रायगढ़। पूरे विश्व में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। लॉक डाउन की स्थिति में लोगों से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अपील की जा रही है कि अति आवश्यक कार्य नहीं होने की स्थिति में लोग घरों से बाहर ना निकले। निर्देशो का पालन नहीं करते हुए अनावश्यक रूप से बाहर घूमते पाए जाने पर दण्डात्मक कारवाही की जाएगी। नगर निगम आयुक्त राजेंद्र गुप्ता ने नगर वासियों से अपील की है कि लोग अपने घरों से ना निकले । कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपने आपको घर पर ही कैद रहना बाहर नही निकलना ही कारगर उपाय है। नगर निगम द्वारा मास्क का भी वितरण किया गया और लोगों से अपील की गई है कि लोग घरों से ना निकले।
पुलिस प्रशासन ने जारी रखा कड़ा रुख
नगर निगम आयुक्त राजेन्द्र गुप्ता जनता से अपील करते हुए कहा कि जब तक कोरोना वायरस को जब तक नियंत्रण न कर लिया जाए तब तक वह अपने घर पर रहे। अति आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से निकले।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, निगम प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और वार्डो में, ग्राम पंचायतों में जो लोग बाहर से आने वाले होंगे उनकी जानकारी जिला प्रशासन को देने में जनता पूरा सहयोग करें। आप ज्यादा से ज्यादा समय घर में रहे ताकि कोरोना वायरस से लड़ा जा सके और इस महामारी से जिला, प्रदेश व देश को सुरक्षित रखा जा सकता है। निगम प्रशासन के आयुक्त ने कहा कि उनके द्वारा सभी कर्मचारियों सहित अन्य को मास्क बांटे गए हैं जो लगभग 7000 है। मास्क वार्ड पार्षदों के माध्यम से भी बांटे जा रहे हैं। कपड़ा आते ही तत्काल महिला समिति द्वारा मास्क तैयार करवाकर और बांटे जाएंगे।