• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Sunday, September 27, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा के लुक आउट नोटिस की वजह से पति से बेवफाई करने वाली महिला विदेश भागने से पूर्व गिरफ्तार हुई….कोतरारोड पुलिस दगाबाज महिला को दिल्ली से ले आई….महिला को दीपावली मनाने जेल भेज दिया गया..

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
2nd November 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

@टिल्लू शर्मा◾टूटी कलम◾डॉट कॉम# रायगढ़/सोमवार 1 नवंबर। पुलिस थाना कोतरारोड में दर्ज अपराध क्रमांक- 90/2020 धारा 420 के अपराध में पति से बेवफाई करके उसकी जायदाद हड़पने के बाद फर्जी पासपोर्ट और जाली दस्तावेज बनाकर कनाडा भाग जाने वाली महिला ममता रानी पति सोमवीर सिंह गोच्छवाल की जमानत याचिका मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी रायगढ़ द्वारा आज खारिज कर दी गई। इस महिला को अन्तरराष्ट्रीय उडान द्वारा कनाडा फरार होने की पूरी तैयारी कर लेने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर 29 अक्टूबर को रात्रि 2.30 बजे गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसे 1 नवंबर को सीजेएम रायगढ की अदालत में पेश किया गया था, जहां उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ममता रानी ने वर्ष – 2013 में प्रसिद्ध ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सोमवीर सिंह गोच्छवाल से विवाह किया और अपने परिजनों के मार्फत अपने पति पर दबाव देकर अपने पति से बराबर की भागीदारी में एक फर्म बनवाया, जिसका नाम उसने अपने ही नाम पर ममता रानी ट्रांसपोर्ट रखवाया एवं अपने पति की बिना जानकारी के वह फर्म की लाखों की रकम निकाल-निकाल कर अपने मायके वालों को देती रही। ममता रानी ने विवाहित पत्नी के रूप में अगस्त 2013 में एक पासपोर्ट बनवाया था लेकिन बाद में अपनी पहचान बदलने के लिए खुद को सेपरेटर होने का झूठा शपथपत्र देकर दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया और ममता रानी फर्म की सभी रकम अपने और अपने रिष्तेदारों के नाम पर ट्रांसफर करने के बाद अचानक अपने पति के घर से पूरे गहना जेवर लेकर वर्ष 2019 में कनाडा भाग गई, जिसके बाद पुलिस थाना कोतरारोड में ममतारानी के विरूद्ध धारा- 420 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया एवं भारतीय विदेष मंत्रालय और कनाडा के विदेष मंत्रालय ने ममता रानी के फर्जी पासपोर्ट की शिकायतों की अलग से जांच शुरू किया।
इसी दौरान यह पता चला कि ममता रानी ने कनाडा में वर्किंग वीजा हासिल करने के लिए शिवाजी विद्यापीठ भदाना, जिला- सोनीपथ के प्राचार्य की जाली सील बनवाकर और जाली हस्ताक्षर करके कम्प्यूटर अध्यापन का फर्जी प्रमाणपत्र बना लिया है, जिसकी जांच होने पर उस विद्यालय के प्राचार्य एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी ने उक्त प्रमाणपत्र के फर्जी होने की पुष्टि की, जिसके बाद ममता रानी के विरूद्ध 7 दिसंबर 2020 को पुलिस थाना सोनीपत सदर में अपराध क्रमांक-41/2020, धारा – 420, 465 दर्ज किया गया। आरोपी महिला ने अपने पति पर समझौता के लिए दबाव बनाने के इरादे से अपने पति और सास ससुर सहित ससुराल के अन्य सदस्यों के विरूद्ध हरियाणा प्रान्त में दहेज यातना और गर्भपात का अपराध दर्ज करा दिया लेकिन पुलिस जांच में वह मामला सही नहीं पाया गया। इस बीच कोतरारोड थाना की पुलिस आरोपी महिला की गिरफ्तारी का प्रयास करती रही लेकिन चालाक ममता रानी देश छोड़कर विदेश भागने की पूरी तैयारी कर चुकी थी, परन्तु रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अभिशेक मीणा की सूझ-बूझ और सतर्कता के कारण इस महिला के विरूद्ध लुक आउट नोटिस जारी हो चुकी थी। जिसकी भनक तक ममता रानी को नहीं थी। इसलिए वह कनाडा की टिकट बुक करा कर 29 अक्टूबर की रात 2़3.30 बजे दिल्ली के अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंची और जैसे ही वहां अपने लगेज के साथ आगे बढ़ी वैसे ही एयरपोर्ट अथारर्टी ने लुक आउट नोटिस के आधार पर उसे गिरफ्तार करके दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।
जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार गिरफ्तारी के बाद ममता रानी ने दिल्ली की अदालत पटियाला हाउस में भी जमानत आवेदन पेश किया था लेकिन उसका जमानत आवेदन खारिज हो गया जिसके बाद ट्रांजिट रिमांड में उसे रायगढ लाकर सीजेएम की अदालत में उसे पेश किया गया।
विदेश भाग कर हमेशा के लिए फरार होने का इरादा रखने वाली ममता रानी को आज जिला जेल रायगढ़ में दाखिल कर दिया गया। टूटी कलम

