डायल 112 राइनो स्टाफ में वितरण कराया गया मास्क व हैंड ग्लोब्स कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा सभी विभागों द्वारा एहतियातन सावधानियां बरतने के महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए हैं । आपातकालीन सेवा, डायल 112 राइनो में लगे आरक्षक एवं वाहन चालक जो प्रत्येक इवेंट पर मौके पर पहुंचकर आमजन को मदद पहुंचाने के लिए तत्पर रहते हैं, ये कर्मचारीगण अक्सर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के भ्रमण पर रहते हैं, जिससे इन कर्मचारियों को संक्रमण, वायरस प्रभावित कर सकती है जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष कुमार सिंह द्वारा आज मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से 40 मास्क व करीब 100 हैंड ग्लोब्स मंगवाकर राइनो में कार्यरत आरक्षकों एवं वाहन चालकों में वितरण किया गया। जिसे पा कर राइनो स्टाफ पुलिस अधीक्षक के अभिभूत हुए बिना न रह पाए.यह एक सुखद अनुभूति थी कि पुलिस अधीक्षक इतने नरम दिल के है जो विभाग के अंतिम कर्मचारियों का दुख दर्द समझकर द्रवित हो उठते है.112 के ड्यूटीरत कर्मचारियों के घरवालों ने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को साधुवाद देकर प्रसन्नता व्यक्त की






