• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, September 19, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
24th March 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

देश में 21 दिन का लॉकडाउन: जानें क्‍या होता है लॉकडाउन ? खाने पीने की चीजें मिलेंगी या नहीं?

Indian Times 24 Mar. 2020 21:01

कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है. भारत की ही बात करें तो देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है, वहीं जबकि इससे प्रभावित लोगों की संख्‍या अब 500 से भी ऊपर चली गई है. इस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था, वह सफलतापूर्वक पूरा हो गया. लेकिन अब पीएम मोदी ने देश भर में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है. यह लॉकडाउन अपने आप में बिल्‍कुल नया शब्‍द है. पिछले दिनों जनता कर्फ्यू का नाम आपने सुना था, लेकिन उसका मतलब नहीं जानते थे, अब लॉकडाउन भी नया शब्‍द है, चलिए आपको बताते हैं कि ये लॉकडाउन आखिर होता क्‍या है.

क्या होता है लॉकडाउन
लॉकडाउन एक एमरजेंसी व्यवस्था है, जो एपिडेमिक या किसी आपदा के वक्त लागू होती है. यह व्‍यवस्‍था सरकार लागू करती है. लॉक डाउन में उस क्षेत्र के लोगों को घर से निकलने की अनुमति नहीं होती. उन्हें सिर्फ दवा या अनाज जैसी जरूरी चीजों या फिर बैंक से पैसा निकालने के लिए बाहर आने की अनुमति मिलती है.

क्यों होता है लॉकडाउन
किसी सोसायटी या शहर के रहने वाले वहां के लोगों को स्वास्थ्य या अन्य जोखिम से बचाव के लिए इसे लागू किया जाता है. इस वक्‍त कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कई देशों में इसे अपनाया जा रहा है. हालांकि ये इतना सख्ती से अभी लागू नहीं है. इसे सरकार के बजाय इस बार लोग खुद अपने पर लागू कर रहे हैं. इटली के कई इलाकों में खुद ही लोगों ने अपने आपको घरों में कैद कर लिया था. ताकि कोरोना का संक्रमण उन तक न पहुंचे. वहीं जिन इलाकों में संक्रमित व्यक्ति ज्यादा मिल जाते हैं, वहां भी लॉकडाउन लागू कर दिया जाता है.

चीन सहित इन देशों में लॉकडाउन
कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए चीन, डेनमार्क, लंदन, अमेरिका, अल सलवाडोर, फ्रांस, आयरलैंड, इटली, न्यूजीलैंड, पोलैंड और स्पेन में लॉकडाउन जैसी स्थिति है. चीन में ही सबसे पहले कोरोना वायरस संक्रमण का मामला सामने आया था, इसलिए सबसे पहले वहां लॉकडाउन किया गया. वहां की सरकार ने लोगों को एक तरह से हाउस अरेस्ट रहने के लिए कहा.

2020 से पहले भी हुआ है लॉकडाउन
सबसे पहले अमेरिका में 9/11 के आतंकी हमले के बाद पूरा देश लॉकडाउन किया गया. तत्कालीन अमेरिकी सरकार ने वहां तीन दिन का लॉकडाउन किया गया था. दिसंबर 2005 में न्यू साउथ वेल्स पुलिस फोर्स ने दंगा रोकने के लिए लॉकडाउन किया था.
19 अप्रैल 2013 को बोस्टन शहर को आतंकियों की खोज के लिए लॉकडाउन कर दिया गया था. 
नवंबर 2015 में पेरिस हमले के बाद संदिग्धों को पकड़ने के लिए साल 2015 में ब्रुसेल्स में पूरे शहर को लॉकडाउन किया गया था.

सब्जी-दूध की दुकानें खुलेंगी?
खुलेंगी. दूध, सब्जी, किराना और दवाओं की दुकान लॉक डाउन के दायरे से बाहर हैं. मगर इन दुकानों पर बेवजह भीड़ लगाने से बचना जरूरी है.

एटीएम-पेट्रोल पंप खुलेंगे?
पेट्रोल पंप और एटीएम को राज्य सरकार ने आवश्यक सेवाओं के श्रेणी में रखा है. ये खुले रहेंगे. इन्हें लॉक डाउन के दायरे से बाहर रखा गया है.

निजी वाहन का उपयोग होगा?
जी हां, निजी वाहनों का संचालन जारी रहेगा, लेकिन संक्रमण से बचने के लिए खुले वाहनों जैसे बाइक आदि की जगह निजी कार आदि का प्रयोग करें.

इन चीजों को कतई ना करें
लॉकडाउन के वक्त बेवजह घरों से ना निकलें. बच्चों को और बुजुर्गों को भी निकलने पर पाबंदी लगाए. हुड़दंग भी ना मचाए. घर में रहते रहते कुछ लोग बोर हो जाते हैं तो बेवजह के अफवाहें फैलाने लगते हैं. अफवाहों पर विश्वास नहीं करें और ना ही इसे फैलाएं. घर में रहते हुए आप उन तमाम शौक को पूरा करें जो बिजी जीवन में नहीं करते हैं. अगर वर्क फ्रॉम होम मिला है तो संजीदगी से काम करें.

लॉकडाउन के वक्त बंद रहेंगे ये सब
लॉकडाउन के वक्त स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्था, मॉल, दफ्तर, सिनेमा घर, रेस्त्रां, होटल, धार्मिक स्थल, मेन्यूफेक्चरिंग, ट्रेडिंग,डिस्ट्रिब्यूटिंग कंपनियां, पार्टियां शादियां, परिवहन सेवाएं सब कुछ बंद रहेगा. सड़क पर पांच से ज्यादा लोगों को एकत्र नहीं होने दिया जाएगा.

ShareSendTweet
Previous Post

48 वार्डो के लिये 24 स्थानो पर सब्जी,दूध,अंडे की लगेगी दुकाने

Next Post

जिंदल उद्योग के कच्चे माल सप्लाई करने पर सिले जा रहे है मास्क

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️
टूटी कलम विशेष

कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️

16th September 2026
टूटी कलम विशेष

फोटो पर समीक्षा ™️ क्या गवर्नर के मंच पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी रह सकते है  ❓™️ क्या प्रोटोकॉल में शामिल था ™️❓

15th September 2026
टूटी कलम विशेष

चिराग़ तले अंधेरा ™️ मंत्री के निवास स्थान होने के बावजूद ™️ करोड़ों रुपए की जी एस टी टैक्स की चोरी ™️ निमय कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ™️

13th September 2026
टूटी कलम विशेष

अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ की उपलब्धि गुजरात पहुंची ™️ संतान विहीन दंपति बने जुड़वा बेटों के माता पिता ™️

12th September 2026
महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️
टूटी कलम विशेष

महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️

11th September 2026
Next Post

जिंदल उद्योग के कच्चे माल सप्लाई करने पर सिले जा रहे है मास्क

क्यों जरूरी है 14 दिनों का आइसुलेशन में रहना

पूरा शहर वीरान,सुनसान मगर जांबाज ले रहे संज्ञान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In