✒️ टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ़ गत दिनों रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम का रायगढ़ आगमन हुआ था। जिनके आगमन की खबर पाकर रायगढ़ जिले के ऊर्जावान युवक विभाष सिंह ठाकुर द्वारा अपने समर्थकों के साथ रायगढ़ की पहली चौक अटल चौक पर जाकर डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम के आते काफिले को रोककर भव्य स्वागत किया गया ।विभाष अपने समर्थकों के साथ अटल चौक पर मौजूद थे। उन्होंने शिक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए उनके गले में फूल माला डाली गई। अपने स्वागत से गदगद हुए मंत्री ने अपनी माला विभाष सिंह ठाकुर के गले में पहना कर शाबाशी दी एवं उन्हें सर्किट हाउस पहुंचने का आमंत्रण भी दिया परंतु दर्जनों बाइक में सवार विभाष सिंह अपने समर्थको के साथ बाइक में सवार होकर शिक्षा मंत्री की वाहन की पायलेटिंग करते हुए स्थानीय सर्किट हाउस तक पहुंचे। शिक्षा मंत्री के सर्किट हाउस पहुंचने पर विभाष सिंह ठाकुर के द्वारा जमकर आतिशबाजी कर मंत्री का स्वागत किया गया। टूटी कलम
शिक्षा मंत्री इससे पहले भी कई बार रायगढ़ आए गए परंतु किसी ने भी इतना भव्य स्वागत नहीं किया गया जिस वजह से उनकी बांछे खिल उठी एवं वे दुगने उत्साह से लबरेज होकर अगले दिन सुबह कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल हुए। ज्ञात रहे कि डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री भी है । इससे पहले आज तक कभी उनका स्वागत सत्कार नहीं हुआ था । वे गदगद होकर युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर को रायपुर आने का भी न्योता दिए। टूटी कलम
विभाष सिंह ठाकुर के द्वारा अचानक से रायगढ़ की राजनीति में दिए जा रहे हैं दखल की वजह से कांग्रेस में उत्तल पुथल, हलचल सी मच गई है। आमजन इसे आगामी होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर जोड़ रही है। लोगों के मन में यह धारणा जन्म ले रही है कि यदि कहीं वर्तमान विधायक प्रकाश नायक की टिकट पर आंच आएगी तो टिकट के प्रथम दावेदार विभाष सिंह ठाकुर होंगे। टूटी कलम





