• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, May 8, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

प्रायवेट लिमिटेड कंपनी की तरह कार्य कर रहा रायगढ़ का महिला एवं बाल विकास विभाग….अपात्र को पात्र साबित करने में खपा रहा ऊर्जा….अंकों की घट-बढ़ सब मे हेरफेर करना अधिकारियों का प्रभुत्व…. बचाव में खड़े है लाईट, कैमरा,एक्शन वाले कृपापात्र….

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
9th November 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS

@टिल्लू श्रम◾ टूटी कलम डॉट कॉम# रायगढ़…… महिला एवं बाल विकास के कारनामे भी बहुत अजब-गजब हैं। एक अपात्र युवक को किसी भी तरह पात्र साबित करने के लिए पूरा अमला जुट गया है। पहले तो गलत अनुभव प्रमाण पत्र को मान्य किया गया और जब खुलासा हुआ तो लीपापोती करने के लिए चयन समिति ने उसमें से नंबर घटा दिए। इसके बाद भी युवक को पात्र बना दिया गया। टूटी कलम

सखी वन स्टॉप सेंटर में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आईटी वर्कर के एक पद के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए महिलाओं को प्राथमिकता दी जानी थी, ऐसा विज्ञापन में ही अंकित था। कंप्यूटर या आईटी आदि विषय में डिप्लोमा के साथ किसी भी संकाय में स्नातक की योग्यता तय की गई थी। साथ ही जिला, राज्य स्तर पर गैर शासकीय आईटी आधारित संस्था से डेटा प्रबंधन, प्रक्रिया लेखन, वेब आधारित रिपोर्टिंग व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में न्यूनतम तीन साल का अनुभव अनिवार्य था, लेकिन चयन में गड़बड़ी की गई है। फर्जीवाड़े की शिकायत एक अन्य आवेदक खीरसागर देवांगन ने की है, जो प्रारंभिक सूची में एकमात्र पात्र अभ्यर्थी था। चयन समिति में डीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग टिकवेंद्र जाटवर, जिला रोजगार अधिकारी रामजीत राम, ज्वाइंट कलेक्टर राजीव पांडे और अपर कलेक्टर आरए कुरुवंशी शामिल थे। टूटी कलम

प्रारंभिक सूची का जब प्रकाशन किया गया तो इसमें 78 आवेदकों में से केवल एक खीरसागर देवांगन को पात्र पाया गया। बाकी में ज्यादातर को अनुभव नहीं होने के कारण अपात्र कर दिए गए। दावा आपत्ति के बाद जो सूची सामने आई उसमें प्रारंभिक सूची में अपात्र नितीश साहू पात्र होकर पहले स्थान पर भी आ गया। दावा आपत्ति में भी दस्तावेज स्वीकार किए गए। इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि नितीश ने एक कंप्यूटर सेंटर का अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न किया। जब वहां से पता किया गया तो पांच साल काम करने की बात झूृठ निकली। पांच साल का अनुभव जोड़कर नितीश को पात्र बनाया गया था, जिसमें 4 अंक अतिरिक्त दिए गए थे। खुलासा होने के बाद अफसरों ने खुद को बचाने के लिए चार अंकों को घटाया, मतलब पहले अंक जोड़ा जाना गलत पाया गया।

चार अंक घटाने के बाद भी वही पात्र
महिला बाल विकास विभाग के डीपीओ टिकवेंद्र जाटवर ने जांच का जिम्मा खुद उठाया। उन्होंने 21 साल के युवक को सिलेक्ट करने के लिए पांच साल का अनुभव जुड़वाया था। नियमानुसार तीन साल से अधिक अनुभव होने पर प्रत्येक वर्ष के दो अंक अतिरिक्त जुड़ जाएंगे। नितीश को पांच साल के अनुभव के हिसाब से दो साल के 4 अंक अतिरिक्त मिले। उनके कुल अंक 53.38 हुए। दूसरे स्थान पर रही सृष्टि मिश्रा ने तीन साल का अनुभव प्रमाण पत्र दिया था इसलिए उसको अतिरिक्त अंक नहीं मिले। उसके कुल अंक 49.55 रहा। फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद नितीश को दिए गए चार अंक घटाए गए। ऐसे में उसके कुल अंक 49.38 होते जो सृष्टि से कम थे, लेकिन अब भी डीपीओ का कहना है कि नितीश ही पात्र है। टूटी कलम