एडवोकेट इंदर प्रसाद शर्मा, अशोक कुमार मिश्रा और आशीष कुमार मिश्रा के द्वारा जमानत आवेदन पर पुरजोर विरोध किया गया। जिनके तर्क से सहमत होने बाद सी जे एम ने आरोपिया की जमानत न देना तर्कसंगत माना।

ShareSendTweet
Previous Post

मिठाई खरीदते वक्त डब्बे को सांथ न तौलने देंवे….ऐसा करने पर टोल फ्री नम्बर पर शिकायत दर्ज करवायें या फिर ई मेल करें…

Next Post

पटाखा दुकान से हजारों रुपये के पटाखों की चोरी…चोरों की मन गई दीपावली….ठीकरा पुलिस पेट्रोलिंग पर…वाह भई वाह..,वाह भई वाह

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

चक्रधर समारोह का सांस्कृतिक मंच ™️ या भाजपा कराजनीतिक मंच ™️ करोड़ों के कार्यों की घोषणाएं ™️ कांग्रेस की चुप्पी डर  ❓

25th September 2026
मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️
टूटी कलम विशेष

कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️

16th September 2026
टूटी कलम विशेष

फोटो पर समीक्षा ™️ क्या गवर्नर के मंच पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी रह सकते है  ❓™️ क्या प्रोटोकॉल में शामिल था ™️❓

15th September 2026
टूटी कलम विशेष

चिराग़ तले अंधेरा ™️ मंत्री के निवास स्थान होने के बावजूद ™️ करोड़ों रुपए की जी एस टी टैक्स की चोरी ™️ निमय कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ™️

13th September 2026
टूटी कलम विशेष

अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ की उपलब्धि गुजरात पहुंची ™️ संतान विहीन दंपति बने जुड़वा बेटों के माता पिता ™️

12th September 2026
Next Post

पटाखा दुकान से हजारों रुपये के पटाखों की चोरी...चोरों की मन गई दीपावली....ठीकरा पुलिस पेट्रोलिंग पर...वाह भई वाह..,वाह भई वाह

छपास, छपास,छपास,,,,,,पुलिस ने लगाई खिलौने वाले पिस्टल,एयरगन,रिवाल्वर, ए के 47 के अतिरिक्त डिजाइनर चाकू,गुप्ती,कत्ता आदि की प्रदर्शनी....अपराध करने वाले लोकल मेड के दम पर अपराध कर देते है....

मंत्री,विधायक,महापौर की मिठाई मीडिया वालों ने वापस लौटाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In