🎯 टिल्लू शर्मा 🖋️ टूटी कलम रायगढ़ छत्तीसगढ़ आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के ऊर्जावान, संवेदनशील, कर्तव्यनिष्ठ,दूरदर्शी सोच के धनी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन है । इस अवसर पर प्रदेश के सभी छोटे – बड़े, पक्ष – विपक्ष के नेता, कार्यकर्ता, शासकीय अधिकारी, कर्मचारी,बधाई देने के लिए लगातार राजधानी रायपुर मुख्यमंत्री आवास पहुंच रहे हैं।
विभाष सिंह पहुंचे मुख्यमंत्री आवास….. रायगढ़ जिले में मुख्यमंत्री के सबसे करीबी समझे जाने वाले यूथ आईकॉन विभास सिंह ठाकुर रायपुर पहुंच कर मुख्यमंत्री आवास जाकर भूपेश बघेल को गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। भूपेश बघेल से विभाष सिंह की नज़दीकियां रायगढ़ की राजनीति में कभी भी उलटफेर कर देने के संकेत है। रायगढ़ जिले में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एवं युवक कांग्रेस की कमान संभाल चुके युवा नेता विभास ठाकुर को एक कट्टर कांग्रेसी नेता के रूप में जाना पहचाना जाता है। जिले में विभाष सिंह ठाकुर को राजनीति का चाणक्य एवं चतुर सुजान भी माना जाता है।






