✒️टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ़ सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव के दरमियान सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े एवं उनके पति गणपत जांगड़े जनपद उपाध्यक्ष के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे नगर और कांग्रेसियों के बीच उथल-पुथल सी मच गई थी।कई अतिथि व कई कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जिन्हें भी लोग सशंकित दृष्टि से देख रहे थे। सब ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया। मंच में जहां विधायकों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार भी आसीन थे। उन्होंने भी अपना टेस्ट करवाया जहां उनका टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। फिर भी उन्होंने आम जनता से सरकार और स्वास्थ्य विभाग के गाइड लाइन का पालन करने भीड़ – भाड़ वाली जगहों में मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है। साथ ही जिन्हें भी हल्का – फुल्का लक्षण नजर आता है वो तत्काल अपना टेस्ट करवाएं और सामाजिक दूरी बनाते हुए एतिहात बरतने की अपील की है। टूटी कलम
कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात उत्तरी जांगड़े ने स्वयं के एवँ पति के कोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसके बाद विपक्षी इतनी तेजी से इस पर सक्रिय हुए मानो समारोह में उपस्थित सभी कोरोना पॉजिटिव हो गए हो। टूटी कलम






