• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, August 10, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

BIG BREKING कांग्रेस ने बैकुंठपुर का बदला चुकाया…भाजपा पार्षदों ने क्रास वोटिंग कर कांग्रेस प्रत्याशी को अध्यक्ष पद दिलवाया….

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
5th January 2022
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

मुंगेली नगर पालिका: कांग्रेस के हेमेंद्र गोस्वामी ने बीजेपी की गायत्री देवांगन को 8 वोटों से हराया, BJP के पास था बहुमत

हेमेंद्र गोस्वामी मुंगेली नगर पालिका के स्थाई अध्यक्ष चुन लिए गए हैंं। - Dainik Bhaskar
जीत के बाद हेमेंद्र गोस्वामी।
कांग्रेस पार्षदों ने जमकर जश्न मनाया।
बीजेपी और कांग्रेस के पर्षद वोटिंग के लिए दफ्तर पहुंच गए थे।
चुनाव के मद्देनजर मुंगेली नगर पालिका के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था।
गायत्री देवांगन को सिर्फ 05 मिले हैं।
संतूलाल सोनकर

✒️ टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ़. डेस्क मुंगेली नगर पालिका में भी कांग्रेस का ही अध्यक्ष चुना गया हैं। कांग्रेस के हेमेंद्र गोस्वामी ने बीजेपी उम्मीदवार गायत्री देवांगन को 08 वोटों से हरा दिया है। 22 पार्षदों वाले इस नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी को 13 और बीजेपी प्रत्याशी को सिर्फ 05 वोट ही मिले हैं। जबकि इस नगर पालिका में बीजेपी के 11 पार्षद थे। BJP के 2 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग भी की है। टूटी कलम

जानकारी के मुताबिक, 03 पार्षदों के वोट निरस्त कर दिए गए हैं। हालांकि बीजेपी के किन पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की है। यह भी साफ नहीं हो पाया है। इससे पहले हुए चुनाव में यहां कांग्रेस के 10 पार्षद जीतकर आए थे। वहीं एक निर्दलीय पार्षद भी था। इसी वजह से संभावना है कि एक निर्दलीय पार्षद और 2 बीजेपी के पार्षदों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। संतूलाल सोनकर जेल में हैं इस कारण वह मतदान नहीं कर सके और कुल 21 पार्षदों ने ही मतदान किया है।

कांग्रेस पार्षदों ने जमकर जश्न मनाया।

इस नगर पालिका में चुनाव बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष संतूलाल सोनकार के जेल जाने के बाद हुआ था। सोनकार को 13 लाख रुपए के भ्रष्टाचार मामले में जेल भेजा गया है। इसके बाद उन्हें नगरीय प्रशासन विभाग ने अध्यक्ष पद से बर्खास्त भी कर दिया था। तब यहां के नगर पालिका अध्यक्ष की जिम्मेदारी कांग्रेस के हेमेंद्र गोस्वामी को दी गई थी। हेमेंद्र संतूलाल के बर्खास्त होने के बाद से कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब वे यहां के स्थाई अध्यक्ष होंगे।

बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद वोटिंग के लिए दफ्तर पहुंच गए थे

वोटिंग के लिए दोनों दल के पार्षद सुबह ही मुंगेली नगर पालिका के दफ्तर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही दलों ने यहां जीत के लिए जोर लगाया हुआ था। कांग्रेस की तरफ से यहां प्रभारी मंत्री रुद्र कुमार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस समेत तमाम नेता खुद जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं बीजेपी की तरफ से पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले और बिलासपुर से बीजेपी सांसद अरुण साव जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

चुनाव के मद्देनजर मुंगेली नगर पालिका के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था

22 में 11 पर था बीजेपी का कब्जा

नगर पालिका में यदि बीजेपी कांग्रेस के पार्षदों की संख्या की बात की जाए तो यहां बीजेपी के 11 पार्षद चुनाव जीतकर आए थे। वहीं कांग्रेस के 10 पार्षदों ने चुनाव जीता था। एक वार्ड में निर्दलीय पार्षद ने जीत दर्ज की थी। इस तरह यहां बीजेपी को पहले बहुमत मिला था। इसी वजह से बीजेपी के संतूलाल सोनकर को नगर पालिका अध्यक्ष चुना गया था। मगर 2021 में उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोर्ट से भी उन्हें राहत नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने एक महीने पहले ही सरेंडर कर दिया था। अब संतूलाल जेल में बंद है।

गायत्री देवांगन को सिर्फ 05 मिले हैं

इस वजह से चुनाव

दरअसल, मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र के परमहंस वार्ड में नाली निर्माण किया जाना था। इसके लिए सोफिया कंस्ट्रक्शन को काम दिया गया था। बाद में इस मामले में यह बात सामने निकलकर आई कि ठेकेदार ने तो सिर्फ कागजों में ही नाली निर्माण किया। इतना ही नहीं यह भी पता चला कि नाली निर्माण में नगर पालिका से 13 लाख रुपए भी ले लिए गए। इसमें जो चौंकाने वाली बात सामने आई कि ठेकेदार को नगर पालिका कार्यालय से जो चेक जारी किया गया था, उसमें तत्कालीन प्रभारी CMO विकास पाटले और नगर पालिका अध्यक्ष संतूलाल सोनकर के हस्ताक्षर थे।

संतूलाल सोनकर

5 आरोपी अब भी फरार हैं

जुलाई में एसडीएम ने मामले की जांच कर इसकी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी थी। फिर कलेक्टर ने नगर पालिका अध्यक्ष संतूलाल सोनकर, तत्कालीन CMO विकास पाटले, तत्कालीन सब इंजीनियर जोएस तिग्गा, तत्कालीन सहायक राजस्व निरीक्षक सियाराम साहू, लेखपाल आनंद निषाद और सोफिया कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार वसीम खान को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन सभी 6 लोग इस मामले में उचित जवाब नहीं दे सके। जिसके चलते इनके खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए। केस दर्ज होने के बाद से सभी फरार हो गए थे। बाद में सोनकर ने सरेंडर कर दिया था। अब भी इस मामले में 5 आरोपी फरार हैं।Share on:

ShareSendTweet
Previous Post

साप्ताहिक बंद के आदेश की अवहेलना….लापरवाह,बेपरवाह हो चुके लोगो को आदेश की चिंता नही….निगम,राजस्व,पुलिस फर्ज से पीछे क्यों ?

Next Post

विपक्षियों, विरोधियों के मुंह पर लटका ताला…अरुण मालाकार की रिपार्ट आई नेगेटिव… शपथ ग्रहण समारोह के बाद लोग लगा रहे थे अटकलें….

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

24th July 2026
Next Post

विपक्षियों, विरोधियों के मुंह पर लटका ताला...अरुण मालाकार की रिपार्ट आई नेगेटिव... शपथ ग्रहण समारोह के बाद लोग लगा रहे थे अटकलें....

भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य के लिए तलाश लिया प्रत्याशी... नृपलाल राठिया होंगे भाजपा समर्थित उम्मीदवार

BIG BREKING : बिलासपुर तक आ गया ओमीक्रान.....भुवनेश्वर लैब ने की पुष्टि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In