• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, August 21, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM RaIgArH : आगामी माह जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा एवम सावन माह की कांवर यात्रा को लेकर केंद्र सरकार की एडवाइजरी जारी ™️ प्रदेश के प्रमुख सचिव को लिखा पत्र ™️ कोरोना संक्रमण अभी थमा है खत्म नही हुआ है ™️ अंदर देखें एडवाइजरी ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
29th June 2022
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🏹 टिल्लू शर्मा 🖋️ टूटी कलम रायगढ़ अगले महीने में रथ यात्रा और सावन की कांवर यात्रा पर कोरोना का साया मंडरा रहा है। केंद्र सरकार ने धार्मिक आयोजनों और यात्राओं के दौरान कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका व्यक्त की है। इसके लिए राज्य सरकार को जरूरी तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए एहतियातन कोरोना के लक्षण वालों को आयोजन से आने से रोकने के भी निर्देश हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को एक पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है, इस साल की शुरुआत में कोरोना मामलों में उल्लेखनीय कमी देखी गई है। अभी कुछ प्रदेशों और संघ शासित क्षेत्रों में कोरोना के मामले बढ़ते दिख रहे हैं। अगले महीनों में धार्मिक यात्राओं और समारोहों की वजह से भीड़ बढ़ने की संभावना है। इन यात्राओं-समारोहों के दौरान लाखों लोग राज्य के भीतर और बाहर आएंगे-जाएंगे। इस दौरान वे सैकड़ो किलोमीटर की यात्रा करेंगे। कई जगह रुकेंगे जिसकी व्यवस्था कई स्वयंसेवी और सामाजिक-धार्मिक संगठन करने वाले हैं। ऐसी भीड़ से कोविड-19 जैसे संक्रामक रोगों को फैलने में आसानी हो सकती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि केंद्र और राज्य सरकार ने आपसी सहयोग से जो पाया है उसे खोया न जाए। संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए हमे जरूरी कदम उठाने होंगे।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए यह निर्देश

  • जहां ऐसी यात्राएं अथवा बड़े आयोजन होने जा रहे हैं वहां लोगों को बताया जाए कि इसमें भाग लेने के लिए असिम्टेमेटिक और पूरी तरह वैक्सीनेटेड होना होगा। यानी जिसमें कोरोना के लक्षण हों वह आयोजन में भाग नहीं ले सकता। जरूरत पड़े तो बुनियादी और प्रिकॉशनरी टीकाकरण का एक अभियान भी शुरू किया जा सकता है।
  • ऐसे आयोजनों से जुड़े लोग, वॉलंटियर, पुलिस, प्रशासन के लोग, स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी बिना लक्षणों के होना और पूरी तरह वैक्सीनेटड होना जरूरी किया जाए।
  • बुजुर्गों, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, क्रोनिक लंग, क्रॉनिक लीवर, क्रोनिक किडनी की बीमारियों से जूझ रहे लोग अगर ऐसे आयोजन में आना चाह रहे हैं तो उनके लिए एहतियात जरूरी है। उन्हें अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
  • यात्रा के मार्गों को चिन्हित कर वहां स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आयोजक और जिला स्वास्थ्य विभाग मिलकर जगह-जगह हेल्थ डेस्क बनाए। वहां कोरोना जांच की भी सुविधा हो। गंभीर मरीजों को रिफर करने और उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने की भी व्यवस्था हाे।
  • प्रशासन की ओर से आयोजन से जुड़े लोगों की मदद से कोरोना के बचाव के उपाय और अनुकूल व्यवहार यानी मास्क आदि का उपयोग करते रहने के प्रति जागरुक किया जाए।
  • यह ध्यान रखा जाए कि यात्रा के पड़ावों पर लोगों के ठहरने की सुविधा खुले अथवा हवादार जगह पर हो ताकि संक्रमण की संभावना कम हो।
  • आयोजकों के साथ मिलकर सुनिश्चित किया जाए कि वहां साफ-सफाई के साथ संक्रमण रोकने वाली दवा का छिड़काव भी समय-समय पर होता रहे।
  • राज्य सरकार अपने अस्पतालों, मानव संसाधन, दवाओं और उपकरणों की समीक्षा कर ले।

सामान्य प्रशासन विभाग ने भेजे निर्देश

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बुधवार को केंद्रीय सचिव का यह पत्र सभी विभागों के सचिवों, संभाग आयुक्तों, कलेक्टरों और विभागाध्यक्षों को भेजा है। उन्होंने लिखा है कि, आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित पत्र भेजा जा रहा है। दो दिन पहले ही सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के सभी हवाई अड्‌डो और अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर कोरोना जांच के आदेश जारी किए थे।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM BiG BrEkInG राजनीतिक दलों एवम नेताओं की प्रेस वार्ता के बहिष्कार करने इन्होंने भी दिया समर्थन

Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने लिया रायगढ़ कलेक्टर का चार्ज ™️ कलेक्टर भीम सिंह अब हुए पूर्व ™️ श्रीमती साहू ने बुलाई प्रेस वार्ता ™️ पत्रकार परिचय के आयोजन में बतलाने लगे समस्या ™️ पहले दिन ही पत्रकारों ने छोड़ दी अपनी अमिट छाप ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने लिया रायगढ़ कलेक्टर का चार्ज ™️ कलेक्टर भीम सिंह अब हुए पूर्व ™️ श्रीमती साहू ने बुलाई प्रेस वार्ता ™️ पत्रकार परिचय के आयोजन में बतलाने लगे समस्या ™️ पहले दिन ही पत्रकारों ने छोड़ दी अपनी अमिट छाप ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : अस्पताल के निरीक्षण के दौरान बेड के खराब गद्दों को देखकर कलेक्टर रानू साहू हुई बेहद नाराज ™️ जिला अस्पताल को मेडिकल कालेज में स्थानांतरित शीघ्र करने के दिए आदेश ™️ जर्जर हो रहे वार्डो को रिपेयरिंग करवाने की कही बात ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर 03 साल के बाद 05 कांग्रेसियों ने अपनी आंखे मली ™️ रायगढ़ के विधायक कांग्रेसी,महापौर कांग्रेसी,शहर सरकार कांग्रेसी,फिर भी लगी हुई है पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह की फोटो ™️ ठीकरा निगम आयुक्त पर ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In