• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, September 21, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

कृष्णापुर की महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
6th April 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

अवैध दारू नहीं बंद कराया तो गांव का रास्ता महिलाओ ने कर दिया बंद

रायगढ़। पिछले कुछ दिनों से पूरा पुलिस महकमा शहर के सभी चौक चौराहों पर अपनी ड्यूटी निभा रहा है। लोगों की नजरों में लगता है कि पुलिस को सुकून नहीं है। यह बेचारी सुबह से देर रात तक चौक चौराहों पर खड़े होकर लोगों को समझाइश देते हुए लाठी का उपयोग कर अपना फर्ज निभा रही है एवं भरी गर्मी में धूप में खड़े रहकर अपना कर्तव्य पालन कर रही है।यह सही भी है लेकिन यदि हम शहर के 10 से 15 किलोमीटर के दायरे में घूमकर देखें तो पुलिस वालों की सक्रियता की पोल स्वतः उजागर हो जाती है । चर्चा है कि असली मलाई कोतरा रोड थाने क्षेत्र में खाई जा रही है । कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के सीमा से सटे नजदीकी गांव खैरपुर, कृष्णापुर, गोरखा आदि जाने पर वहां का नजारा ही कुछ अलग बयां कर देता है। महुआ शराब जिसको जितनी मात्रा में चाहिए वह इन क्षेत्रों में आकर खरीद सकता है । जिसको भी प्रतिबंधित ताड़ी पीनी हो वह इत्मीनान से खेतों के बीच में बनी कुटिया में बैठकर आनंद ले सकता है। ऐसा नहीं है कि इन कार्यों से पुलिस अंजान है । ग्रामीणों की माने तो उन्होंने कई बार कोतरा रोड थाना में शिकायत भी की थी परंतु पुलिस द्वारा उस समय पेट्रोलिंग की जाती है जिस समय कोई परिंदा भी पर नहीं मारता। तस्करी, महुआ शराब, ताड़ी आदि के लाने ले जाने एवं बेफिक्री से बैठ कर पीने के समय पर पुलिस अपने थानों में बैठकर अपनी ड्यूटी निभाती है। ग्रामीणों ने अपने गांव से होकर जाने वाले रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है, ताकि उर्दना की ओर से आने वाली अवैध शराब उनके गांवों से होकर ना जाए। तब शराब तस्करों ने जंगली मार्ग चुनकर अपना कार्य बदस्तूर निर्बाध गति से जारी होने की बात सामने आ रही है। लाक डाउन में सरकारी शराब के ठेके बंद हो जाने की वजह से अवैध महुआ शराब की बिक्री में आशातीत वृद्धि हुई है। पुलिस द्वारा यदा-कदा प्रकरण बनाकर भरपाई की जाती है एवं मामूली सी धारा लगाकर तस्करों को और ज्यादा मात्रा में तस्करी करने की जैसे छूट मिल गयी हो। संवेदनशील पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को शायद इस थाना क्षेत्र की गतिविधियों से अंजान रखा गया है । कृष्णापुर खैरपुर, टीपाखोल उर्दना के मार्ग से होकर आज किरण दूत की टीम को इन क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान वहां की महिलाएं इन समस्याओं से रूबरू कराई। शहर से लगे हुए गांव जो लगभग 10 किलोमीटर की परिधि के अंदर ही आता है और थाने में जानकारी ना हो यह तो वही बताएंगे। बताया जा रहा है कि कोतरा रोड थाना की टीम शहरी क्षेत्रों में ही पेट्रोलिंग कर रही है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की तस्करी निर्बाध जारी है वहां की महिलाओं ने बताया कि दारू हमारे गांव के रास्ते से ले जाते हैं इसलिए हमने रास्ता ही बंद कर दिया है।

ShareSendTweet
Previous Post

अमित शुक्ला कड़क पुलिसिया अवतार में नजर आने लगे

Next Post

कलेक्टर यशवंत कुमार के निर्देश पर कम्युनिटी सर्विलेंस का हुआ मॉक ड्रिल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर किया सर्वे का अभ्यास

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️
टूटी कलम विशेष

कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️

16th September 2026
टूटी कलम विशेष

फोटो पर समीक्षा ™️ क्या गवर्नर के मंच पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी रह सकते है  ❓™️ क्या प्रोटोकॉल में शामिल था ™️❓

15th September 2026
टूटी कलम विशेष

चिराग़ तले अंधेरा ™️ मंत्री के निवास स्थान होने के बावजूद ™️ करोड़ों रुपए की जी एस टी टैक्स की चोरी ™️ निमय कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ™️

13th September 2026
टूटी कलम विशेष

अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ की उपलब्धि गुजरात पहुंची ™️ संतान विहीन दंपति बने जुड़वा बेटों के माता पिता ™️

12th September 2026
महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️
टूटी कलम विशेष

महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️

11th September 2026
Next Post

कलेक्टर यशवंत कुमार के निर्देश पर कम्युनिटी सर्विलेंस का हुआ मॉक ड्रिल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर किया सर्वे का अभ्यास

व्यवस्था दुरुस्त करने दो फायर ब्रिगेडसफाई के माध्यम से नगर निगम पूरे शहर में सेनेटाइजर घोल बनाकर कर रही छिड़काव

एस डी एम आशीष देवांगन को सड़कों पर देखने के लिए तरस रहे नगरवासी*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In