⭕️ टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम रायगढ़ शहर के बोईरदादर क्षेत्र स्थित स्वास्तिक विहार कालोनी में आज दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक छात्रा की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर घर को सील करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टया में यह हत्या का मामला बतलाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि मृत छात्रा का नाम काजल है और वह 23 साल की है। काजल अपनी मां के साथ स्वास्तिक विहार कालोनी के अंतिम छोर के मकान में रहती थी। जो सहारा में कार्य करती थी।
आज मृतका की मां अपने काम पर गई हुई थी और काजल घर में अकेली रहकर परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इसी बीच आसपास के लोगों ने काजल का संदिग्ध परिस्थितियों में शव देखकर उसकी मां को फोन पर जानकारी दी गई। इस घटना की सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए घर को सील कर दिया गया। फोरेंसिक टीम,डॉग स्क्वायड को भी घटना स्थल पर बुलवा लिया गया था।
पुलिस के अनुसार यह मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है। बहरहाल इस मामले से जुड़े सच को सामने लाने पुलिस के द्वारा अब डाॅग स्वायड की मदद ली जा रही है। साथ ही साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवती की मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा । टूटी कलम





