26 साल की युवती जीवन स्टील कंपनी पूंजीपथरा के ठेकेदार सुनील अग्रवाल के द्वारा गाली गलौज एवं छेडछाड करने संबंधी आवेदन देकर आज थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है । पीडिता ने पुलिस को बताया कि प्लांट में ठेकेदार सुनील अग्रवाल के अधीन कई युवतियां,महिलाएं काम करती है । दिनांक 06.03.2020 को युवती अपने सहेली के साथ प्लांट में काम कर रही थी, सुबह करीब 11 बजे ठेकेदार सुनील अग्रवाल दोनो को बुलाया और आपत्तिजनक बातें कहकर जंगल की ओर मंगल मनाने चलो कहने लगा । दोनों युवतियों ने जाने से मना करने पर उनको काम से निकाल देने की धमकी दिया और गाली गलौज कर एक युवती के हाथ पकड कर बेईज्जती करने के नियत से खीचने लगा तब ये दोनों युवतियां डर से भाग कर किसी तरह से अपनी अस्मत बचाई । दिनांक 09.03.2020 को ठेकेदार सुनील अग्रवाल ने दोनों को अपना मंसूबा पूरा न होने पर उनको काम से निकाल दिया। युवती के लिखित आवेदन पर अपराध क्रमांक 45/2020 धारा 294, 506, 354, 354(क) भादंवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।






