पिछले सप्ताह कांग्रेस सरकार का पूरा मंत्रिमंडल,विधायको,महापौरों,कार्यकर्ताओ समेत दिल्ली कूच कर गया था। जिसे लोग ढ़ाई ढ़ाई साल के मुख्यमंत्री के फार्मूले जोड़ कर बतला रहे थे। सबकी दिल्ली से वापसी के पश्चात अगले दिन टी एस बाबा पुनः दिल्ली के लिए उड़ गए थे। जिससे कांग्रेस में हलचल मच गई थी।दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने साथ 40 विधायको को साथ रखकर चलने की खबर भी सुर्खियां बंटोरी,भूपेश बघेल ने दिल्ली में भी जमकर शक्ति प्रदर्शन किया एवं “राहुल गांधी” के अगले सप्ताह छत्तीसगढ़ आने की बात मीडिया के सामने कही थी।जिसको लेकर लोगो मे अब उत्सुकता बन रही है कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के दौरे पर कब आयेंगे। टी एस बाबा ने भी मीडिया के सामने कहा था कि कप्तान बनने की इच्छा हर खिलाड़ी में रहती है। अब यह देखना है कि राहुल गांधी कब आएंगे एवं कप्तान नया चुनेंगे या फिर पुराने कप्तान पर ही भरोसा जतलायेंगे ? टूटी कलम समाचार






