• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Tuesday, August 18, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

कोतवाल मनीष नागर की लगातार कार्रवाई से मटका बाजार छिन्नभिन्न हुआ…बड़े सटोरिये बिलो में दुबके…अगला निशाना बड़े खाईवालों पर…कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी…नागर

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
26th January 2022
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🔹रायगढ़ एसपी अभिषेक मीना के निर्देशन पर सट्टा के अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क खंगाल रहे टीआई मनीष नागर🔹अवैध सट्टा-पट्टी पर लगातार दूसरे दिन भी #कोतवाली पुलिस की कार्रवाई जारी🔹बिग बैश लीग के क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लेते दो आरोपी गिरफ्तार🔹गिरफ्त में आये दो आरोपियों से करीब ढाई लाख रूपये के सट्टा-पट्टी का मिला हिसाब-किताब🔹आरोपियों से 06 मोबाइल, 1 LED TV, सट्टा-पट्टी के साथ नकदी रूपयों की जप्त🔹आरोपियों के रायपुर, भांटापारा और रायगढ़ के सटोरियों से सम्पर्क की मिली जानकारी🔹दोनों आरोपियों के बैंक खातों को कोतवाली टीआई कराये होल्ड, आरोपियों पर जुआ एक्ट की कार्रवाई🔹

✒️ टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ़ एसपी अभिषेक मीणा के दिशा निर्देशन पर नगर निरीक्षक मनीष नागर जिले में सट्टा के अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने पर जुटे हैं । आज दूसरे दिन भी अभियान चलाकर कोतवाली पुलिस द्वारा *क्रिकेट मैच* पर ऑनलाइन सट्टा ले रहे दो आरोपियों पर कार्रवाई की गई है । कल दिनांक 25.01.2022 को शहर के विभिन्न स्थानों से कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर 10 सट्टा-पट्टी लिखने वालों को सट्टा लिखते पकड़ा गया था, जिनसे 10,120 रूपये नगदी एवं करीब 17000 रूपये के सट्टा के हिसाब की पर्ची मिली थी । आज दिनांक 26.01.2022 के दोपहर टीआई मनीष नागर को उनके सूत्रों से सूचना मिली कि जोगीडीपा के मोहम्मद वसीम तथा चांदमारी के पिंटू हलवाई दोनों क्रिकेट मैच पर सट्टा लेते हैं । आज भी बिग बैश लीग के क्रिकेट मैच में दोनों ऑनलाइन मोबाइल पर सट्टा ले रहे हैं, सूचना से एसपी, सीएसपी रायगढ़ को अवगत कराकर उनके ‍दिशा निर्देशन पर कारवाई करने टीम बनाकर दोनों आरोपी मोहम्मद वसीम एवं पिंटू हलवाई के ठिकानों पर दबिश देकर पकड़ा गया, आरोपीगण सिडनी सिक्सर्स और एडिलेड स्ट्राइकर के मैच पर सट्टा लगाने वालों से मोबाइल में ऑनलाइन सट्टा ले रहे थे । सटोरिए *आरोपी मोहम्मद वसीम उम्र पिता बरकत मोहम्मद उम्र 34 साल निवासी जोगीडीपा रायगढ़ तथा आरोपी पिंटू हलवाई पिता स्वर्गीय कन्हैया हलवाई उम्र 33 वर्ष निवासी चांदमारी रायगढ़* के मोबाइल तथा बैंक खातों को चेक करने पर 15 विभिन्न खातों में आपसी लेनदेन किया गया है । इसके अलावा मो. वसीम द्वारा 14 अन्य खातों से लेनदेन एवं पिंटू हलवाई के द्वारा 04 अन्य व्यक्तियों से ट्रांजैक्शन का विवरण मिल रहा है । दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना लेनदेन का सौदा *मुन्नू निवासी रायगढ़* के साथ करना बताएं । मुन्नू के पता तलाश करने पर कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश दिया गया जो अपने सकुनत से फरार है, पता तलाश जारी है । दोनों आरोपियों के कब्जे से *1600 की दो सट्टा पट्टी एवं ₹1600 नगद तथा 06 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल, 1 LED TV, 1 केलकुलेटर एवं दो पेन की जब्ती* की गई है । प्रारंभिक जांच में आरोपियों के सट्टा-पट्टी के तार रायपुर, भाटापारा एवं रायगढ़ के लोगों से जुड़े होने एवं इनके बीच लगभग *₹2,23,700 का हिसाब* मिला है । टीआई कोतवाली द्वारा आरोपी वसीम मोहम्मद के पीएनबी बैंक खाता ढिमरापुर तथा पिंटू हलवाई के आंध्रा बैंक खाता को होल्ड कराया गया है । गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर थाना कोतवाली में पृथक-पृथक *धारा 4(क) जुआ एक्ट* की कार्यवाही की गई है । कार्रवाई में निरीक्षक मनीष नागर, उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, आरक्षक विनोद शर्मा, उत्तम सारथी, पुष्पेन्द्र जाटवर, विपिन पटेल की सराहनीय भूमिका रही है ।

ShareSendTweet
Previous Post

झंडा…..? झंडा…..? झंडा…..

Next Post

ठंड का प्रकोप, मनीष नागर का कहर जारी है…3 दिनों से अलाव जल रहे तो सटोरिये नागर के हत्थे चढ़े जिनमे कई सफेदपोश व्यवसाई भी…कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी….नागर

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

ठंड का प्रकोप, मनीष नागर का कहर जारी है...3 दिनों से अलाव जल रहे तो सटोरिये नागर के हत्थे चढ़े जिनमे कई सफेदपोश व्यवसाई भी...कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी....नागर

पूजा करानी नहीं आती बोला तो पंडित ने किया हमला, एक परिवार के 4 लोगों को मारा था चापड़,अब पता चला मानसिक रोगी है पंडित टूटी कलम

मेरी ब्रा का साइज भगवान भगवान लेते है...इंसान के हांथो बस से बाहर का विषय है..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In