मनमानी का सटीक उदाहरण
महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती फर्जीवाड़े का यह मामला इस बात का उदाहरण है कि किस तरह मनकानी की जा रही है। प्रारंभिक सूची में नितीश के पूर्णांक और कुल प्राप्तांक भी नहीं डाले गए थे। 21 साल के नितीश ने अनुभव प्रमाण पत्र जिस संस्था का दिखाया गया, वहां तो पांच साल उसने काम किया ही नहीं। चयन कमेटी ने 16 साल की नाबालिग उम्र से उसका काम करना मान्य किया। अधिकारियों ने गड़बड़ी को ठीक करने के बजाय अपनी जिद पूरा करने के लिए अब किसी भी तरह से नियुक्ति को वैध बताने का खेल शुरू किया है। हालांकि मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। टूटी कलम

क्या कहते हैं जाटवर
हमने जांच की तो सब कुछ सही पाया गया। अनुभव के दो साल हटाने पर भी वही पात्र होगा। आवेदन के समय बीई की पढ़ाई पूरी हो चुकी थी – टी. जाटवर, डीपीओ

ShareSendTweet
Previous Post

@टिल्लू शर्मा◾टूटी कलम◾डॉट कॉम# छठ पूजा को लेकर कलेक्टर ने जारी की गाइडलाइंस… देखे आदेश की कॉपी

Next Post

मेडिकल इवेंट पर सक्रिय,112 ने बाईक सवारों को रौंदा…. एक की हुई मृत्यु 1 हुआ घायल…घर का कमाऊ सदस्य चला गया, देखभाल,पेट भरना, परवरिश कौन करेगा…..

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

अवैध कारोबार से जीवन गुजार रहा भू माफिया, भू माफिया से, क्रिकेट सट्टा खाईवाल बना कुख्यात हलवाई पिंटू पुलिस पकड़ से बाहर ™️ क्रिकेट सट्टा खाईवाल बदनाम सेठ साकेत सिंघानिया ™️ पुलिस के हत्थे चढ़ा ™️

8th May 2026
टूटी कलम विशेष

कौशल विकास से रोजगार तक 🌹 एनटीपीसी लारा की पहल बनी युवाओं के लिए नई उम्मीद ™️

7th May 2026
टूटी कलम विशेष

नशा मुक्ति की बाइक रैली में शामिल होकर ™️ नशे का विरोध करें ™️ परिवार से करें प्यार नशे से करें इनकार ™️

7th May 2026
टूटी कलम विशेष

सुशासन की खुल गई पोल ™️ संतोष एंड संस खरसिया के द्वारा निर्मित ™️ 3 करोड रुपए का नाला 15 मिनट की बरसात की नहीं झेल पाया ™️

6th May 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ को नया रूप देने में  शिल्पी ओपी चौधरी ™️ रायगढ़ का विकास करने में पूरी ऊर्जा झोंक रहे हैं ™️

6th May 2026
टूटी कलम विशेष

15 साल की अति का अंत हुआ ™️ बंगाल बांग्लादेश से आजाद हुआ ™️ ममता बनर्जी विपक्षी भी नहीं रही ™️ विधानसभा में घुस भी नहीं सकती ™️

5th May 2026
Next Post

मेडिकल इवेंट पर सक्रिय,112 ने बाईक सवारों को रौंदा.... एक की हुई मृत्यु 1 हुआ घायल...घर का कमाऊ सदस्य चला गया, देखभाल,पेट भरना, परवरिश कौन करेगा.....

जय छठ माई. कल अवकाश की घोषणा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने बैंकों भी रहेंगे बंद,पढ़िये आदेश👇

Big Breking : पुलिस अधीक्षक मीणा ने 189 कांस्टेबलों को किया इधर से उधर,उधर से इधर,देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In