ट्रक चालकों से संपर्क कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्टनगर पुलिस सहायता केंद्र के पास घेराबंदी कर संदेही ननकी निषाद उर्फ चिल्ली निवासी सांगीतराई दीपापारा, थाना जूटमिल को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी मिथलेश महतो निवासी तुरकुमुड़ा संतोषी मंदिर के पास, थाना जूटमिल के साथ मिलकर ट्रक से बैटरी चोरी करना स्वीकार किया तथा बैटरी को मिथलेश महतो के घर में छिपाकर रखना बताया। पुलिस टीम ने आरोपियों के मेमोरेंडम पर बताए स्थान से चोरी की गई 02 नग बैटरी कीमती 15,000 रुपये बरामद कर जब्त किया। आरोपी ननकी निषाद उर्फ चिल्ली पेशे से ड्राइवर है, जबकि सह आरोपी मिथलेश महतो के विरुद्ध थाना जूटमिल में हत्या, आगजनी, आबकारी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं तथा उसके विरुद्ध पूर्व में कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. ननकी निषाद उर्फ चिल्ली पिता स्व. भरत निषाद उम्र 38 वर्ष निवासी सांगीतराई डीपापारा थाना जूटमिल
  2. मिथलेश महतो पिता स्व. फुलेना महतो उम्र 32 वर्ष निवासी तुरकुमुड़ा संतोषी मंदीर के पास थाना जूटमिल रायगढ़

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — *“संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों पर त्वरित और कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, रायगढ़ पुलिस ऐसे तत्वों पर लगातार नजर रखे हुए है”* इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी तथा आरक्षक जितेश्वर चौहान और सुरेन्द्र बंशी की सराहनीय भूमिका रही।

ShareSendTweet
Previous Post

सरकार ने अब अति कर दी है ™️ होली के दिन शराब दुकाने खुली रहेगी ™️ कांग्रेस की चुप्पी समझ से परे है ™️ विवाद होने की स्थिति में पुलिस क्यों करेगी कार्रवाई ™️

Next Post

साइबर ठगी का शिकार कम पढ़े लिखे या अधिक पढ़े लिखे लोग बनते हैं ™️ जीवन भर इधर-उधर से कमाकर पूरी रकम ठगो को सौंप दी जाती है ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️
टूटी कलम विशेष

कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️

16th September 2026
टूटी कलम विशेष

फोटो पर समीक्षा ™️ क्या गवर्नर के मंच पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी रह सकते है  ❓™️ क्या प्रोटोकॉल में शामिल था ™️❓

15th September 2026
टूटी कलम विशेष

चिराग़ तले अंधेरा ™️ मंत्री के निवास स्थान होने के बावजूद ™️ करोड़ों रुपए की जी एस टी टैक्स की चोरी ™️ निमय कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ™️

13th September 2026
टूटी कलम विशेष

अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ की उपलब्धि गुजरात पहुंची ™️ संतान विहीन दंपति बने जुड़वा बेटों के माता पिता ™️

12th September 2026
महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️
टूटी कलम विशेष

महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️

11th September 2026
Next Post

साइबर ठगी का शिकार कम पढ़े लिखे या अधिक पढ़े लिखे लोग बनते हैं ™️ जीवन भर इधर-उधर से कमाकर पूरी रकम ठगो को सौंप दी जाती है ™️

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने ली अपराधिक बैठक ™️ शराब, कबाड़, जुआ, सट्टा,देह व्यवसाय पर निरंतर कार्रवाई करने के आदेश ™️ ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर सभी वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए ™️

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की टीम ने वह कारनामा कर दिखाया ™️ जिसे धरातल पर उतारने के लिए कई वर्षों से रायगढ़ पुलिस के द्वारा रिहर्सल किया जा रहा था ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In