• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, September 24, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

नो अपील,नो दलील,फैसला ऑन द स्पॉट…. ढ़ाई साल से एक ही थाने में फिक्स हो चुके पुलिस वालों को हटाया जायेगा… गांजे की एक भी जड़ी हांथो में मलते दिखलाई न पड़े….हुक्काबारो को सख्ती से बंद करवाया जाए…. वेब पोर्टल, सोशल मीडिया पर रहेगी तीसरी आंख…..अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई…भूपेश बघेल

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
22nd October 2021
0
0
SHARES
2
VIEWS
Advertisement

@टिल्लू शर्मा◾टूटी कलम◾डॉट कॉम# मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पुलिस अधीक्षकों और पुलिस महानिरीक्षकों की कॉन्फ्रेंस में दो टूक कहा कि- प्रदेश में हुक्का बार पूरी तरह प्रतिबंधित हों। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश में नशे के कारोबार को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करने के  निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे राज्यों से आ रहे नशीले पदार्थ छत्तीसगढ़ में नहीं घुसने चाहिए। उन्होंने कहा कि गाँजे की एक पत्ती भी दूसरे राज्य से छत्तीसगढ़ में नहीं घुसने देना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल, फ़ील्ड स्तर के अधिकारी (आईजी/एसपी) करेंगे हर सप्ताह आम जनता से मुलाक़ात, मौक़े पर ही करेंगे समस्याओं का निराकरण। मुख्यमंत्री ने कहा पुलिस का जनता से जुड़ाव अत्यंत आवश्यक।  टूटी कलम

मुख्यमंत्री ने अपने वक्तव्य में पुलिस अधिकारियों से की अपेक्षा, उनकी पुलिसिंग में कड़ाई और आचरण में मानवीय संवेदना झलकनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा, जनता का विश्वास जीते छत्तीसगढ़ पुलिस। कोरोना काल में पुलिस के कार्य से लोगों का पुलिस पर विश्वास बढ़ा है। मुख्यमंत्री का सभी एसपी को आदेश, महिलाओं और बच्चों को पूरी तरह सुरक्षित महसूस होना चाहिए। सरकार का फ़ोकस महिला सुरक्षा पर है। उन्हें पुलिस पर पूर्ण विश्वास होना चाहिए। टूटी कलम

मुख्यमंत्री का बड़ा निर्णय, 2.5 वर्षों से एक ही स्थान, थाने पर जमे पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का होगा तबादला। मुख्यमंत्री ने किया प्रश्न, महिला सुरक्षा एप की क्या प्रगति है। इसका लाभ महिलाओं को मिलना चाहिए। सभी आईजी को निर्देश, जनता जिन पुलिस कर्मचारियों से नाराज़ है, उनका चिन्हांकन करें आईजी और करें तबादला। फ़ील्ड के अधिकारी शाम को फ़ील्ड में निकलें, इससे जनता का विश्वास बढ़ेगा। ट्रैफ़िक सुचारु रूप से व्यवस्थित हो, इस बात का ध्यान रखें। सड़क हादसों की समीक्षा कर उसमें कमी लाने का प्रयास गंभीरता से करें। आदिवासियों के विरुद्ध दर्ज प्रकरण वापसी के कार्य को त्वरित गति से पूर्ण करें। टूटी कलम


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां न्यू सर्किट हाऊस ऑडिटोरियम में पुलिस अधीक्षकों और पुलिस महानिरीक्षकों की कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई। कॉन्फ्रेंस में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रवींद्र चौबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी, गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और मुख्यमंत्री सचिवालय की उपसचिव सुसौम्या चौरसिया उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कॉन्फ्रेंस में कहा कि -कोविड महामारी के दौरान हमारी सरकार, प्रशासन और पुलिस ने अभूतपूर्व कार्य किया है। आपने प्रवासी मज़दूरों के हित में बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। टूटी कलम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस अधीक्षकों और पुलिस महानिरीक्षकों से कहा कि छोटी छोटी घटनाओं को साम्प्रदायिक और अराजक तत्व बड़ा रूप देने की चेष्टा कर रहे हैं। सभी पुलिस अधीक्षक उन्हें पहचानें, अपना आसूचना तंत्र विकसित करें क्यूँकि ऐसी घटनाओं का सीधा असर प्रदेश की शांति व्यवस्था और सरकार की छवि पर होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि – हर स्तर पर, थाना, अनुविभाग, ज़िला और रेंज लेवल पर सूचना तंत्र विकसित करें। पुलिस अधीक्षक हर ज़िले में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की स्पेशल टीम बनाएँ जो सोशल मीडिया में अफ़वाह फैलाने वालों का चिन्हांकन कर कार्रवाई करें। टूटी कलम

ShareSendTweet
Previous Post

पत्रकार प्रवीण त्रिपाठी को साढ़े आठ लाख रुपये की चपत लगा दी पड़ोसी सिविल कांट्रेक्टर ने….10 माह तक पत्रकार रुपये देता रहा… पेशे से वकील भी है पत्रकार… तब भी कोई लिखा पढ़ी नही करवाई….

Next Post

पाशविकता की भी हद है…नाबालिग मंदबुद्धि बालिका के साथ शारीरिक शोषण…. आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार… कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह संकल्पित….

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️
टूटी कलम विशेष

कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️

16th September 2026
टूटी कलम विशेष

फोटो पर समीक्षा ™️ क्या गवर्नर के मंच पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी रह सकते है  ❓™️ क्या प्रोटोकॉल में शामिल था ™️❓

15th September 2026
टूटी कलम विशेष

चिराग़ तले अंधेरा ™️ मंत्री के निवास स्थान होने के बावजूद ™️ करोड़ों रुपए की जी एस टी टैक्स की चोरी ™️ निमय कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ™️

13th September 2026
टूटी कलम विशेष

अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ की उपलब्धि गुजरात पहुंची ™️ संतान विहीन दंपति बने जुड़वा बेटों के माता पिता ™️

12th September 2026
महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️
टूटी कलम विशेष

महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️

11th September 2026
Next Post

पाशविकता की भी हद है...नाबालिग मंदबुद्धि बालिका के साथ शारीरिक शोषण.... आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार... कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह संकल्पित....

घरघोडा से रायगढ़ आकर कायम किया सम्बंध....शादी करने से इंकार करने पर लग गई धारा 3576....अभिनवकान्त ने दिखाई ततपरता.....

"लालदेह लालीलसे, अरुदेह लाल लंगूर,बजरदेह दावन दलन,जय जय जय कपिसुर"....हनुमानजी को चोला चढाये..... तिल, उड़द, काले,नीले वस्त्रों,सामानों का करें दान....बुद्धिमान ब्राम्हण आदर कर सेवा करें....चौमुखा दीपक जलायें....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In