• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, October 5, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM : प्रेमी की बेवफाई सहन न कर सकी प्रेमिका ™️ प्रेमी ने प्रेमिका को पिलाया जहर ™️ थानेदार मनीष नागर की सक्रियता हुआ खुलासा ™️ युवती ने मृत्यु पूर्व लिखकर दिया बयान ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
26th June 2022
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

● लव ट्रायंगल में कीटनाशक प‍िलाकर नाबालिग बालिका की हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में….

● अस्पताल में भर्ती किशोरी लिखकर बताई घटना, लैलूंगा थानाक्षेत्र का मामला…..

● संवेदनशील प्रकरण में दो थानों के प्रभारी जांच में जुटे, कोतवाली में अपराध कायम लैलूंगा में आरोपी की घेराबंदी….

● क्राईम सीन बोइरमुडा जंगल से कीटनाशक दवा का डिब्बा व कई अहम सुराग बरामद…. *रायगढ़* । दिनांक 24.06.2022 को जहर सेवन की पीडिता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को CHC लैलूंगा से गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रायगढ़ लाकर भर्ती कराया गया । बालिका को होश आया और वह बोलने में थोड़ी सक्षम हुई तो उसके गांव के लड़के नीलाम्बर सिदार (कथित प्रेमी) द्वारा जबरजस्ती जहर (कीटनाशक) पिलाना बताई । डाक्टर्स द्वारा इसकी जानकारी थाना कोतवाली को दिया गया जिसकी जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक/एसडीओपी धरमजगढ़ दीपक मिश्रा को मिलने अस्पताल पहुंचकर बालिका के परिजनों से घटना की जानकारी लिये, परिजन दिनांक 20-21/06/2022 से बालिका की तबियत खराब होना और स्वयं घटना से अनभिज्ञ होना बताएं । मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर को चिकित्सकों से राय लेकर बालिका का मृत्युकालिक कथन कराने निर्देशित किए । टीआई मनीष नागर घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपने टीम के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचे व डॉक्टर से बालिका का मृत्युकालीक कथन कराने के संबंध में चर्चा किए । डॉक्टर बताएं कि बालिका कथन देने की स्थिति में नहीं है, तब बालिका कागज मांग कर पुलिस अधिकारी को घटना बताते लिखकर दी जिसमें घटना दिनांक 20 जून को जंगल में आरोपी नीलांबर सिदार द्वारा जबरजस्ती जहर पिलाना बतायी, दुर्भाग्यवश दूसरे दिन दिनांक 25/06/2022 के शाम बालिका का अस्पताल में निधन हो गया । बालिका के परिजनों के कथन एवं बालिका द्वारा दिए लिखित कथन पर थाना कोतवाली में बिना नंबरी हत्या का अपराध आरोपी नीलाम्बर सिदार पर कायम कर थाना प्रभारी वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दिये । एडिशनल एसपी लखन पटले के मार्गदर्शन पर थाना कोतवाली व लैलूंगा की संयुक्त टीम बनाकर देर रात आरोपी को हिरासत में लेने छापेमारी कार्यवाही की गई । आरोपी नीलांबर सिदार को उसके गांव के बाहर हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ कर आरोपी का मेमोरेंडम कथन लिया गया है । *आरोपी नीलाम्बर सिदार (21 साल) लैलूंगा* अपने मेमोरंडम कथन में बताया कि उसकी मृतिका के साथ प्रेम संबंध था जो मृतिका के घरवालों को पसंद नहीं था और वे मृतिका को उनके रिस्तेदार के घर रहने भेज दिये थे जो वापस गांव आ गई है । इसी बीच तमनार की लड़की से प्रेम संबंध हुआ जिसे 15-20 दिन पहले पत्नी बनाकर रखा है जिसकी जानकारी लड़की को होने पर झगड़ा विवाद कर रही थी । दिनांक 20.06.2022 को लड़की (मृतिका) अपने मवेशी चराने के नाम पर घर से बोइरमुडा जंगल गई थी, जहां लड़की से मिला दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ और लड़की को गुस्से में Unitrin कीटनाशक पिला दिया । थोड़ी देर बाद लड़की अपने घर चली गई । लड़की देर शाम घर पहुंची बदहवास थी उल्टियां कर रही थी । बालिका की तबीयत बिगड़ता देख परिजन बालिका को 20-21 जून की दरमियानी रात सीएचसी लैलूंगा में भर्ती कराए लड़की की हालत गंभीर होता देख उसे दिनांक 24.06.2022 को रायगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था , जहां 25 जून के शाम बालिका का मृत्यु हो गया । आरोपी नीलाम्बर को थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम क्राइम सीन बोइरमुडा जंगल लेकर गये, आरोपी की निशानदेही पर कीटनाशक Unitrin का डिब्बा, मृतिका के चप्पल की जप्ती किया गया है । आरोपी हत्या के अपराध में पुलिस हिरासत पर है, जिसे शीघ्र न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जावेगा । एसडीओपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर आरोपी पतासाजी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर, थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम, उप निरीक्षक बलदेव साय पैंकरा, आरक्षक प्रमोद भगत, इलियास एवं कोतवाली की टीम की अहम भूमिका रही है ।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM : भूपेश बघेल ठेठ छत्तीसगढ़िया अंदाज में कर रहे है चुनाव पूर्व भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के जरिए चुनावी तैयारियां ™️

Next Post

TuTi KaLaM BiG BrEkInG : कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर ™️ अंतर्राजीय गिरोह से तार जुड़े होने के संभावनाओं को तलाश रही है पुलिस ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️

4th October 2026
टूटी कलम विशेष

रामचंद्र शर्मा छाये ™️ दिखाए अपना कांग्रेसी अवतार रौद्र रुप ™️ वरिष्ठ कांग्रेसी बयान बाजी तक सीमित रहे ™️

30th September 2026
टूटी कलम विशेष

ओ पी चौधरी का मास्टर स्ट्रोक ™️ 2 करोड़ रुपए का लॉलीपॉप ™️ चर्चा में बने रहने का शिगूफा ™️ ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी ™️

28th September 2026
टूटी कलम विशेष

चक्रधर समारोह का सांस्कृतिक मंच ™️ या भाजपा कराजनीतिक मंच ™️ करोड़ों के कार्यों की घोषणाएं ™️ कांग्रेस की चुप्पी डर  ❓

25th September 2026
मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️
टूटी कलम विशेष

कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️

16th September 2026
Next Post

TuTi KaLaM BiG BrEkInG : कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर ™️ अंतर्राजीय गिरोह से तार जुड़े होने के संभावनाओं को तलाश रही है पुलिस ™️

TuTi KaLaM : पापी पेट क्या न करवा दे ™️ दो सगी बहनों ने चुना गांजा बेचने का व्यवसाय ™️ आर्थिक तंगी की वजह से अपनाया यह शार्टकट रास्ता ™️ अंदर देखें फोटो ™️

TuTi KaLaM : BJMC की सही पहचान है धाकड़ लेखन शैली ™️ भाषाओं का जानकार ™️ कलम का फनकार ™️ अपनी कलम से लिखने वाला ™️ ना की कॉपी पेस्ट समाचारों को शेयर करने वाला ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In